छोटा जादूगर कहानी के रचनाकार हैं?

 

हिन्दी हल प्रश्न पत्र 2015


Hindi 2015

2nd grade spl Teacher

1. इनमें से किस विकल्प में कोई भी वर्ण 'घोष' नहीं है?

(1) अ, ज, झ

(2) ग, ट, ड

(3) क, त, प

(4) इ, च, द

उत्तर- 3


2. इनमें से किस विकल्प में सभी वर्ण 'तालव्य' हैं?

(1) इ, ज, श

(2) उ, क, ख

(3) त, थ, च

(4) ई, ब, भ

उत्तर- 1


3. इनमें से ओष्ठ्य स्वर कौन से हैं?

(1) उ,ऊ

(2) इ,ई

(3) अ, आ

(4) अ,इ

उत्तर- 1


4. इनमें से संघर्षी वर्ण कौन से हैं?

(1) क्, ग्

(2) त्, थ्

(3) श्, ष्

(4) प्, फ्

उत्तर- 3


5. इनमें से किस विकल्प में सभी 'तत्सम' शब्द हैं?

1) मुख, बाहु, चिबुक

2) सिर, कान, दंत

3) पग, आँख, बाहु

4) हस्त, मुख, जीभ

उत्तर- 1


6. निम्नांकित में कौनसा शब्द देशज है?

1) मकान

2) किवाड़

3) रेवड़ी

4) डंडा

उत्तर- 3


7. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?

1) ग्रीवा, गीध

2) चर्म, चन्द्रिका

3) सिंगार, क्षण

4) हरख, छीन

उत्तर- 4


8. इनमें से कौनसा शब्द विदेशी नहीं है?

1) उर्दू

2) कमाल

3) दातुन

4) कमीना

उत्तर- 3


9. 'हिमालय से निकली गंगा का बहाव बहुत तेज है।' इस वाक्य में किस प्रकार की संज्ञाओं का प्रयोग हुआ है?

1) व्यक्तिवाचक भाववाचक

2) जातिवाचक, व्यक्तिवाचक

3) भाववाचक, जातिवाचक

4) जातिवाचक, द्रव्यवाचक

उत्तर- 1


10. निम्नांकित में भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है?

1) भारत

2) भारतीय

3) भारतीयता

4) भारतवर्ष

उत्तर- 3


11. निम्नांकित में प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण है?

1) देना

2) सुनना

3) समझना

4) पढ़वाना

उत्तर- 4


12. इनमें से किस वाक्य में मध्यम पुरुष सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है?

1) आपने तो कमाल कर दिया।

2) सुभाष चन्द्र बोस महान देश भक्त थे आपने देश सेवा के लिए उच्च पद का भी त्याग कर दिया था।

3) तुम दिल्ली से कब आये?

4) आप बहुत अच्छा गाती हैं।

उत्तर- 2


13. इनमें से कौनसा विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञा से बना है?

1) पुराना

2) कश्मीरी

3) भला

4) देशी

उत्तर- 2


14. इनमें से द्विकर्मक क्रिया किस वाक्य में है?

1) बच्चे सारी मिठाई खा गए।

2) श्याम केले और अंगूर खाता है।

3) राम और श्याम घूमने जाते हैं।

4) नौकर कुत्ते को दूध पिलाता है।

उत्तर- 4


15. निम्नांकित में से कौनसा शब्द क्रियाविशेषण नहीं है?

1) अचानक

2) दूर

3) आज

4) तथा

उत्तर- 4


16. निम्नांकित में 'विस्मयादिबोधक शब्द ' का उदाहरण है?

1) किन्तु

2) लगातार

3) अभी-अभी

4) शाबाश

उत्तर- 4


17. निम्नांकित में से कौनसा 'समुच्चयबोधक' शब्द नहीं है?

1) क्योंकि

2) यहाँ

3) कि

4) परन्तु

उत्तर- 2


18. निम्नांकित में से कौनसा शब्द निपात का उदाहरण नहीं है?

1) ही

2) भी

3) मैं

4) तक

उत्तर- 3


19. वाक्य-रचना में पद-क्रम के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?

1) सामान्य वाक्य में कर्म, कर्ता के बाद आता है।

2) क्रियाविशेषण क्रिया से पहले लगाया जाता है।

3) पूर्वकालिक क्रिया मुख्य क्रिया से पहले आती है।

4) द्विकर्मक क्रिया में मुख्य कर्म पहले और गौण कर्म बाद में आता है।

उत्तर- 4


20. "दूसरों का भला करोगे तो तुम्हारा भी भला होगा।" अर्थ की दृष्टि से यह वाक्य किस प्रकार का है?

1) संकेतार्थक

2) विधानार्थक

3) इच्छार्थक

4) आज्ञार्थक

उत्तर- 1


21.निम्नांकित में संयुक्त वाक्य कौनसा है?

1) अध्यापक आया किन्तु विद्यार्थी चले गए थे।

2) श्रमिक और कृषक दिन-रात परिश्रम करते हैं।

3) जो विद्वान होते हैं, उनका सभी आदर करते हैं।

4) यदि विद्यार्थी गहन अध्ययन करेंगे तो अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

उत्तर- 1


22. निम्नांकित में वृद्धि संधि का उदहारण है -

1) सर्वेक्षण

2) अभीप्सा

3) सदैव

4) महोदय

उत्तर- 3


23. 'जब मैं दिल्ली में था तब स्वयं खाना बनाता था।' इस वाक्य में किस तरह का आश्रित उपवाक्य है?

