DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Home1st grade

सिंधु घाटी/ हड़प्पा सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

byDivanshuGS -August 30, 2021
0
हड़प्पा सभ्यता


​प्रिय प्रतियोगी परीक्षार्थियों,   

  • प्रश्नपत्र हल करते समय प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों की प्रकृति को सही से एवं अण्डरलाइन करके पढ़ें ताकि क्या पूछा जा रहा है उस पर फोकस किया जा सके।

प्रश्नपत्र हल करते समय ध्यान दें:

  • जवाब देते समय जल्दबाजी में उत्तर न दें।
  • प्रश्न को अंत तक पढ़ें।
  • प्रश्न में दिए गए कथन सत्य है या असत्य है, इसे सही से पढ़ें, फिर उत्तर दें।
  • कई बार हम प्रश्न को शुरू में ही पढ़कर विकल्प के अनुसार उत्तर दे देते हैं, जोकि गलत है। 
  • कभी भी सरल प्रश्न का गलत जवाब ने दें, क्योंकि वह सभी लोग सही करते हैं। 
  • अपने स्व हस्तलिखित नोट्स बनाएं, ताकि रिवीजन करने में आसानी हो। 

सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है—

अ. सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई।

ब. हड़प्पा सभ्यता सर्व प्राचीन सभ्यता है

स. हड़प्पा सैन्धव सभ्यता की मूल स्थली है।

द. हड़प्पा सभ्यता से सैन्धव कालीन विशेष जानकारी प्राप्त हुई।

उत्तर— अ


सिंधु घाटी सभ्यता का तिथिक्रम सर्वप्रथम किससे निर्धारित किया गया है—

अ. सुमेरियन सभ्यता के अवशेषों के आधार पर

ब. मेसोपो​टामिया के अवशेषों के सापेक्ष कालक्रम से

स. मिश्र के अभिलेखों की तिथिक्रम से

द. सैंधव सभ्यता के अवेशषों के आधार पर

उत्तर— ब


सिंधु घाटी सभ्यता के लोग— 

अ. सुमेरिया के साथ व्यापारिक संबंध रखते थे।

ब. ताम्र सिक्के का प्रयोग करते थे।

स. किसी धर्म का अनुसरण नहीं करते थे।

द. दास—प्रथा अपनाते थे।

उत्तर— अ


सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

1. यह प्रमुखत: लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें धार्मिक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, वर्चस्वशाली नहीं था।

2. उस काल में भारत में कपास से वस्त्र बनाए जाते थे।

उपर्युक्त में से कौन—सा/कौन—से कथन सही है/हैं?

अ. केवल 1

ब. केवल 2

स. 1 और 2 दोनों 

द. न तो 1 और न ही 2 

उत्तर— स



सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे— (आरएएस प्री, 1993)

अ. आत्मा और ब्रह्म में 

ब. कर्मकाण्ड में 

स. यज्ञ प्रणाली में 

द. मातृ शक्ति में

उत्तर— द


सिंधु अ​र्थव्यवस्था की ताकत थी-

अ. कृषि 

ब. व्यापार 

स. चाक पर बनाए गए मिट्टी के बर्तन

द. बढ़ईगिरी

उत्तर- अ


हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है?

अ. लोथल में 

ब. कालीबंगा में 

स. धौलावीरा में 

द. बणावली में

उत्तर— अ


निम्नलिखित में से कौन—सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं?

1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।

2. वे ​देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।

3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कथनों को चुनिए:

अ. केवल 1 और 2 

ब. केवल 2

स. 1, 2 और 3

द. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है

उत्तर— ब


सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में, निम्नलिखित पशुओं पर विचार कीजिए- 

1. बैल, 2. हाथी, 3. गैंडा

उपर्युक्त में से किस पशु/किन पशुओं की आकृति/आकृतियों सिंधु मुद्राओं पर पाई जाती है/हैं?

अ. केवल 1 

ब. केवल 1 और 2

स. केवल 2 और 3

द. 1, 2 और 3

उत्तर- द


सिंधु सभ्यता के लोग किससे परिचित नहीं थे- 

1. बाघ, 2. अश्व, 3. हाथी, 4. अज, 5. शेर

कूट: 

अ. सिर्फ 2 से 

ब. सिर्फ 5 से

स. 1, 3 व 4 से

द. 2 व 3 से

उत्तर— ब

सिन्धु सभ्यता के लोग बैल, भेड़, बकरी, सुअर पालते थे। सैन्धव मुहरों पर बाघ, हाथी, गैंडा, भैसा, हिरण, एक श्रृंगी पशु की आकृति अंकित है। शेर के बारे में कोई जानकारी हमें सिन्धु सभ्यता में नहीं मिलती है। 


सैंधव मुद्राओं का सर्वाधिक प्रचलित अभिप्राय निम्नलिखित में से कौन है?

