समाजशास्त्र 2018 प्राध्यापक (स्कूल लेक्चरर) हल प्रश्नपत्र

समाजशास्त्र 2018 प्राध्यापक (स्कूल लेक्चरर) हल प्रश्नपत्र


प्राध्यापक Sociology 2018 

परीक्षा दिनांक 11 जनवरी, 2020


1. निम्न के जोड़े बनाइए

सूची-I                      सूची-II

(A) ह्यूमन सोसायटी         (i) ई. दुर्खीम

(B) सोसायटी               (ii) किंग्स्ले डेविस

(C) डिवीजन ऑफ लेबर इन सोसायटी (iii) टी.बी. बोटोमोर

(D) सोशियोलॉजी: ए गाइड टू प्रॉब्लम्स एण्ड लिट्रेचर (iv) मैकाइवर एण्ड पेज

नीचे दिए संकेतक में से सही उत्तर चुनिए:

संकेतक :

    (A)   (B)   (C)    (D)

(1) (i)  (ii)  (iii)  (iv)

(2) (ii) (iii) (iv)   (i)

(3) (i)  (iv)  (iii)  (ii) 

(4) (ii) (iv)   (i)   (iii)

उत्तर— 4


2. कार्ल मार्क्स द्वारा दिए गए निम्नलिखित समाज के क्रम को व्यवस्थित कीजिए: 

(i) प्राचीन समाज

(ii) सामन्तवादी समाज

(iii) आदिम समाज 

(iv) एशियाई समाज

नीचे दिए गए संकेतक में से सही उत्तर चुनिए :

(1)  (i), (ii), (iv), (iii), 

(2)  (iii), (ii), (iv), (i)

(3)  (ii), (iii), (i), (iv)

(4)  (iii), (iv), (i), (ii)

उत्तर— 4


3. किसने यांत्रिक एवम् सावयवी एकता के आधार पर सरल समाज और औद्योगिक समाज के बीच अंतर को बताया है?

(1) टी. पारसंस (2) बी. मैलिनोवस्की 

(3) एच. स्पेन्सर (4) ईमाइल दुर्खीम

उत्तर- 4


4. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही नहीं हैं?

(1) सावयवी एकता - ई. दुर्खीम

(2) प्रतिमान परिवर्त्य - टी. पारसंस 

(3) आत्म दर्पण दर्शन - सी. एच. कूले

(4) व्यक्तिवादी प्रकार्यवाद - आर. के. मर्टन -

उत्तर— 4


5. निम्नलिखित में से कौन सा एक समुदाय का तत्त्व नहीं है?

(1) निश्चित भू-भाग (2) हम - भावना 

(3) सांस्कृतिक भिन्नता (4) आत्मनिर्भरता

उत्तर— 3


6. 'अन्तः समूह' और 'बाह्य समूह' की अवधारणा किसने दी है?

(1) मैकाइवर  (2) समनर

(3) डेविस (4) कूले

उत्तर— 2


7. 'प्राथमिक समूह' की अवधारणा किसने दी?

(1) मीड (2) कूले

(3) समनर (4) लुण्डबर्ग

उत्तर— 2


8. इनमें से कौन सी एक प्राथमिक समूह की विशेषता नहीं है?

(1) शारीरिक समीपता

(2) छोटा आकार

(3) सम्बन्ध स्वयं साध्य होते हैं। 

(4) सम्बन्धों की लघु अवधि

उत्तर— 4


9. निम्नलिखित का मिलान कीजिए: 

सूची-I             सूची-II

(A) प्राथमिक समूह   (i) आर. के. मर्टन

(B) सांख्यिकीय समूह (ii) सी. एच. कूले

(C) संदर्भ समूह (iii) डब्ल्यू. जी. समनर

(D) अन्तः समूह और बाह्य समूह (iv) रॉबर्ट बीरस्टीड

संकेतक:

    (A)  (B)  (C)   (D)

(1) (i)  (ii) (iii)  (iv)

(2) (ii) (iv) (i)   (iii)

(3) (iv) (iii) (ii) (i)

(4) (iii) (iv) (ii) (i)

उत्तर— 2


10. 'संदर्भ समूह' की अवधारणा से सबसे पहले किसने परिचय कराया?

(1) हाईमैन  (2) मर्टन

(3) श्रीनिवास  (4) कूले

उत्तर — 1


11. सोरोरेट विवाह है:

(1) बहन-भाई के बीच

(2) मौसी की लड़की के साथ

(3) मृत पत्नी की बहन तथा विधुर पुरुष के बीच

(4) बुआ की लड़की के साथ

उत्तर— 3


12. द्रौपदी का पाण्डवों से विवाह उदाहरण है?

(1) अभ्रातृक बहुपति (2) भ्रातृक बहुपति

(3) साली विवाह    (4) समकालिक साली विवाह

उत्तर— 2


13. वह परिवार जिसकी सदस्यता पति, पत्नी और अविवाहित बच्चों तक सीमित है, वर्गीकृत किया जाता है:

(1) एक सदस्यीय परिवार

(2) एकाकी परिवार 

(3) विस्तृत परिवार

(4) परम्परागत संयुक्त परिवार

उत्तर— 2


14. निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

सूची-I         सूची-II

(A) कर्ता      (i) राज्य से बाहर विवाह

(B) पितृसत्तात्मक परिवार (ii) परिवार का मुखिया

(C) अन्तः विवाह  (iii) समूह के अंदर विवाह

(D) अनुलोम     (iv) परिवार का वरिष्ठ पुरुष मुखिया

               (v) उच्च जाति के पुरुष का निम्न जाति की स्त्री से विवाह

संकेतक:

    (A)  (B)   (C)  (D)

(1) (ii) (iii) (iv) (v)

(2) (ii) (iv) (iii) (v)

(3) (v)  (iii) (iv) (ii)

(4) (v)  (iv) (iii) (i)

उत्तर— 2


15. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I                   सूची-II

(A) दहेज निरोधक अधिनियम  (i) 1955

(B) हिन्दू विवाह अधिनियम    (ii) 1956

(C) हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम (iii) 2005

(D) घरेलू हिंसा अधिनियम     (iv) 1961

नीचे दिए गए संकेतक में से सही उत्तर चुनिए:

संकेतक :

    (A)   (B)  (C)  (D) 

(1) (iii) (ii) (iv) (i)

(2) (i)  (iii) (iv)  (ii)

(3) (iv)  (ii) (iii) (i) 

(4) (iv)  (i)  (ii) (iii)

 उत्तर— 4


16. धर्म को पवित्र और अपवित्र के बीच अंतर के आधार पर किसने परिभाषित किया?