1) संज्ञा उपवाक्य

2) विशेषण उपवाक्य

3) क्रियाविशेषण उपवाक्य

4) संज्ञा एवं विशेषण उपवाक्य

उत्तर- 3


24. 'मात्रनुमति' शब्द में कौन सी संधि है?

1) गुण संधि

2) यण संधि

3) अयादि संधि

4) वृद्धि संधि

उत्तर- 2


25. इनमें से किस समास के पदों में विशेषण-विशेष्य या उपमेय-उपमान का संबंध होता है?

1) तत्पुरुष

2) कर्मधारय

3) द्विगु

4) वंदव

उत्तर- 2


26. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द अपादान तत्पुरुष समास के हैं?

1) पदच्युत, देशनिकाला

2) पथभ्रष्ट, विद्यालय

3) विवाहेतर, राजमाता

4) वनवास, दया

उत्तर- 1


27. इनमें से उपसर्ग रहित शब्द कौनसा है?

1) बतौर

2) सादगी

3) अलविदा

4) बेवजह

उत्तर- 2


28. निम्नांकित में तद्धित प्रत्यय वाला शब्द कौनसा है?

1) बुराई

2) सिलाई

3) लड़ाई

4) कटाई

उत्तर- 1


29. इनमें से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?

1) उन्नत

2) तन्मय

3) प्रत्युत्तर

4) अनार

उत्तर- 4


30. इनमें से किस शब्द में 'अ' प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

1) सर्प

2) गायक

3) राघव

4) पांडव

उत्तर- 2


31. निम्नांकित में से किस विकल्प में सभी शब्द पर्यायवाची हैं?

1) हाथ, पाणि, करि

2) कान, कर्ण, रदन

3) मेंढक, दादुर, मंडूक

4) दूध, पय, रसना

उत्तर- 3


32. निम्नांकित में से किस युग्म शब्द का अर्थ-भेद सुमेलित नहीं है?

1) ग्रह-गृह = नक्षत्र-घर

2) नर-नार = पुरुष-स्त्री

 3) दिन-दीन = दिवस-दयनीय

4) प्रेषण-प्रेक्षण = देखना-भेजना

उत्तर- 4


33. इनमें से किस विकल्प में विलोम शब्द नहीं है?

1) उचित- अनुचित

2) अपकार- उपकार

3) आरोह- अवरोह

4) विज्ञ- अभिज्ञ

उत्तर- 4


34. 'माता- पिता का संतान के प्रति प्रेम ' इस वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?

1) रति

2) भूगार

3) वात्सल्य

4) करुणा

उत्तर- 3


35. 'जिसे मापा न जा सके ' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द इनमें से कौनसा है?

1) अपरिमेय

2) अप्रतिभ

3) अप्रतिम

4) अविकल्प

उत्तर- 1


36. इनमें से कौन-सा शब्द 'हंस' शब्द का अर्थबोधक नहीं है?

1) सूर्य

2) आत्मा

3) पक्षी विशेष

4) हिंसा

उत्तर- 4


37. इनमें से कौनसा शब्द शुद्ध है?

1) माधुर्यता

2) मंत्रित्व

3) लब्धप्रतिष्ठित

4) ज्योत्सना

उत्तर- 2


38. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?

1) अत्योक्ति, गौरव, भत्य

2) माहात्म्य, जिहवा, अन्त्याक्षरी

3) विपन्न्वस्था, परितोषिक, स्वावलम्बन

4) प्रज्ज्वलित, गत्यवरोध, ब्रह्मा

उत्तर- 2


39. निम्नांकित में कौनसा वाक्य अशुद्ध है?

1) वे अपने आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहते हैं।

2) यह चीज आप उन्हें दीजिए।

3) वहाँ बहुत से लोग बेहाल पड़े थे।

4) वे गुनगुने पानी से स्नान करते हैं।

उत्तर- 1


40. इनमें से शुद्ध वाक्य कौनसा है?

1) मराठी की लिपि देवनागरी है।

2) कृपया मेरी सौभाग्यवती कन्या के विवाह में पधारे।

3) कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है।

4) यह मेरा ही हस्ताक्षर है।

उत्तर- 1


41. निर्देश:- निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर उत्तर दीजिये 

जग पीड़ित है अति दुख से जग पीड़ित रे अति सुख से, 

मानव जग में बँट जाएँ दुख सुख से औ सुख दुख से अविरत दुख है उत्पीड़न, 

अविरत सुख भी उत्पीड़न दुख-सुख की निशा-दिवा में सोता-जगता जग जीवन " 

अविरत दुख-सुख से कवि का क्या तात्पर्य है?

1) अल्प मात्रा में प्राप्त दुख-सुख

2) कभी-कभी प्राप्त होने वाले दुख-सुख

3) अधिक दुख किन्तु कम सुख की अवस्था

4) लगातार दीर्घकाल तक बनी रहने वाली दुख सुख की अवस्था

उत्तर- 4


42.निर्देश:- निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर उत्तर दीजिये - 

जग पीड़ित है अति दुख से जग पीड़ित रे अति सुख से, 

मानव जग में बँट जाएँ दुख सुख से औ सुख दुख से अविरत दुख है उत्पीड़न, 

अविरत सुख भी उत्पीड़न दुख-सुख की निशा-दिवा में सोता-जगता जग जीवन सांसारिक पीड़ाओं से मुक्ति का कवि ने क्या उपाय बताया है?