अ. गज  ब. वृषभ

स. गैंडा  द. एक श्रृंगी पशु

उत्तर— द 


अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है, अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है-

अ. भारत से

ब. ईरान से

स. इजरायल से

द. मिस्र से

उत्तर— ब


सिंधु सभ्यता का व्यापार होता था-

1. ईरान, 2. अफगानिस्तान, 3. रोम, 4. राजस्थान

अ. सिर्फ 1 और 2 से

ब. सिर्फ 4 से

स. सिर्फ 2 व 3 से

द. 1, 2 और 4 से

उत्तर— द


सिन्धु सभ्यता में निम्न में कौन-सी चीज पाई गई हैं-

अ. अन्नागार, दो मंजिला भवन, स्नानागार

ब. दो मंजिला भवन, मंदिर, विष्णु की मूर्ति 

स. एक मंजिला भवन, अन्नागार, जलाशय

द. चौड़ी सड़कें स्नानागार, स्नान करते पुरुष की मूर्ति

उत्तर— अ


सैन्धव सभ्यता के पतन के कारणों में सबसे महत्वपूर्ण कारण कौन सा था-

अ. बाढ़

ब. आर्यों का आक्रमण

स. विदेशी व्यापार में वास

द. नदियों के प्रवाह में परिवर्तन

उत्तर— ब


सिन्धु सभ्यता के मापक किस गुणन भार के हैं-

अ. 14 गुणज भार के 

ब. 10 गुणज भार के

स. 16 गुणज भार के 

द. 18 गुणज भार के 

उत्तर— स


सिन्धु घाटी की सभ्यता को जानने के मूल स्रोत है, वहां पाई गई-

अ. मुहरें 

ब. बर्तन, जेवर, हथियार, औजार

स. नगरों के अवशेष

द. लिपि

उत्तर— स


निम्नलिखित सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थलों में अब कौनसा स्थल पाकिस्तान में है?

अ. कालीबंगा

ब. हड़प्पा

स. लोथल

द. आलमगीरपुर

उत्तर— ब


सिन्धु सभ्यता संबंधित है-

अ. प्रागैतिहासिक युग से

ब. आद्य-ऐतिहासिक युग से

स. ऐतिहासिक युग से

द. उत्तर ऐतिहासिक युग से

उत्तर— ब


सिन्धु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है-

अ. नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी।

ब. व्यापार और वाणिजय उन्नत दशा में था

स. मातृदेवी की उपासना की जाती थी

द. लोग लोहे से परिचित थे।

उत्तर— द

व्याख्या: 

ऐसे प्रश्नों को अंडर लाइन करके पढ़ें ताकि प्रश्न की प्रकृति को समझा जा सके इसमें पूछा है कौनसा कथन असत्य है, कई बार हम जल्दबाजी में सत्य समझ लेते हैं और पहला विकल्प उत्तर के रूप में टिक कर देते हैं और हम समझते हैं कि हमारा प्रश्न सही है। जबकि वो गलत होता है। इसलिए प्रश्न की प्रकृति को समझे। 

 

निम्न में से सिंधु सभ्यता से संबंधित कौन—से केन्द्र उत्तर प्रदेश में स्थित हैं?

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए—

1. कालीबंगा, 2. लोथल

3. आलमगीरपुर 4. हुलास

कूट:

अ. 1, 2, 3, 4

ब. 1, 2

स. 2, 3

द. 3, 4 

उत्तर— द

आलमगीरपुर — हिण्डन नदी के तट पर स्थित है


निम्नलिखित में से कौन पुरातात्विक स्थल सिन्धु सभ्यता से संबंद्ध नहीं है?

अ. दधेरी

ब. हुलास

स. माण्डा

द. बुर्जहोम

उत्तर— द


निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों पर नहीं मिलता है?

अ. बैल

ब. हाथी

स. घोड़ा

द. भेड़

उत्तर— स


सिन्धु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति से भिन्न थी, क्योंकि—

अ. इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थीं

ब. इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी

स. इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रों के ज्ञान का अभाव था।

द. उपर्युक्त सभी

उत्तर— द


मोहनजोदड़ों से प्राप्त पशुपति की मुहर पर निम्न में से कौन अंकित नहीं है?

अ. हाथी

ब. गैंडा

स. बाघ

द. बैल

उत्तर— द

इस मुहर के दाहिनी ओर एक हाथी तथा एक बाघ और बायीं ओर एक गैंडा एवं एक भैंसा खड़ा हुआ है। 


निम्नलिखित में से हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से कब्रिस्तान के प्रमाण नहीं मिले हैं?

अ. हड़प्पा

ब. राखीगढ़ी

स. रोपड़

द. मोहनजोदड़ो

उत्तर— द


युग्म शवाधान का साक्ष्य प्राप्त हुआ है?

अ. मोहनजोदड़ो से

ब. हड़प्पा से

स. लोथल से 

द. रंगपुर से

उत्तर— स


लोथल का गोदीवाड़ा अच्छी तरह जुड़ा हुआ था?

अ. भीमा नदी से

ब. भोगवा नदी से

स. नर्मदा नदी से

द. ताप्ती नदी से

उत्तर— ब


किस हड़प्पा स्थल से चावल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

अ. चन्हूदड़ो

ब. लोथल

स. मोहनजोदड़ो

द. मुंडीगाक

उत्तर— ब

लोथल में हड़प्पाकालीन बंदरगाह है। यहां से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं— धान और बाजरे का साक्ष्य, फारस की मुहर, घोड़े की लघु मृण्मूर्ति, तीन युगल समाधियां, मृद्भाण्ड, उपकरण और हाथी दांत का पैमाना जिसकी लंबाई 13 इंच है। 


एक जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं?

अ. मोहनजोदड़ो में

ब. कालीबंगा में 

स. हड़प्पा में 

द. लोथल में

उत्तर— ब


निम्न​लिखित में से कौन प्राक्—हड़प्पा या प्रारम्भिक हड़प्पा संस्कृति से संबंधित है?

अ. कालीबंगा

ब. लोथल

स. रोपड़

द. आलमगीरपुर

उत्तर— अ


हड़प्पीय स्थलों की खुदाइयों में ऊंट की हड्डियां कहां से प्राप्त हुई है?

अ. कालीबंगा

ब. रोपड़

स. लोथल

द. हड़प्पा

उत्तर— अ


Tags: 1st grade History Indian History
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

मारवाड़ प्रजामण्डल

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form