(1) मैलिनोवस्की

(2) सी. लेवी स्ट्रॉस

(3) ए.आर. रेडक्लिफ ब्राउन 

(4) ई. दुर्खीम

उत्तर— 4


17. 'धर्म जनसमुदाय का अफीम है।' यह किसने कहा?

(1) के. मार्क्स  (2) ई. दुर्खीम

(3) एम. वेबर  (4) टी. पारसन्स

उत्तर— 1


18. जादू, धर्म एवम् विज्ञान में क्या समानता है?

(1) अवलोकन एवम् प्रयोगात्मकता

(2) मानव प्राणियों पर समान प्रभाव

(3) अज्ञात के प्रति अभिस्थापन 

(4) अतिप्राकृतिक के प्रति अभिस्थापन

उत्तर— *


19. कौन सा सिद्धांत धर्म की उत्पत्ति से संबंधित नहीं है?

(1) जीव सत्तावाद  (2) टोटमवाद 

(3) प्रकृतिवाद  (4) सामाजिक समझौता

उत्तर— 4


20. सम्प्रदायवाद में निम्न में से कौन सा तत्त्व नहीं होता है?

(1) सहिष्णुता (2) पूर्वाग्रह

(3) असुरक्षा (4) तनाव

उत्तर— 1

 

21. साम्प्रदायिकता है:

(1) अपनी भाषा के प्रति अंधनिष्ठा

(2) समग्र समाज के प्रति निष्ठा की भावना

(3) देशभक्ति

(4) अपने ही धर्म के प्रति अति निष्ठा की भावना

उत्तर— 4


22. भारत में जाति असमानता उन्मूलन के उपचारात्मक उपाय है—

(i) शिक्षा  (ii) अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन

(iii) 'जाति' शब्द का न्यूनतम प्रयोग (iv) आर्थिक समानता को प्रोत्साहन

कूट :

(1) (i), (ii), (iv)

(2) (iii), (iv)

(3) (i), (ii), (iii), (iv)

(4) (ii), (iv)

उत्तर— 3


23. भारत सरकार द्वारा पहला भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम पारित किया गया:

(1) 1950 (2) 1947

(3) 1954 (4) 1964

उत्तर— 2


24. सामाजिक परिवर्तन के निम्नलिखित सामाजिक विचारकों में से कौन सा विषम है?

(1) जूलियन स्टीवार्ड (2) ए. कॉम्ट

(3) के. मार्क्स     (4) सोरोकिन

उत्तर— *


25. 'चेतनात्मक संस्कृति' की अवधारणा दी है:

(1) आर. के. मर्टन

(2) पिट्रिम सोरोकिन

(3) टॉलकट पारसंस (4) कोज़र

उत्तर— 2


26. निम्नलिखित में से किसने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिक निर्धारक को उत्तरदायी माना है?

(1) ई. दुर्खीम  (2) जी. सिमेल

(3) टी. वेबलिन (4) टी. माल्थस 

उत्तर— 3


27. सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया जो लोगों में सकारात्मक गुणों से सम्बन्धित है:

(1) वैश्वीकरण (2) नगरीकरण 

(3) विकास   (4) आर्थिक वृद्धि 

उत्तर— 3


28. मार्क्स के अनुसार सामाजिक परिवर्तन उत्पन्न करने वाली शक्ति है: 

(1) सामाजिक  (2) आर्थिक

(3) राजनीतिक  (4) धार्मिक

उत्तर— 2


29. निम्नलिखित का मिलान कीजिए: 

सूची-I (लेखक)   सूची-II (परिवर्तन परिप्रेक्ष्य)

(A) सोरोकिन    (i) संरचनात्मक प्रकार्यात्मक

(B) डेहरनडार्फ   (ii) चक्रीय

(C) स्पेन्सर      (iii) द्वन्द्वात्मक

(D) दुर्खीम       (iv) विकासवादी

कूट:

     (A) (B)   (C)    (D)

(1) (ii) (iii) (iv)  (i)

(2) (i)  (iii) (ii)  (iv)

(3) (ii) (iv)  (i)   (iii) 

(4) (iii) (i) (ii)  (iv)

उत्तर—  1


30. निम्नलिखित में से कौन सा एक 'संस्था' के सही अर्थ को बताता है?

(1) एक स्थान जहाँ अनेक व्यक्ति कार्य करते हैं।

(2) एक कार्यालय परिसर जहाँ अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य होते हैं।

(3) एक संगठन जो महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न है। 

(4) अन्तर्संबंधित लोकाचारों और रूढ़ियों का योग

उत्तर— 4


31. धर्म, विवाह, परिवार और जाति किसके उदाहरण हैं?

(1) सामाजिक मूल्य

(2) सामाजिक संस्था

(3) सामाजिक प्रतिमान

(4) समाज का खण्डात्मक विभाजन

उत्तर— 2


32. निम्न में से कौन सा समिति का उदाहरण है?

(1) जाति   (2) वर्ग

(3) श्रमिक संघ (4) गाँव

उत्तर— 3


33. निम्नलिखित में से कौन सा समिति का लक्षण नहीं है?

