'शर्ब' कर लगाया जाता था

'शर्ब' कर लगाया जाता था


राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था-

अ. अलाउद्दीन खिलजी 

ब. फिरोजशाह तुगलक

स. अकबर

द. औरंगजेब

उत्तर— ब


फिरोज तुगलक ने ही ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया।


निम्नलिखित में से किस एक दिल्ली के सुल्तान ने एक रोजगार कार्यालय, एक 'दीवाने-खैरात' तथा 'दारुल-शफ़ा' की स्थापना की थी?

अ. फिरोज शाह तुगलक

ब. मुहम्मद बिन तुगलक

स. अलाउद्दीन खिलजी

द. बलबन

उत्तर- अ


फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित 'दार-उल-शफ़ा' क्या था?

अ. एक दानशाला

ब. एक खैराती अस्पताल

स. एक पुस्तकालय

द. तीर्थ यात्रियों के लिए अतिथि गृह

उतर- ब


'शर्ब' कर लगाया जाता था-

अ. व्यापार पर

ब. सिंचाई पर

स. गैर-मुसलमानों पर

द. उद्योग पर

उत्तर— ब

सर्वप्रथम फिरोजशाह तुगलक ने सिंचाई पर कर लगाया था, जो हक—ए—शर्ब के रूप में जाना जाता था। यह सिंचित भूमि के उत्पादन का 1/10वां भाग था।


निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?

अ. बलबन

ब. अलाउद्दीन खिलजी

स. मुहम्मद बिन तुगलक 

द. फिरोज तुगलक

उत्तर— द


सुल्तान फिरोजशाह तुगलक को दासों का बहुत शौक था। उसने दासों की देखभाल के लिए 'दीवान—ए—बंदगान' नामक नये विभाग की स्थापना की। उसके पास 1 लाख 80 हजार दास थे।


हूणों के आक्रमण का उल्लेख किया गया है—

अ. भीतरी अभिलेख में 

ब. जूनागढ़ अभिलेख में 

स. प्रयाग प्रशस्ति में 

द. मथुरा अभिलेख में 

उत्तर— अ


व्याख्या— भीतरी स्तंभ लेख (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में पुष्यमित्रों और हूणों के साथ स्कंदगुप्त के युद्ध का वर्णन मिलता है। 

हूण, मध्य एशिया में निवास करने वाली एक बर्बर जाति थी। जिसका प्रथम आक्रमण स्कंदगुप्त के समय में हुआ, जिसमें हूण पराजित हुए।

सोमदेव के कथसरित्सागर में उल्लेख मिलता है कि उज्जयिनी के राजा महेंद्रादित्य के पुत्र विक्रमादित्य ने म्लेच्छों को जीता था।

जूनागढ़ अभिलेख से उसके सुव्यवस्थित शासन एवं गिरनार के पुरपति चक्रपालित द्वारा सुदर्श झील के बांध के पुनर्निर्माण का विवरण सुरक्षित है। 

इंदौर ताम्रपत्र लेख में सूर्य की पूजा तथा सूर्य मंदिर में दीपक जलाए जाने के लिए धन दान दिए जाने का विवरण मिलता है।


जैन परंपरा के अनुसार बाइसवें तीर्थंकर नेमिनाथ संबंधित थे—

अ. परशुराम से

ब. कृष्ण से

स. बिंबिसार से

द. उदयन से

उत्तर— ब


तेइसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ निम्नलिखित किस स्थान के रहने वाले थे?

अ. अहमदाबाद

ब. बड़ोदरा

स. बनारस

द. पावापुरी

उत्तर— स

 

निम्नलिखित किस ग्रंथ में कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति संघ में प्रवेश पाता है, वह वर्णविहीन हो जाता है?

अ. सिंगालवाद सुत्त

ब. संयुक्त निकाय

स. सोनदंड सुत्त

द. अंगुत्तर निकाय

उत्तर— द


मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा अपनी सांकेतिक मुद्रा में किस धातु का प्रयोग कराया गया था?

अ. सोना

ब. चांदी

स. तांबा

द. जस्ता

उत्तर— स


दिल्ली का प्रथम सुल्तान जिसने ​दरबार में गैर-इस्लामी प्रथाओं का प्रचलन कराया, कौन था?

अ. कुतुबुद्दीन ऐबक

ब. इल्तुतमिश

स. बलबन

द. नासिरुद्दीन महमूद

उत्तर— स


इंग्लैंड में 'फ्री इंडिया सोसाइटी' की स्थापना किसने की?

अ. दादाभाई नौरोजी

ब. लाला हरदयाल

स. भीकाजी कामा 

द. ए.ओ.ह्यूम

उत्तर— स


किसने 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' समाप्त किया?

अ. लॉर्ड लिटन

ब. लॉर्ड रिपन

स. लॉर्ड कर्जन

द. लॉर्ड वेलेजली

उत्तर— ब

 

लॉर्ड​ रिपन 

वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट या भारतीय भाषा समाचार—पत्र अधिनियम 1878 ई. में लॉर्ड लिटन के काल में पारित किाय गया। इस अधिनियम को 'मुंह बंद करने वाला अधिनियम' भी कहा गया। इस अधि​नियम को लॉर्ड रिपन द्वारा 1882 ई. में समाप्त कर दिया गया। 


  • लॉर्ड रिपन (1880—84 ई.) भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय गवर्नर जनरल था।
  • रिपन का काल स्थानीय स्वायत्त शासन के जन्म का काल माना जाता है।
  • इन्हीं के समय 1881 ई. में प्रथम फैक्टरी (कारखाना) अधिनियम पारित हुआ।
  • 1882 ई. में प्राथमिक शिक्षा से संबंधित हंटर कमीशन का गठन किया गया।
  • इल्बर्ट बिल विवाद 1883 ई. में रिपन के समय में ही हुआ था। 


प्रसिद्ध पुस्तिका 'ब्रह्मोपासना' निम्नलिखित में किससे संबंधित थी?

अ. प्रार्थना समाज से 

ब. आर्य समाज से

स. देव समाज से

द. ब्रह्म समाज से

उत्तर— द

Post a Comment

0 Comments