DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeHindi

वचन की परिभाषा

byDivanshuGS -April 18, 2021
0

 

वचन के भेद व उदाहरण

वचन Vachan किसे कहते हैं? 

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा क्रिया शब्द के जिस रूप से एक या उसके एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे 'वचन' कहते हैं।
  • अर्थात् संख्या का बोध कराने वाला रूप वचन कहलाता है।
  • लड़का पढ़ रहा है।
  • लड़के पढ़ रहे हैं।
  • यहां 'लड़का' शब्द से 'एक लड़के' का बोध हो रहा है तथा 'लड़के' शब्द से 'एक से अधिक लड़कों' का बोध हो रहा है।

 

वचन के भेद Vachan ke Bhed kitane hote hai

 

  • हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं— एकवचन और बहुवचन।

 

एकवचन Ekvachan

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा क्रिया शब्द के जिस रूप से किसी एक व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है, वहां एक वचन होता है।
  • जैसे— लड़का, वह, मैं, थैला, कुत्ता, वृक्ष, मीठा आदि।

बहुवचन Bahubachan

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा क्रिया शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की एक से अधिक संख्या का बोध होता है, वहां बहुवचन होता है।
  • जैसे— लड़के, वे, हम, पुस्तकें, कपड़े, मीठे आदि।

 

संज्ञा शब्दों के वचन — परिवर्तन के नियम

1. अकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंतिम स्वर 'अ' के स्थान पर 'ए' लगा देते हैं। जिससे एकवचन, बहुवचन में परिवर्तित हो जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. लड़का   लड़के
  2. रुपया    रुपये
  3. कौआ    कौए
  4. कपड़ा    कपड़े
 

2. अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम स्वर 'अ' के स्थान 'एं' लगा देते हैं। जिससे एकवचन, बहुवचन में परिवर्तित हो जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. बात      बातें
  2. गाय      गायें
  3. पुस्तक    पुस्तकें
  4. रात      रातें

 

3. आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के आगे 'एं' जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाता है।

  • एकवचन बहुवचन 
  1. महिला   महिलाएं
  2. लता     लताएं
  3. कन्या    कन्याएं
  4. माता     माताएं
  5. शिक्षिका  शिक्षिकाएं
  6. अध्यापिका अध्यापिकाएं

 

4. इकारांत या ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में 'यां' जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाता है। बहुवचन बनाते समय ईकारांत शब्दों का अंतिम दीर्घ स्वर हृस्व (लघु) हो जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन

  1. बिजली   बिजलियां
  2. टोपी     टोपियां
  3. नारी     नारियां
  4. साड़ी    साड़ियां
  5. कली    कलियां

 

5. उ, ऊ पर समाप्त होने वाले शब्दों के अं​त में 'एं' जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. वधू     वधुएं
  2. बहू     बहुएं
  3. वस्तु    वस्तुएं

 

6. स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम वर्ण 'या' के ऊपर अनुनासिक (ं) लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. गुड़िया    गुड़ियां
  2. बछिया    बछियां
  3. चुहिया    चुहियां
  4. खटिया   खटियां

7. कुछ एकवचन शब्दों के साथ — वृंद, लोग, जन, गण आदि लगाकर उनके बहुवचन रूप बनाए जाते हैं।

  • एकवचन   बहुवचन

  1. गुरु       गुरुजन
  2. नेता      नेतागण
  3. मजदूर    मजदूरलोग
  4. अमीर    अमीरलोग
  5. गुरु      गुरुवृंद
  6. छात्र     छात्रवृंद
  7. अध्यापक  अध्यापकगण
  8. संत     संतजन
  9. गायक   गायकवृंद
  10. शिक्षक  शिक्षकवृंद
  11. बालक  बालकवृंद
  12. गरीब   गरीबलोग
  13. मंत्री  मंत्रिपरिषद्

8. वि​भक्ति सहित संज्ञाओं के बहुवचन बनाने के नियम—

अ. अकारांत तथा आकारांत (संस्कृत शब्दों को छोड़कर) संज्ञाओं में अंतिम 'अ, आ' के स्थान पर 'ओ' कर दिया जाता है। 

जैसे—

  • एकवचन बहुवचन
  1. घर      घरों
  2. किताब   किताबों


ब. संस्कृत शब्दों की आकारांत तथा संस्कृत—हिंदी की उकरांत, ऊकारांत, औकारांत संज्ञाओं में 'ओ' जोड़ दिया जाता है। 

ऊकारांत शब्दों में 'ऊ' का 'उ' करके ओ जोड़ा जाता है। 

  • एकवचन बहुवचन
  1. माता    माताओं
  2. बहू     बहुओं
  3. जौ     जौओं
  4. गौ     गौओं
  5. साधु    साधुओं 
  6. लता   लताओं


स. सभी इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं के अंत में 'यों' जोड़ दिया जाता है। ईकारांत शब्दों में 'ई' का 'इ' करके 'यों' जोड़ा जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. सिपाही   सिपाहियों
  2. मुनि     मुनियों
  3. रात्रि     रात्रियों 


द. संबोधन करते समय इकारांत और ईकारांत संज्ञाओं में 'यो' जोड़ दिया जाता है।

  • एकवचन  बहुवचन
  1. मुनि     मुनियो
  2. सिपाही   सिपाहियो
  3. पति     पतियो


विशेष — 

आदरसूचक बहुवचन—

  • कुछ शब्द एकवचन होने पर भी बहुवचन की तरह प्रयुक्त किये जाते हैं। 
  • जैसे— माता, पिता, अग्रज, अग्रजा, गुरु, शिक्षक, अधिकारी, मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, पूर्वज एवं समस्त सम्मानित जनों का प्रयोग बहुवचन की तरह किया जाता है।

जैसे — 

  1. दादाजी आ रहे हैं।
  2. महात्मा गांधी महान पुरुष थे।
  3. राष्ट्रपति महोदय आ रहे हैं।
  4. मंत्री जी सो रहे हैं।


एकवचन का उदाहरण है?

अ. संतजन

ब. रातें 

स. गाय

द. पत्ते

उत्तर— स

Tags: Hindi
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post
Responsive Advertisement

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

DivanshuGS- February 15, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form