(1) लोगों का एकत्रीकरण

(2) निश्चित उद्देश्यों का होना

(3) वैकल्पिक सदस्यता

(4) स्थायित्व

उत्तर— 4


34. संस्कृति की छोटी से छोटी इकाई है:

(1) सांस्कृतिक तत्व (2) सांस्कृतिक संकुल

(3) सांस्कृतिक प्रतिमान (4) सांस्कृतिक क्षेत्र

उत्तर— 1


35. अपनी स्वयं की संस्कृति को श्रेष्ठ मानकर मूल्यांकन करने की प्रवृत्ति कहलाती है:

(1) सांस्कृतिक सापेक्षवाद

(2) संस्कृतीकरण 

(3) स्व संस्कृतिकेन्द्रवाद

(4) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर— 3


36. इनमें से संस्कृति की एक विशेषता नहीं है:

(1) संस्कृति हस्तांतरित नहीं होती है। 

(2) संस्कृति सीखी जाती है।

(3) संस्कृति सामाजिक होती है। 

(4) संस्कृति अधिवैयक्तिक एवं अधिसावयवी होती है।

उत्तर— 1


37. सांस्कृतिक संकुल का अर्थ है:

(1) संस्कृति की सबसे छोटी इकाई 

(2) कई सांस्कृतिक तत्त्वों का योग

(3) सांस्कृतिक क्षेत्र

(4) सांस्कृतिक प्रतिमान

उत्तर— 2


38. 'गरीबी की संस्कृति' का विचार किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया?

(1) ऑस्कर लेविस (2) एबेल स्मिथ

(3) सैमुअल मेन्चर (4) पीटर टाउनसेन्ड

उत्तर— 1


39. निम्नलिखित में से कौन सी वैज्ञानिक अभिमुखन की विशेषता नहीं है?

(1) मूल्य मुक्त अध्ययन

(2) 'क्या है' का अध्ययन

(3) सार्वभौमिकता

(4) विषयपरकता

उत्तर— 4


40. समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य का कौन सा एक आधार नहीं है?

(1) तथ्य   (2) चर

(3) अवधारणाएँ (4) पूर्वाग्रह

उत्तर— 4


41. समाज के अध्ययन में ऑगस्ट कॉम्ट ने किस परिप्रेक्ष्य का उपयोग किया? 

(1) संरचनात्मक परिप्रेक्ष्य

(2) ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य 

(3) संघर्ष परिप्रेक्ष्य

(4) प्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष्य

उत्तर— 2


42. यह एक वैज्ञानिक की प्रशिक्षित आँखों द्वारा प्रघटनाओं, स्वरूपों और प्रक्रियाओं को देखने का एक ढंग है: 

(1) परिप्रेक्ष्य  (2) आदर्श प्रारूप

(3) सिद्धांत   (4) मूल्य

उत्तर— 1



43. सामाजिक संरचना की सबसे छोटी इकाई है। 

(1) व्यक्ति (2) प्रस्थिति

(3) भूमिका (4) समूह

उत्तर— 1


44. निम्नलिखित में से किसने 'प्रकट' और 'अप्रकट' प्रकार्य की अवधारणा का प्रतिपादन किया?

(1) ई. दुर्खीम

(2) आर. के. मर्टन मैलिनोवस्की

(3) बी. मैलिनोवस्की

(4) ए.आर. रेडक्लिफ ब्राउन

उत्तर— 2


45. सामाजिक संरचना की अवधारणा का सर्वप्रथम किसने उपयोग किया है?

(1) मर्टन   (2) कूले

(3) मैकाइवर (4) स्पेन्सर

उत्तर— 4


46. पारसन्स के अनुसार, इनमें से क्या समाज व्यवस्था की प्रकार्यात्मक पूर्व आवश्यकता नहीं है?

(1) सामाजिक पृथकता

(2) प्रतिमानों को बनाए रखना एवं तनाव प्रबंधन

(3) पर्यावरण से अनुकूलन 

(4) लक्ष्य प्राप्ति

उत्तर— 1


47. 'सोशल थ्योरी एडं सोशल स्ट्रक्चर' किसके द्वारा लिखी गई है? 

(1) रॉबर्ट जी. एन्ड्री (2) दुर्खीम

(3) एल्बर्ट के. कोहन (4) आर. के. मर्टन

उत्तर— 4


48. कौन सा प्रदत्त प्रस्थिति का उपयुक्त उदाहरण है?

(1) अध्यापक (2) पुत्र

(3) प्रधानमंत्री (4) क्लर्क

उत्तर— 2


49. सूची-I के साथ सूची-II को मिलाकर सही उत्तर दीजिए:

सूची-I          सूची-II

(A) भूमिका तनाव (i) एक सामाजिक प्रस्थिति से जुड़ी अनेक भूमिकाओं का संग्रह

(B) भूमिका संघर्ष (ii) अपेक्षानुसार भूमिका निभाने में कठिनाई

(C) भूमिका संक्रमण  (iii) एक समय में दो तरह की भूमिका की माँग

(D) भूमिका श्रृंखला  (iv) एक भूमिका से दूसरी भूमिका में परिवर्तन

कूट:

    (A)  (B) (C)   (D) 

(1) (iv) (ii) (i) (iii) 

(2) (iii) (iv) (ii) (i) 

(3) (ii) (iii) (iv) (i)

(4) (i) (iii) (ii) (iv)

उत्तर—  3


50. 'प्रस्थिति समूह' अवधारणा को किसने बताया?

(1) रॉबर्ट मर्टन

(2) मैक्स वेबर

(3) टालकॉट पारसंस 

(4) राल्फ लिंटन

उत्तर— 2


51. निम्नलिखित में से कौन सा प्रदत्त प्रस्थिति का संकेत करता है?

(1) एक कानून स्नातक

(2) एक ग्राम पंचायत

(3) एक विवाहित व्यक्ति

(4) एक महिला

उत्तर— 4


52. 'आत्म-दर्पण-दर्शन' का सिद्धांत किसने दिया?

(1) कूले  (2) डेविस

(3) मीड (4) दु​र्खीम

उत्तर— 1


53. समाजीकरण एक प्रक्रिया है:

(1) सीखने की

(2) पढ़ने की

(3) लिखने की

(4) अवलोकन की

उत्तर— 1


54. निम्नलिखित में से कौन सी समाजीकरण की एजेंसी नहीं है?