1) संसार से विरक्ति में ही मुक्ति है।

2) दिन- रात अथक परिश्रम करना चाहिए


3) मनुष्य को सुख-दुख परस्पर बॉट लेने चाहिए।

4) अवांछित सुख-संसाधनों को त्याग देना चाहिए।

उत्तर- 3


43. 'सब ओर कष्ट ही कष्ट होना' अर्थ के लिए इनमें से कौनसी लोकोक्ति उपयुक्त है?

1) आ बैल मुझे मार

2) आगे कुआँ पीछे खाई

3) आगे नाथ न पीछे पगहा

4) आसमान से गिरा खजूर में अटका

उत्तर- 2


44. 'एक आँख से देखना' मुहावरे का अर्थ इनमें से कौनसा है?

1) काना होना

2) अधूरा उपकार करना

3) समान भाव रखना

4) कपट भरा व्यवहार करना

उत्तर- 3


45. 'संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। यह वाक्य संविधान के किस अनुच्छेद में लिखा गया है?

1) अनुच्छेद - 351

2) अनुच्छेद 343 (1)

3) अनुच्छेद 345

4) अनुच्छेद 350

उत्तर- 2


46. "मेरी आशा, मेरा विश्वास नवीन पीढ़ी के नवयुवकों पर है।" 'युवाओं से' नामक निबंध के आधार पर कि उक्त कथन किसका है?

1) स्वामी रामकृष्ण परमहंस का

2) स्वामी विवेकानंद का

3) स्वामी दयानंद सरस्वती का

4) महात्मा गाँधी का

उत्तर- 2


47. इनमें से कौनसी रचना रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित नहीं है?

1) दीनों पर प्रेम

2) नींव की ईट

3) गेहूँ और गुलाब

4) जंजीरें और दीवारें

उत्तर- 1


48. छोटा जादूगर कहानी के रचनाकार हैं?

1) प्रेमचंद

2) महादेवी वर्मा

3) जयशंकर प्रसाद

4) यशपाल

उत्तर- 3


49. "नर की अरु नल-नीर की, गति एकै करि जोय जेतौ नीचो हवै चलै, तेतौ ऊँचौ होय| " 

उक्त दोहे के माध्यम से बिहारी क्या सन्देश देना चाहते हैं?

1) पानी बचाने का

2) विनम्र बनने का

3) ईमानदार बनने का

4) सच बोलने का

उत्तर- 2


50. 'पूजन' काव्यांश श्यामनारायण पांडेय की किस रचना से उद्धृत है?

1) हल्दीघाटी

2) जौहर

3) आरती

4) गोरा-वध

उत्तर- 1


51. मैंने हँसना सीखा है, मैं नहीं जानती रोना ; बरसा करता पल-पल पर, मेरे जीवन में सोना 

उक्त काव्यांश किसके द्वारा रचित है?

1) सुमित्रानंदन पंत

2) महादेवी वर्मा

3) सुभद्रा कुमारी चौहान

4) मीराबाई

उत्तर- 3


52. 'सूरदास प्रभु सरबस लूट्यो, नागर नवल किसोर इस काव्य पंक्ति में 'नागर नवल किसोर' विशेषण इनमें से किसके लिए प्रयुक्त हुये हैं?

1) भमर

2) उद्धव

3) कृष्ण

4) राधा

उत्तर- 3


53. "सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहि 

आपु बिद्यमान रन पाइ रिपु, कायर कथहिं प्रतापु। 

उक्त पंक्तियाँ इनमें से किस कवि की हैं?

1) देव

2) कृपाराम

3) सूरदास

4) तुलसीदास

उत्तर- 4


54. जयशंकर प्रसाद ने इनमें से किस पत्रिका का संपादन किया?

1) हंस

2) कविवचन सुधा

3) इंदु

4) वीणा

उत्तर- 3


55. 'क्षितिज' पाठ्य पुस्तक में संकलित इनमें से कौन-सी कविता नागार्जुन रचित है?

1) कन्यादान

2) उषा की लाली

3) मातृवंदना

4) प्रभो

उत्तर- 2


56. प्रेमचंद के मरणोपरांत उनकी कहानियाँ किस कहानी- संग्रह के नाम से प्रकाशित हुई?

1) सूखा सरोवर

2) निर्मल सरोवर

3) मानसरोवर

4) जगत सरोवर

उत्तर- 3


57.'क्षितिज' पाठ्य पुस्तक में संकलित 'लोक संत पीपा' नामक पाठ के अनुसार पीपा का जन्म स्थान किसे माना जाता है?

1) गागरौन

2) नारनौल

3) हमीरपुर

4) जहाजपुर

उत्तर- 1


58. "सुनि सुन्दर बैन सुधारस- साने सयानी हैं 

जानकी जानी भली तिरछे करे नैन दै सैन तिन्हैं समुझाई कछू मुसुकाई चली" 

कवितावली के प्रस्तुत काव्यांश में तिन्हैं शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

1) लक्ष्मण के लिए

2) सीताजी के लिए

3) उर्मिला के लिए

4) ग्रामवधुओं के लिए

उत्तर-4


59. प्रज्ञा प्रवाह " पुस्तक में संकलित ' आर्य स्त्रियाँ नामक कविता मैथिलीशरण गुप्त की किस रचना से ली गयी है?