(1) परिवार  (2) साथी समूह

(3) पुलिस   (4) स्कूल

उत्तर— 3


55. आत्म के विकास में 'मैं और मुझे' की अवधारणा किसके द्वारा उपयोग की गई है? 

(1) एस. फ्रॉयड (2) सी. एच. कूले

(3) एच. एम. जॉन्सन (4) जी. एच. मीड

उत्तर— 4


56. एक लुहार का बेटा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करके एक इंजीनियर बन गया, यह एक उदाहरण है:

(1) अन्तः पीढ़ी गतिशीलता (2) क्षैतिज गतिशीलता

(3) अन्तरापीढ़ी गतिशीलता (4) लम्बवत् गतिशीलता

उत्तर— 1


57. कौन सा सामाजिक स्तरीकरण का स्वरूप नहीं है?

(1) धर्म  (2) वर्ग

(3) लिंग  (4) जाति

उत्तर— 1


58. समाज का उच्च एवं निम्न सामाजिक इकाइयों के मध्य संस्तरणमूलक विभाजन कहलाता है:

(1) सामाजिक स्तरीकरण

(2) सामाजिक विभेदीकरण

(3) सामाजिक असमानता 

(4) प्रसार

उत्तर— 1


59. 'सामाजिक स्तरीकरण का प्रकार्यात्मक सिद्धांत' किसने प्रतिपादित किया?

(1) डेविस और मूर

(2) ऑगबर्न और निमकॉफ

(3) टॉयनबी (4) मॉर्गन

उत्तर— 1


60. पुस्तक 'होमो-हायरारकिकस' के लेखक कौन हैं?

(1) जी.एस. घुर्ये  (2) एम. एन. श्रीनिवास

(3) लुई ड्यूमॉ (4) आंद्रे बेतेई

उत्तर—3


61. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए तथा सही उत्तर का चुनाव नीचे दिए कूट द्वारा दीजिए :

सूची-I                      सूची-II

(A) चेतन और अचेतन नियंत्रण   (i) कार्ल मानहीम

(B) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नियंत्रण   (ii) किम्बल यंग

(C) सकारात्मक और नकारात्मक नियंत्रण  (iii) जॉर्ज गुरविच

(D) संगठित और असंगठित नियंत्रण  (iv) कूले और बर्नार्ड

कूट :

    (A)   (B)   (C)    (D) 

(1) (ii)  (i)   (iv)  (iii)

(2) (iii) (ii)  (i)   (iv)

(3) (iv)  (i)  (ii)   (iii) 

(4) (i)  (iv)  (iii)  (ii)

उत्तर- 3


62. संगठनात्मक सामाजिक प्रक्रिया में कौन सा सम्मिलित नहीं है?

(1) समायोजन

(2) सहयोग

(3) व्यवस्थापन

(4) प्रतिस्पर्धा

उत्तर- 4


63. मरडॉक ने कितने प्रकार के तृतीयक संबंधियों का विवेचन किया है?

(1) 151 

(2) 161

(3) 171

(4) 181

उत्तर— 1 


64. इनमें से कौन सी भारत में मातृवंशीय जनजाति है?

(1) खासी  (2) मुण्डा 

(3) संथाल (4) ऊँगी

उत्तर- 1


65. निम्नलिखित में से कौन सा जनजातीय समाज पर प्रकाश डालता?

(1) श्रेणीबद्ध सामाजिक संबंध

(2) नातेदारी संबंध

(3) व्यावसायिक खेती

(4) लिखित धर्म

उत्तर- 2


66. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की अनुसूचित जनजाति नहीं है?

(1) भील  (2) संथाल 

(3) गुर्जर (4) हो

उत्तर- 3


67. भारतीय जनजातियां पिछड़े हिन्दू हैं, यह विचार कि दिए? 

(1) जी.एस. घुर्ये

(2) वाई. बी. दामले

(3) ए. आर. देसाई

(4) एन. के. बोस

उत्तर- 1


68. 'सबआल्टर्न' संप्रत्यय किसने बताया?

(1) कार्ल मार्क्स (2) एन. के. बोस

(3) एन्टोनियो ग्राम्स्की (4) डेविड हार्डिमैन

उत्तर- 3 


69. जनसंख्या वृद्धि का कौन सा कारण नहीं है?

(1) विवाह की निम्न आयु 

(2) उच्च अशिक्षितता

(3) परिवार नियोजन के प्रति धार्मिक मनोवृत्ति 

(4) व्यावसायिक शिक्षा

उत्तर- 4


70. निम्नलिखित में से कौन से अर्थशास्त्री ने प्रमुख रूप से जनसंख्या अध्ययन पर रुचि दिखाई?

(1) मार्क्स 

(2) वेबर 

(3) रिकार्डो

(4) माल्थस

उत्तर- 4


71. निम्नलिखित में से कौन सा जनांकीय प्रक्रिया से संबंधित नहीं है? 

(1) जन्मदर

(2) मृत्युदर

(3) प्रवास

(4) रोगग्रस्तता

उत्तर- 4


72. 'विचलन का अनुकरण सिद्धांत' किसने प्रतिपादित किया? 

(1) एच. एस. बेकर

(2) जी. टार्डे

(3) ई. दुर्खीम

(4) एस. कोहन

उत्तर- 2


73. 'जन्मजात अपराधी' की अवधारणा किसने दी है?

(1) सी. लाम्ब्रोसो

(2) ई. एच. सदरलैंड

(3) ई. दुर्खीम

(4) जी. टार्डे

उत्तर- 1


74. 'सम्पूर्णानंद आश्रम निम्नलिखित में से किससे जुड़ा हुआ है?

(1) बोर्स्टल स्कूल

(2) खुले जेल

(3) बंद जेल

(4) रिमाण्ड होम

उत्तर- 2


75. इनमें से क्या बाल अपराध का एक कारण नहीं है?

(1) टूटे परिवार

(2) भावात्मक अस्थिरता 

(3) मानसिक क्षीणता

(4) सही समाजीकरण

उत्तर- 4


76. 'सफेदपोश अपराध' शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया? 

(1) सी. बार्न्स

(2) ई. सदरलैंड

(3) ए. कोहन

(4) ई. दुर्खीम

उत्तर- 2


77. आर्थिक संकट में कौन सी आत्महत्या में वृद्धि होती है?

(1) परार्थवादी

(2) अप्रतिमानित

(3) अहम्वादी

(4) भाग्यवादी

उत्तर- 2


78. अपराध के 'विभेदक साहचर्य सिद्धांत' का निरूपण किसने किया था?

(1) कोहन

(2) क्लोवॉर्ड और ओहलिन

(3) सदरलैंड

(4) बेकर

उत्तर- 3


79. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान करते हुए सही उत्तर का चुनाव नीचे दिए कूट द्वारा दीजिए :

सूची-I                             सूची-II

(A) एनॉमी का सिद्धांत  (i) क्लोवार्ड ओहलिन

(B) विभेदक अवसर    (ii) हावर्ड बेकर

(C) विभेदक साहचर्य  (iii) रॉबर्ट के मर्टन

(D) लेबलिंग सिद्धांत   (iv) सदरलैंड

कूट :

    (A)  (B)  (C)   (D)

(1) (i) (ii) (iii) (iv)

(2) (ii) (i) (iv)  (iii)

(3) (iv) (ii) (i) (iii)

(4) (iii) (i) (iv) (ii)

उत्तर— 4 


80. लेबलिंग थ्योरी की मुख्य अवधारणा है?

(1) सहमति  (2) कलंक

(3) प्रेरणा   (4) आकांक्षा

उत्तर— 2


81. निम्नलिखित लेखकों के युग्मों में से कौन एक अपराध और विचलन के अध्ययन से सम्बन्धित नहीं है?

(1) सदरलैंड और क्रीसे (2) इलियट और मेरिल

(3) कोजर और रोजेनबर्ग (4) बार्न्स और टीटर्स

उत्तर— 3


82. निम्नलिखित में से कौन सा परंपरागत अपराध नहीं है?

(1) चोरी  (2) डकैती 

(3) नैगम अपराध (4) बलात्कार

उत्तर— 3


83. भारतवर्ष में बाल अपराधी किस आयु समूह में आते हैं?

(1) 12 वर्ष से नीचे

(2) 14 वर्ष से नीचे

(3) 18 वर्ष से नीचे 

(4) 20 वर्ष से नीचे

उत्तर— 3


84. निम्नलिखित में से कौन सा केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप नहीं है?

(1) माध्य

(2) मध्यांक

(3) बहुलक

(4) मानक विचलन

उत्तर— 4


85. वैज्ञानिक अवलोकन का अर्थ वस्तुओं को देखना है:

(1) उद्देश्य के साथ

(2) अनेक उद्देश्यों के साथ 

(3) बिना उद्देश्य के

(4) महत्त्वपूर्ण बातचीत के लिए 

उत्तर— 1


86. साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कार निर्देशिका किसके द्वारा उपयोग में ली जाती है? 

(1) साक्षात्कारदाता (2) साक्षात्कारकर्ता

(3) विभिन्न लोगों द्वारा (4) दोनों (1) और (2)

उत्तर— 2


87. वह पद्धति जिसमें प्रश्नों का उत्तर स्वयं उत्तरदाताओं द्वारा लिखा जाता है, कहलाती है:

(1) साक्षात्कार

(2) प्रश्नावली

(3) अनुसूची

(4) वैयक्तिक अध्ययन

उत्तर— 2


88. एक सामाजिक इकाई के सम्पूर्ण अध्ययन हेतु कौन सी पद्धति का प्रयोग किया जा सकता है?

(1) प्रश्नावली

(2) वैयक्तिक अध्ययन 

(3) अवलोकन

(4) अनुसूची

उत्तर— 2


89. निम्नलिखित अनुसंधान चरणों का सही क्रम बताएं:

(1) अनुसंधान अभिकल्प, तथ्य संकलन, तथ्य संसाधन, तथ्य विश्लेषण और निर्वचन

(2) अनुसंधान अभिकल्प, तथ्य संसाधन, तथ्य संकलन, तथ्य विश्लेषण और निर्वचन

(3) अनुसंधान अभिकल्प, तथ्य विश्लेषण, तथ्य संकलन, तथ्य संसाधन और निर्वचन 

(4) तथ्य संकलन, तथ्य संसाधन, तथ्य विश्लेषण, अनुसंधान अभिकल्प और निर्वचन

उत्तर— 1


90. एक शून्य प्राक्कल्पना होती है:

(1) 'अन्तर नहीं है' की प्राक्कल्पना (2) 'कुछ अंतर है' की प्राक्कल्पना

(3) 'सर्वाधिक अंतर है' की प्राक्कल्पना (4) 'औसत अंतर है' की प्राक्कल्पना

उत्तर— 1


91. परिवर्त्यों के बीच संबंधों की जांच करने वाले कथन को जाना जाता है:

(1) अनुसंधान प्रश्न

(2) प्राक्कल्पना

(3) अध्ययन के उद्देश्य

(4) अध्ययन की समस्या

उत्तर— 2


92. उस काल्पनिक प्रस्तावना को क्या कहा जाता है जिनकी अनुसंधानकर्ता द्वारा जांच करना अभी शेष है?

(1) उपकल्पना

(2) सिद्धांत 

(3) अनुसंधान

(4) संप्रत्यय

उत्तर— 1


93. 'मैक्डोनाल्डाइजेशन ऑफ सोसायटी' पुस्तक लेखक कौन हैं?

(1) जी. रिटज़र

(2) बी. स्मार्ट

(3) ए. गिडेन्स

(4) ई. वालरस्टीन

उत्तर— 1


94. दुर्खीम के अनुसार कौन एक सामाजिक तथ्य की विशेषता नहीं है?

(1) सामाजिक तथ्य की प्रकृति अमूर्त होती है।

(2) सामाजिक तथ्य व्यक्ति से बाह्य होते हैं। 

(3) सामाजिक तथ्य में बाध्यता की विशेषता होती है।

(4) सामाजिक तथ्य व्याधिकीय तथा सामान्य दोनों प्रकार के हो सकते हैं।

उत्तर— 1


95. सामाजिक क्रिया के वेबेरियन वर्गीकरण का सही क्रम क्या है?