1) भारत भारती

2) साकेत

3) वापर

4) नहुष

उत्तर- 1


60. इनमें से कौनसी कविता निराला द्वारा रचित है?

1) भिक्षुक

2) पर्वत प्रदेश में पावस

3) अनल किरीट

4) आदमी की पीर

उत्तर- 1


61. " फिर से सोचने की आवश्यकता है" नामक निबन्ध में इनमें से किस विषय पर चिंता प्रकट की गयी है?

1) बेरोजगारी की समस्या

2) महंगाई की समस्या

3) स्वभाषा की उपेक्षा

4) आतंकवाद की समस्या

उत्तर- 3


62. 'अग्नि की उड़ान' नामक पाठ किस गद्य विधा में रचित है?

1) निबन्ध

2) आत्मकथा

3) कहानी

4) संस्मरण

उत्तर- 2


63. 'शिवाजी का सच्चा स्वरूप' एकांकी के रचनाकार हैं?

1) मोहन राकेश

2) रामकुमार वर्मा

3) लक्ष्मीनारायण लाल

4) सेठ गोविन्ददास

उत्तर- 4


64. जैनेन्द्र द्वारा रचित 'खेल' कहानी के पात्र हैं -

1) सुरबाला मनोहर

2) राधा मोहन

3) नल दमयंती

4) श्याम सलोनी

उत्तर- 1


65. 'जैसलमेर की राजकुमारी कहानी में ' राजकुमारी का क्या नाम है?

1) पद्मावती

2) रत्नवती

3) लीलावती

4) रूपवती

उत्तर- 2


66. पद्मावती समय के अनुसार पद्मावती कहाँ की राजकुमारी थी?

1) गुजरात की

2) कुमाऊँ की

3) कन्नौज की

4) समुद्रशिखर की

उत्तर- 4


67. "शुभ सांत्वना हैं शोक में वे, और औषधि रोग में संयोग में संपत्ति हैं, बस हैं विपत्ति वियोग में।" 'भारत भूमि' कविता में उक्त पंक्तियाँ किसके लिए कही गयी हैं :

1) गाय के लिए

2) मातृभूमि के लिए

3) स्त्रियों के लिए

4) पुस्तक के लिए

उत्तर- 3


68. 'देश उठेगा ' गीत के रचनाकार इनमें से कौन हैं?

1) नन्दलाल जोशी

2) बावजी चतुरसिंह

3) मैथिलीशरण गुप्त

4) भूषण

उत्तर- 1


69. निम्नांकित में से कौनसी रचना विद्यानिवास मिश्र द्वारा रचित नहीं है?

1) छितवन की छाँह

2) तुम चन्दन हम पानी

3) अतीत के चलचित्र

4) आंगन का पंछी और बनजारा मन

उत्तर- 3


70. "हिंदी में संस्कृत के पद बहुत आते हैं, उर्दू में अरबी पारसी के परन्तु कुछ अवश्य नहीं है कि अरबी पारसी के शब्दों के बिना हिंदी न बोली जाय।" 'गद्य साहित्य का आविर्भाव' पाठ के आधार पर बताइये कि उक्त कथन किसका है?

1) राजा शिवप्रसाद

2) राजा लक्ष्मणसिंह

3) भारतेंदु हरिश्चंद्र

4) प्रताप नारायण मिश्र

उत्तर- 2


71. यात्रा का रोमांस के रचनाकार हैं?

1) इंदुमती काटदरे

2) हरिशंकर परसाई

3) विजयदान देथा

4) मोहन राकेश

उत्तर- 4


72. 'विष पिया, अमृत दिया नामक निबन्ध में किस महापुरुष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उद्घाटन किया गया है?

1) राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी

2) डॉ. भीमराव अंबेडकर

3) पं. जवाहरलाल नेहरू

4) सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर- 2


73. इनमें से कौनसी रचना 'जीवनी' नहीं है?

1) पृथ्वीराज की आँखें

2) स्वातंत्र्य उपासक महाराणा प्रताप

3) रानी लक्ष्मीबाई

4) राष्ट्रमंदिर का सुवासित पुष्प केसरीसिंह बारहठ

उत्तर- 1


74. 'कृष्ण गीतावली ' इनमें से किसकी रचना है?

1) तुलसीदास

2) कृपाराम

3) मीरा

4) रहीम

उत्तर- 1


75. "निर्गुन कौन देस को बासी मधुकर ! हँसि समुझाय, सौंह दे बूझति साँच, न हाँसी " उक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

1) कबीर

2) रहीम

3) सूरदास

4) बिहारी

उत्तर- 3


76. उमर खय्याम के जीवन- दर्शन से प्रभावित कवि इनमें से कौन है?

1) कुँवर नारायण

2) सुभद्रा कुमारी चौहान

3) शमशेर बहादुर सिंह

4) हरिवंश राय बच्चन

उत्तर- 4


77. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार भय का विषय कितने रूपों में सामने आता है?