(i) परंपरागत क्रिया (ii) तार्किक क्रिया

(iii) मूल्यांकनात्मक क्रिया

(iv) प्रभावात्मक क्रिया

कूट :

(1) (i) (iv) (iii) (ii)

(2) (i) (iii) (iv) (ii) 

(3) (ii) (iv) (iii) (i)

(4) (ii) (iii) (iv) (i)

उत्तर— 4


96. 'वरस्तेहन उपागम' से किसका नाम जुड़ा है ?

(1) ई. दुर्खीम

(2) एफ. टॉनीज

(3) मैक्स वेबर

(4) वी. पैरेटो

उत्तर— 3


97. "अब तक के सभी समाजों का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास रहा है।" किसने लिखा है?

(1) डेहरेनडार्फ

(2) कार्ल मार्क्स

(3) कोजर

(4) वेबर

उत्तर— 2


98. मार्क्स के साथ 'कम्यूनिस्ट मैनिफैस्टो' के सहलेखक कौन हैं?

(1) हीगल

(2) मैक्स वेबर

(3) एफ. एंजिल्स

(4) पैरेटो

उत्तर— 3


99. निम्नलिखित का मिलान कीजिए:

सूची-I (अवधारणाएं)      सूची-II (विचारक)

(A) सावयवी एकता  (i) एम. एन. श्रीनिवास

(B) तार्किकीकरण  (ii) ईमाइल दुर्खीम

(C) अलगाव      (iii) मैक्स वेबर

(D) पश्चिमीकरण   (iv) कार्ल मार्क्स

कूट :

    (A)   (B)   (C)  (D)

(1) (iii) (ii)  (i)  (iv)

(2) (ii) (iii)  (iv) (i)

(3) (ii) (iii)  (i)  (iv)

(4) (iii) (ii)  (iv) (i)

उत्तर— 2


100. 'मेथड्स इन सोशल रिसर्च' पुस्तक किसने लिखी?

(1) सेलिट्ज एवं जहोदा

(2) गुडे एवं हॉट्

(3) स्टीफन एवं फिलिप 

(4) सानर एवं फ्रिडेल

उत्तर— 2


101. 'वैश्विक गाँव' की अवधारणा किसने विकसित की?

(1) मार्शल मैक्लुहन (2) पीटर वर्सले

(3) कोहन (4) लैंडिस

उत्तर— 1


102. संस्कृतीकरण की अवधारणा का प्रतिपादक है?

(1) एस.सी. दुबे (2) डी.पी. मुखर्जी

(3) जी.एस. घुर्ये (4) एम. एन. श्रीनिवास

उत्तर— 4


103. निम्नलिखित में से कौन उत्तर-आधुनिक विचारक नहीं है?

(1) जे. एलेग्जेण्डर

(2) जे. दरिदा

(3) जेमेसन

(4) जे.एफ. ल्योटार्ड

उत्तर— 1


104. "छात्र अपनी समर्थता के अनुरूप किस प्रकार निष्पादन करते हैं?" यह प्रतिनिधित्व दिखता है?

(1) क्षमता-संदर्भ में

(2) विकास-संदर्भ में

(3) मानक-संदर्भ में 

(4) मापदंड-संदर्भ में

उत्तर— 1


105. 'छात्र क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं'? यह प्रतिनिधित्व दिखता है -

(1) क्षमता-संदर्भ में

(2) विकास-संदर्भ में 

(3) मानक संदर्भ में

(4) मापदंड-संदर्भ में

उत्तर— 1


106. निम्नलिखित में से क्या आकलन की रूपरेखा का एक तत्त्व नहीं है?

(1) उद्देश्य

(2) विशिष्टीकरण

(3) वैधता

(4) प्रणाली

उत्तर— 4


107. 'शिक्षार्थी का स्व-प्रत्यय निर्भरता से स्व निर्देशित स्तर की तरफ बढ़ता है', यह मान्यता है-

(1) पेडागॉगी की

(2) एंड्रागॉगी की

(3) शिक्षण के प्रतिमानों की

(4) शिक्षण के स्तरों की

उत्तर— 2


108. रॉबर्ट सिलवेस्टर के अनुसार, शिक्षक शिक्षा की पाठ्यचर्या से मस्तिष्क विज्ञान की अनुपस्थिति किस बात की सम्भावना को उत्पन्न करती है? 

(1) शैक्षिक सृजनात्मकता

(2) शैक्षिक पिछड़ापन

(3) शैक्षिक व्यापारी

(4) शैक्षिक अभिप्रेरणा

उत्तर—  2


109. 'छात्र सक्रिय रूप से अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं', यह मूलभूत अवधारणा है -

(1) व्यवहारात्मक उपागम की

(2) रचनात्मक उपागम की

(3) अभिप्रेरणा उपागम की

(4) क्रियाविधि उपागम की

उत्तर— 2


110. 'खुद की विचार प्रक्रिया पर सजगता तथा समझ' है?

(1) स्व-समझ

(2) अंतरा-समझ

(3) मेटाकॉग्निशन

(4) स्व संज्ञान

उत्तर— 3


111. 'उन्नत संगठक' या 'अधिगम वृद्धि के संगठन के लिए आव्यूह', ये मूलभूत धारणा थी?

(1) डेविड आसुबेल की (2) जीन पियाजे की

(3) बेंजामिन ब्लूम की (4) रॉबर्ट गैने की

उत्तर—  1


112. 'रचनात्मकतावाद' की वर्तमान अवधारणा सम्मिश्रण है—

(1) जीन पियाजे तथा संज्ञानात्मक मनोविज्ञान की

(2) लेव वाइगोट्स्की तथा संज्ञानात्मक मनोविज्ञान की 

(3) जीन पियाजे, लेव वाइगोट्स्की तथा संज्ञानात्मक मनोविज्ञान की 

(4) व्यवहारात्मक मनोविज्ञान तथा संज्ञानात्मक मनोविज्ञान की

उत्तर— 3


113. 'बोलने वाले तथा सुनने वाले साझा लक्ष्य पर, जो एक दूसरे के लिए सार्थक हैं, पर समान रूप से सहमत होते हैं, यह सिद्धांत है -

(1) रचनात्मकवाद का

(2) सहयोगी अधिगम का

(3) अधिगम के स्थानांतरण का 

(4) अभिप्रेरणा के सिद्धांत का

उत्तर— 2


114. भावात्मक विकास को किसके संदर्भ में बेहतर समझा जा सकता है?

(1) बौद्धिक विकास

(2) सृजनात्मकता विकास

(3) गामक विकास 

(4) आध्यात्मिक विकास

उत्तर— 1


115. MHRD के द्वारा इनमें से कौन 'वन स्टॉप एजुकेशन पोर्टल' के रूप में विकसित किया गया है?

(1) साक्षात  (2) स्वयं

(3) मूक    (4) ई-पाठशाला

उत्तर— 1


116. एन.आर.ओ.ई.आर. है?

(1) नेशनल रिसोर्स ऑफ ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस 

(2) नेशनल रीच ऑन आऊटस्टैण्डिंग एजुकेशनल रिकार्ड 

(3) नेशनल रिपोजिटरी ऑफ ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस

(4) नेशनल रिएक्शन ऑन आउटस्टैडिंग एजुकेशनल रिसर्च 

उत्तर— 3


117. आई. सी. टी. को परिभाषित किया गया है-

(1) सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी

(2) विभिन्न तकनीकी उपकरण तथा संसाधन के रूप में जिससे सूचनाओं का संप्रेषण, सृजन, प्रसार, संग्रहण तथा प्रबंधन किया जा सके। 

(3) इंटरनेट का उपयोग करते हुए छात्रों द्वारा सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी का उपयोग 

(4) सूचना एवं संप्रेषण के लिए तकनीकी उपकरणों का उपयोग 

उत्तर— 2


118. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के पाठ्यचर्या निर्माण के पांच निर्देशक सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है?

(1) ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना।

(2) पढ़ाई रटंत प्रणाली से मुक्त हो यह सुनिश्चित करना।

(3) व्यवहारात्मक उपागम का संवर्धन करना।

(4) ऐसी पाठ्यचर्या सुनिश्चित करना जो पाठ्यपुस्तक के बाहर भी जाती हो।

उत्तर— 3


119. निम्नलिखित में से क्या 'खोज प्रशिक्षण प्रतिमान' की अवधारणा नहीं है?

(1) सम्पूर्ण ज्ञान अनिश्चित है।

(2) एक प्रभाव के अनेक कारण होते हैं। 

(3) उत्सुकता एवं समस्या समाधान व्यक्ति की प्रकृति है। 

(4) रटना सम्पूर्ण ज्ञान का आधार है।

उत्तर— 4


120. निम्नलिखित में से क्या 'सूचना प्रक्रिया प्रतिमान' के अन्तर्गत नहीं है?

(1) प्रत्यय अर्जन प्रतिमा 

(2) निश्चयात्मक प्रशिक्षण प्रतिमान

(3) आगमनात्मक चिंतन प्रतिमान

(4) उन्नत संगठक प्रतिमान

उत्तर— 2


121. 'सृजनशीलता : सृजनात्मकता के विकास का प्रतिमान' का प्रतिपादन किया था -

(1) गिल्फोर्ड  

(2) एच. गार्डनर

(3) जे.जे. गोर्डन

(4) एल. वाइगोट्स्की

उत्तर— 3


122. 'वातावरण में वे सब बाह्य तत्त्व आ जाते हैं, जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरम्भ करने के समय से प्रभावित किया है, यह कथन था?

(1) डगलस एवं हॉलैंड का

(2) वुडवर्थ का

(3) वुल्फ एवं वुल्फ का 

(4) हरलॉक का

उत्तर— 2


123. किशोरावस्था की प्रमुख मनोवैज्ञानिक विशेषता क्या है? 

(1) विपरीतलिंगीय प्रेम भावना का अभाव

(2) कल्पना शक्ति का अभाव

(3) संवेगात्मक विकास के कारण स्थायित्व एवं समायोजन का अभाव

(4) सामाजिक सेवा की भावना का अभाव

उत्तर— 3


124. सिफैलोकौडल विकास नियम के अनुसार— 

(1) पहले सिर के भाग फिर क्रमश: धड़, हाथों और पैरों का विकास

(2) पहले धड़, हाथों और पैरों का फिर सिर के भाग का विकास

(3) सम्पूर्ण शरीर का समान विकास 

(4) व्यक्ति से व्यक्ति पर निर्भर

उत्तर— 1


125. निम्नलिखित में से कौन सा नियम थॉर्नडाइक द्वारा दिए गए 'अधिगम के गौण नियम' का हिस्सा नहीं है?

(1) बहुअनुक्रिया का नियम 

(2) प्रभाव का नियम

(3) तत्त्वों की पूर्व समर्थता का नियम 

(4) साहचर्य परिवर्तन का नियम

उत्तर— 2


126. अवधान के लिए संवेग एक -

(1) अर्जित प्रेरणा है। 

(2) सामान्य क्रिया है। 

(3) आंतरिक प्रेरणा है। 

(4) अनावश्यक भाव है।

उत्तर— 3


127. निम्नलिखित में से क्या संप्रेषण का एक तत्त्व नहीं है? 

(1) संप्रेषण संदर्भ (2) मानसिक स्थिति

(3) संप्रेषक (4) प्रतिपुष्टि

उत्तर— 2


128. निम्नलिखित में से कौन संगणक आधारित शिक्षण प्रतिमान की एक मुख्य विशेषता नहीं है?

(1) शिक्षक का स्थान संगणक ले लेता है।

(2) वैयक्तिक भिन्नता को प्राथमिकता दी जाती है।

(3) यह शिक्षण की पूर्व तथा अंतर्पक्ष को बल देती है।

(4) यह केवल प्रशिक्षण हेतु प्रयोग की जा सकती है।

उत्तर— 4


129. निम्नलिखित में से क्या क्रियात्मक / मनोगत्यात्मक पक्ष' का हिस्सा नहीं है ?