1) चार

2) दो

3) पाँच

4) तीन

उत्तर- 2


78. 'आप इतने दिनों तक मन में गुस्सा रख सकते हैं, यह मैंने स्वप्न में भी न सोचा था।' यह वाक्य किसने किससे कहा? 'तौलिये' एकांकी के आधार पर बताइए।

1) मधु ने वसंत से

2) मंगला ने मधु से

3) मधु ने सुरो से

4) चिन्ती ने वसंत से

उत्तर- 1


79. सेठ गोविन्ददास द्वारा रचित कुछ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण ' नामक यात्रावृत्त में वर्णित ' तीन तल गुफा में स्थित बुद्ध की मूर्ति को स्थानीय निवासी क्या मान कर पूजते हैं?

1) कृष्ण

2) राम

3) शिव

4) महावीर

उत्तर- 2


80.'गाय करुणा की कविता है। यह कथन इनमें से किसका है? महादेवी रचित 'गौरा' के आधार पर बताइए।

1) स्वामी विवेकानंद

2) मदनमोहन मालवीय

3) महात्मा गाँधी

4) रामकृष्ण परमहंस

उत्तर-3


81. "कदली सीप भुजंग-मुख, स्वाति एक गुन तीन जैसी संगत बैठिए, तैसोई फल दीन।" ये काव्य-पंक्तियाँ इनमें से किस कवि की हैं?

1) रहीम

2) कबीर

3) बिहारी

4) पद्माकर

उत्तर- 1


82. 'किरण-धेनुएँ ' कविता के रचनाकार इनमें से कौन हैं?

1) रामधारी सिंह 'दिनकर'

2) जयशंकर प्रसाद

3) सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

4) नरेश मेहता

उत्तर- 4


83. कवि पद्माकर का वास्तविक नाम क्या था? पाठ्यपुस्तक 'सरयू' के आधार पर बताइए।

1) मोहनलाल

2) प्यारे लाल

3) नटवर लाल

4) चुन्नी लाल

उत्तर- 2


84. इनमें से कौन-सी रचनाएँ मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित नहीं हैं?

1) विष्णुप्रिया, सिद्धराज

2) पंचवटी, भारत भारती

3) जयद्रथवध, यशोधरा

4) आराधना, परिमल

उत्तर- 4


85. प्रसाद जी की कविता पेशोला की प्रतिध्वनि में वर्णित पेशोला झील कहाँ स्थित है?

1) बनारस

2) लखनऊ

3) उदयपुर

4) जयपुर

उत्तर- 3


86. 'सरयू' पाठ्यपुस्तक में संकलित 'मिठाई वाला' कहानी के लेखक इनमें से कौन हैं?

1) प्रेमचंद

2) जैनेन्द्र

3) श्रीधर पराडकर

4) भगवती प्रसाद वाजपेयी

उत्तर- 4


87. इनमें से कौनसा निबंध हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित नहीं है?

1) अशोक के फूल

2) कुटज

3) जड़ की बात

4) शिरीष के फूल

उत्तर- 3


88. सूर्यबाला की निर्वासित कहानी का मूल विषय इनमें से क्या है?

1) पराजित नेता का दर्द

2) किसान की गरीबी का दर्द

3) बेरोजगार युवा का दर्द

4) वानप्रस्थी दम्पती का दर्द

उत्तर- 4


89. 'हमारी पुण्यभूमि और इसका गौरवमय अतीत' - किस महापुरुष के भाषण का अंश है?

1) स्वामी रामतीर्थ

2) स्वामी अखंडानंद

3) स्वामी विवेकानंद

4) स्वामी दयानंद सरस्वती

उत्तर- 3


90. सुभाष चन्द्र बोस पाठ के अनुसार इनमें से किस प्रधानाध्यापक ने सुभाष बाबू को बहुत प्रभावित किया?

1) बाबू श्यामसुंदर दास

2) बाबू बेनीमाधव दास

3) बाबू राम मनोहर दास

4) बाबू यमुनाप्रसाद दास

उत्तर- 2


91. साक्षात् संकेतित अर्थ या मुख्य अर्थ का बोध कराने वाली शब्द-शक्ति कौनसी है?

1) रुढि लक्षणा

2) प्रयोजनवती लक्षणा

3) अभिधा

4) व्यंजना

उत्तर- 3


92. "काव्यशोभाया: कर्तारो धर्मा गुणाः" काव्य-गुण की यह परिभाषा किस आचार्य ने दी है?

1) भामह

2) आनंदवर्धन

3) अभिनवगुप्त

4) वामन

उत्तर- 4


93. पाँयनि नूपुर मंजु बजैं, कटि किंकिनी में धुनि की मधुराई । सॉवरे अंग लसै पट पीत, हिये हुलसै बनमाल सुहाई।'

इन पंक्तियों में कौनसी काव्य रीति है?

1) पांचाली

2) वैदर्भी

3) गौड़ी

4) गौड़ी और पांचाली

उत्तर- 2


94. व्याकरण-विरुद्ध शब्द- प्रयोग से उत्पन्न काव्य-दोष कौन-सा है?

1) अप्रतीतत्व

2) च्युतसंस्कृति

3) अश्लीलत्व

4) ग्राम्यत्व

 उत्तर- *


95. 'राजन देह तुरंग मोहि, अथवा देहु मतंग | ' इस पंक्ति में कौनसा काव्य दोष है?

1) दुष्क्रमत्व

2) अप्रतीतत्व

3) अक्रमत्व

4) क्लिष्टत्व

उत्तर- 1


96. दृग उरझत टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित्त प्रीति। परत गाँठ दुरजन हिये, दई नई यह रीति॥ 

इस में कौनसा अलंकार है?

1) विरोधाभास

2) असंगति

3) विभावना

4) भांतिमान

 उत्तर- 2


97. इनमें से कौनसा कथन असत्य है?

1) चौपाई के प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती हैं।

2) द्रुतविलम्बित के प्रत्येक चरण में 12 वर्ण होते हैं।

3) दोहा के समचरण में 13 तथा विषमचरण में 11 मात्राएँ होती हैं।

4) हरिगीतिका के प्रत्येक चरण में 28 मात्राएँ होती हैं।

उत्तर- 3



98. रस से संबद्ध स्थायी भावों में इनमें से कौन सा विकल्प गलत है?

1) करुण - शोक

2) अद्भुत - जुगुप्सा

3) रौद्र - क्रोध

4) वीर - उत्साह

उत्तर- 2


99. निम्नांकित में से कौन-सा भाव सात्विक अनुभाव नहीं है?

1) स्तम्भ

2) विबोध

3) प्रलय

4) वैवर्ण्य

उत्तर- 2


100. हिंदी साहित्य के आदिकाल का प्रारम्भ सन 993 ई. से मानने वाले विद्वान हैं?

1) शिवसिंह सेंगर

2) डॉ. रामकुमार वर्मा

3) राहुल सांकृत्यायन

4) आचार्य शुक्ल

उत्तर- 4


101. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है।

1) कबीर ने सिद्ध और नाथ परम्पराओं का भरपूर उपयोग किया।

2) जनकल्याण की भावना प्रधान होते हुए भी तुलसी में काव्य-सौन्दर्य का चरमोत्कर्ष है।

3) अष्टछाप की प्रतिष्ठा वल्लभाचार्य ने की।

4) जायसी ने प्रेमतत्त्व को भारतीय जीवन की पृष्ठभूमि पर बड़े मार्मिक ढंग से अंकित किया है।

उत्तर- 3


102. निम्नलिखित में से किस विकल्प में उपन्यास-उपन्यासकार सुमेलित नहीं हैं?

1) अँधेरे बंद कमरे -मोहन राकेश

2) आधा गाँव -राही मासूम रजा

3) उखड़े हुए लोग -कमलेश्वर

4) परती परिकथा -फणीश्वरनाथ रेणु

उत्तर- 3


103. निम्नांकित में से किस विकल्प में कविता और कवि सुमेलित नहीं हैं?

1) लहर -जयशंकर प्रसाद

2) संशय की एक रात -धर्मवीर भारती

3) इत्यलम -अज्ञेय

4) गीतफरोश -भवानीप्रसाद मिश्र

उत्तर- 2


104. इनमें से आदिकाल की कौन-सी रचना गदय में लिखी गयी है?

1) जयचंद प्रकास

2) वर्ण रत्नाकर

3) परमाल रासो

4) बसंत विलास

उत्तर- 2


105. इनमें से कौन-सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?

1) कुतुबन - मृगावती

2) जायसी - पद्मावत

3) मुल्ला दाऊद - लखमसेन पद्मावती

4) ईश्वर दास - सत्यवती कथा

उत्तर- 3


106. खेती न किसान को भिखारी को न भीख भली बनिक को बनिज न चाकर को चाकरी।। यह पंक्ति इनमें से किस कवि की है?

1) रामानंद

2) विट्ठलनाथ

3) सूरदास

4) तुलसीदास

उत्तर- 4


107. इनमें से कौन-सा कवि रीतिकाल की सीमा के अंतर्गत नहीं आता है?

1) रसखान

2) देव

3) भिखारीदास

4) पद्माकर

उत्तर- 1


108. इनमें से कौन-सी रचना लक्षण ग्रन्य नहीं है?

1) कविकुलकल्पतरु

2) जगदविनोद

3) बिहारी सतसई

4) ललितललाम

उत्तर- 3


109. इनमें से घनानंद-रचित पंक्ति कौन-सी है?

1) अंग-अंग नग जगमति, दीपसिखा सी देह।

2) वृन्दावन विहरत फिरै राधा नन्द किसोर।

3) करि की चुराई चाल, सिंह की चुराई लंक।

4) लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत।

उत्तर- 4


110. इनमें से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?

1) विश्वम्भरनाथ शर्मा कौशिक - भिखारिणी

2) बेचन शर्मा उय - चंद हसीनों के खुतूत

3) भगवतीचरण वर्मा - चित्रलेखा

4) वृन्दावन लाल वर्मा - वैशाली की नगर वधू

उत्तर- 4


111. नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित पृथ्वीराज रासो को प्रामाणिक ग्रन्थ मानने वाले विद्वान इनमें से कौन हैं?

1) श्यामसुंदर दास

2) रामचंद्र शुक्ल

3) डॉ बूलर

4) डॉ. गौरीशंकर हीराचंद ओझा

उत्तर- 1


112. खड़ीबोली को 'वर्नाक्यूलर हिन्दुस्तानी' किस विद्वान ने कहा है?