(1) व्यवस्था

(2) नियंत्रण

(3) संयोजन

(4) आदत निर्माण

उत्तर— 1

 

130. ज्ञानात्मक, भावात्मक तथा क्रियात्मक उद्देश्य सम्पूर्णता में प्राप्त किए जा सकते हैं-

(1) अनुदेशन तकनीकी के द्वारा

(2) व्यवहार तकनीकी के द्वारा 

(3) शिक्षण तकनीकी के द्वारा

(4) अभिक्रमित अनुदेशन तकनीकी के द्वारा

उत्तर— 3


131. गैने के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

(1) संकेत अधिगम, उद्दीपक अनुक्रिया अधिगम का अनुगमन करता है।

(2) नियम अधिगम, संप्रत्यय अधिगम का अनुगमन करता है।

(3) शृंखला अधिगम, विभेद अधिगम का अनुगमन करता है।

(4) नियम अधिगम, समस्या समाधान अधिगम का अनुगमन करता है।

उत्तर— 2


132. 'साइबरनेटिक्स' का सिद्धांत सम्बन्धित है. -

(1) अभिप्रेरणा से

(2) अधिगम से

(3) प्रतिपुष्टि से

(4) अवधान से

उत्तर— 3


133. प्रणाली मूल्यांकन के दौरान इनमें से क्या सार्थक नहीं है?

(1) निष्पादन

(2) उपयोगिता

(3) आकार

(4) कीमत

उत्तर— 4


134. वह महाद्वीप जहां समाजशास्त्र का विकास सबसे पहले हुआ, वह है- 

(1) ऑस्ट्रेलिया

(2) यूरोप 

(3) एशिया

(4) अमेरिका

उत्तर— 2


135. समाजशास्त्र के संस्थापक कौन हैं?

(1) हरबर्ट स्पेन्सर 

(2) ऑगस्ट कॉम्ट 

(3) मैक्स वेबर

(4) किंग्सले डेविस

उत्तर— 2


136. बीरस्टैड के अनुसार, इनमें से कौन सी एक, समाजशास्त्र की विशेषता नहीं है? 

(1) यह विशुद्ध विज्ञान है।

(2) यह एक व्यावहारिक विज्ञान है। 

(3) यह एक अमूर्त विज्ञान है।

(4) यह एक आनुभविक विज्ञान है।

उत्तर— 2


137. भारत में समाजशास्त्र का औपचारिक शिक्षण प्रारंभ हुआ: 

(1) 1925

(2) 1923

(3) 1919

(4) 1920

उत्तर— 3


138. किसने कहा है, "विज्ञान का संबंध पद्धति से है न कि विषय सामग्री से"? 

(1) मैकाइवर एवं पेज

(2) बोगार्डस 

(3) किम्बाल यंग

(4) स्टुअर्ट चेज

उत्तर— 4


139. किस विद्वान ने कहा है कि ''समाजशास्त्र सामाजिक जीवन का वैज्ञानिक अध्ययन है''?

(1) सिमेल

(2) ऑगबर्न

(3) सोरोकिन

(4) मैकाइवर एवं पेज

उत्तर— 2


140. एक स्वतंत्र विषय के रूप में समाजशास्त्र का स्थापना वर्ष है :

(1) 1830

(2) 1838

(3) 1967

(4) 1938

उत्तर— 2


141. निम्नलिखित विचारकों में से कौन समाजशास्त्र के समन्वयात्मक संप्रदाय से संबंधित है?

(1) टी.बी. बोटोमोर 

(2) मैक्स वेबर

(3) पारसंस    

(4) सोरोकिन

उत्तर— 4


142. किस विचारक ने 'समाजशास्त्र' के स्थान पर 'इथोलॉजी' शब्द प्रयुक्त करने का सुझाव दिया था? 

(1) जॉन स्टुअर्ट मिल 

(2) बोटोमर

(3) ओडम

(4) लीस्टर वार्ड

उत्तर— 1


143. निम्नलिखित में से कौन सा समाजशास्त्र के उद्भव का प्रमुख कारक नहीं है? 

(1) औद्योगिक क्रान्ति 

(2) प्रबोधन

(3) वैश्वीकरण

(4) फ्रांसिसी क्रान्ति

उत्तर— 3


144. 'सोश्योलॉजिकल इमेजिनेशन' पुस्तक के लेखक हैं:

(1) पीटर बर्जर

(2) सी.डब्ल्यू. मिल्स

(3) ए. कॉलिन्स

(4) जे.एस. मिल्स

उत्तर— 2


145. निम्न में से कौन सा एक प्रत्यक्षवाद की अवधारणा का प्रतिपादक है?

(1) कार्ल मार्क्स

(2) सी. एच. कूले

(3) ऑगस्ट कॉम्ट

(4) ईमाइल दुर्खीम

उत्तर— 3


146. जेशलशेफ्ट का अर्थ है:

(1) समाज/समिति

(2) समूह 

(3) समुदाय

(4) संस्था

उत्तर— 1


147. किसने कहा है कि 'समाज सामाजिक संबंधों का जाल' है? 

(1) ग्रीन

(2) गिडेन्स

(3) मर्टन

(4) मैकाइवर एवम् पेज

उत्तर— 4


148. ज्ञान के विकास के तीन स्तरों के नियम का प्रस्ताव किसने दिया?

(1) दुर्खीम

(2) ऑगस्ट कॉम्ट

(3) मार्क्स

(4) पारसंस

उत्तर— 2


149. 'जेमाइनशेफ्ट' तथा 'जेशेलशेफ्ट' समाज के दो प्रकार हैं, किसने विवेचित किया है?

(1) टॉनीज

(2) दुर्खीम

(3) वेबर

(4) कार्ल मार्क्स

उत्तर— 1


150. जेमाइनशेफ्ट का अर्थ है:

(1) समिति

(2) समूह 

(3) समाज

(4) समुदाय

उत्तर— 4

 Answer Key PDF

Post a Comment

0 Comments