1) जॉर्ज ग्रियर्सन

2) सुनीति कुमार चटर्जी

3) धीरेन्द्र वर्मा

4) भोलानाथ तिवारी

उत्तर- 1


113. पूर्वी हिंदी की उत्पत्ति किस अपभंश से हुई है?

1) शौरसेनी

2) मागधी

3) पैशाची

4) अदर्थ मागधी

उत्तर- 4


114. पश्चिमी हिंदी की बोली इनमें से कौन सी नहीं है?

1) खड़ीबोली

2) मगही

3) ब्रजभाषा

4) कन्नोजी

उत्तर- 2


115. कबीर के संबंध में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?

1) इन्होंने शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभव-ज्ञान को अधिक महत्त्व दिया है।

2) इन्होंने माया का महिमामंडन किया है।

3) इनके रहस्यवाद दाम्पत्य प्रेम की भी झलक है।

4) इन्होंने भाषा सौष्ठव पर अधिक ध्यान नहीं दिया।

उत्तर- 2


116. सतगुर की महिमा अनंत, अनंत किया उपगार।

लोचन अनंत उघाडिया, अनंत दिखावणहार।।

इन पंक्तियों में क्रम से दूसर अनंत (रेखांकित अनंत का अर्थ क्या है?

1) माया

2) ब्रह्म

3) अनेक

4) जीव

उत्तर- 3


117. "होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।।" 'रामचरितमानस' के बालकांड में उक्त कथन किसका है?

1) शिवजी का

2) भरत का

3) गुरु वशिष्ठ का

4) गुरु विश्वामित्र का

उत्तर- 1


118. तबहिं उपंगसुत आय गए। सखा सखा कुछ अंतर नाहीं भरि भरि अंक लए॥' अमरगीतसार के उक्त पद में

उपंगसुत ' किसे कहा गया है?

1) अक्रूर को

2) बलराम को

3) उद्धव को

4) सुदामा को

उत्तर- 3


119. मीराबाई के विरह-वर्णन के संबंध में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?

1) इसमें शारीरिक तापादि की प्रचुरता है।

2) यह स्वानुभूतिजन्य है।

3) इसमें प्रायः सब कहीं विवशता और व्यग्रता प्रदर्शित है।

4) इसमें आंतरिक वेदना का समावेश अधिक है।

उत्तर- 1


120. "मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोइ। जा तन की झाई परै, स्यामु हरित-दुति होइ।" 

उक्त छंद में प्रयुक्त श्लिष्ट पद 'हरित दुति' का इनमें से कौनसा अर्थ नहीं होगा?

1) हरे रंग वाला

2) दीन-दुखी

3) प्रसन्न वदन

4) प्रभा- शून्य

उत्तर- 2


121. अजौं तरयौना ही रह्यो, श्रुति सेवत इक रंग।

नाक बास बेसरि लयो, बसि मुकुतन के संग।

इस दोहे में इनमें से क्या है ?

1) उत्प्रेक्षा अलंकार और सत्संग का महत्त्व

2) श्लेष अलंकार और सत्संग का महत्त्व

3) रूपक अलंकार और सूफी साधना

4) यमक अलंकार और राम भक्ति

उत्तर- 2


122. "इकडंकी गिण एकरो, भूले कुल साभाव। सूरां आलस ऐस में, अकज गुमाई आव।। 

'वीर सतसई" के उक्त छंद में देश पर किसके आधिपत्य की ओर संकेत किया गया है?

1) मुगलों का आधिपत्य

2) देशी राजाओं का आधिपत्य

3) मराठों का आधिपत्य

4) अंग्रेजों का आधिपत्य

उत्तर- 4


123. 'कुरुक्षेत्र' में कुल कितने सर्ग हैं?

1) पाँच

2) चार

3) छह

4) सात

उत्तर- 4


124. आनन्द सर्ग की प्रथम पंक्ति इनमें से कौन सी है?

1) समरस थे जड़ या चेतन, सुंदर साकार बना था।

2) चलता था धीरे-धीरे, वह एक यात्रियों का दल।

3) वह अगला समतल जिस पर, है देवदारु का कानन।

4) सुनती हूँ एक मनस्वी, था वहाँ एक दिन आया।

उत्तर- 2


125. 'मैं तो डूब गया था स्वयं शून्य में ', 'असाध्य वीणा ' में यह उक्ति किसकी है?

1) राजा की

2) किरीट की

3) प्रियंवद की

4) पाठक की

उत्तर- 3


126. 'श्रद्धा-भक्ति' नामक निबन्ध में आचार्य शुक्ल ने श्रद्धा की प्रेरणा का मूल किसे माना है?

1) पुत्र-कामना को

2) विश्व-कामना को

3) ऐश्वर्य-कामना को

4) विजय-कामना को

उत्तर- 2


127. " नारी का आकर्षण पुरुष को पुरुष बनाता है, तो उसका अपकर्षण उसे गौतम बुद्ध बना देता है।" 'लहरों के राजहंस' नाटक में उक्त कथन किसका है?

1) नन्द का

2) आनन्द का

3) श्यामांग का

4) सुन्दरी का

उत्तर- 4


128. 'उसने कहा था' कहानी- शीर्षक में 'उसने' शब्द कहानी के किस पात्र के लिए प्रयुक्त हुआ है?

1) वजीरासिंह के लिए

2) सूबेदार के लिए

3) सूबेदारिनी के लिए

4) लहनासिंह के लिए

उत्तर- 3


129. .....और उस एक क्षण के लिए प्रकाश के हृदय की धड़कन जैसे रुकी रही। यह पंक्ति किस कहानी से ली गयी है?

1) उसने कहा था

2) जहाँ लक्ष्मी कैद है

3) एक और जिन्दगी

4) परिन्दे

उत्तर- 3


130. 'करीमुद्दीन ने माउथ ऑर्गन पर एक नयी फिल्मी धुन छेड़ दी।' यह पंक्ति किस कहानी से ली गई है?

1) परिन्दे

2) जहाँ लक्ष्मी कैद है

3) उसने कहा था

4) एक और जिन्दगी

उत्तर- 1


131. निम्नलिखित में से कौनसा उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर हिंदी शिक्षण का उद्देश्य नहीं है?

1) शब्द भंडार, लोकोक्ति, मुहावरों आदि के भंडार में वृद्धि करना।

2) बालकों को व्याकरण के नियमों से परिचित कराना।

3) बालकों में सौन्दर्यानुभूति एवं भावानुभूति की क्षमता विकसित करना।

4) लिपि का ज्ञान कराना।

उत्तर- 4


132. निम्नलिखित में से कौशलात्मक उद्देश्य है?

1) ध्वनि, शब्द व वाक्य रचना का ज्ञान देना।

2) रचना कार्य के मौखिक एवं लिखित रूपों का ज्ञान देना।

3) शुद्ध एवं स्पष्ट वाचन की योग्यता विकसित करना।

4) सदप्रवृत्तियों का विकास करना।

उत्तर- 3


133. गद्य शिक्षण की किस विधि के अंतर्गत अध्यापक पुस्तक को हाथ में लेकर उसका वाचन करते हुए शब्दार्थ बताकर वाक्यों की व्याख्या करता चलता है?

1) अर्थबोध विधि

2) आदर्श विधि

3) खण्डान्वय विधि

4) विषयवस्तु विधि

उत्तर- 1


134. खण्डान्वय विधि का दूसरा नाम है?

1) प्रश्नोत्तर विधि

2) व्याख्या विधि

3) तुलना विधि

4) व्यास विधि

उत्तर- 1


135. "इस विधि द्वारा कविता पढ़ाने पर कविता के भाव और कला दोनों ही पक्षों की एक कथावाचक की भांति विशद व्याख्या करनी पड़ती है तथा भावों को हृदयंगम कराने हेतु इस विधि में शिक्षक को अनेक उदाहरण देने पड़ते हैं।" यह कथन पद्य शिक्षण की किस विधि के सन्दर्भ में कहा गया है?

1) समीक्षा विधि

2) अभिनय विधि

3) व्यास विधि

4) तुलना विधि

उत्तर- 3


136. "यदि हम चाहते हैं कि विद्यार्थियों का भाषा पर पूरा-पूरा अधिकार हो तो उन्हें ऐसे लेखकों की रचनाएँ पढ़ने को दी जाए जिनका भाषा पर अच्छा अधिकार हो।" यह कथन व्याकरण शिक्षण की किस विधि सन्दर्भ में कहा गया है?

1) सूत्र विधि

2) भाषा संसर्ग विधि

3) प्रयोग विधि

4) पाठ्यपुस्तक विधि

उत्तर- 2


137. व्याकरण शिक्षण की किस विधि के अंतर्गत विशिष्ट से सामान्य की ओर चलते हैं?

1) आगमन विधि

2) निगमन विधि

3) समवाय विधि

4) भाषा संसर्ग विधि

उत्तर- 1


138. 1961 में किस शोध छात्र ने डॉ. रॉबर्ट बुश एवं डॉ. डी. डब्लू. एलेन के निर्देशन में कार्य करते हुये शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाने तथा प्रशिक्षण को वास्तविक बनाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास किया?

1) मैक कालम

2) अनविन

3) केय एचीसन

4) डब्लू क्लेन वेक

उत्तर- 3


139. निम्नलिखित में से प्रस्तावना कौशल का घटक नहीं है?

1) पूर्व ज्ञान का उपयोग

2) अंत: क्रिया में परिवर्तन

3) सुसम्बद्धता

4) उचित युक्तियों का प्रयोग

उत्तर- 2


140. बी. एस. ब्लूम द्वारा दी गई शिक्षण योजना को कहते हैं?

1) भारतीय उपागम

2) ब्रिटिश उपागम

3) अमेरिकन उपागम

4) मूल्यांकन उपागम

उत्तर- 4


141. इकाई किसी विषय का बड़ा उपभाग होता है. जिसमें कोई मूलभूत सिद्धान्त होता है। इस सिद्धान्त या प्रकरण के अनुसार ही छात्र क्रियाओं का इस प्रकार नियोजन किया जाता है कि उन्हें महत्त्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हो सकें। यह कथन सम्बन्धित है :-

1) पाठ योजना

2) वार्षिक योजना

3) इकाई योजना

4) सूक्ष्म शिक्षण योजना

उत्तर- 3


142.दृश्य-श्रव्य सामग्री के सम्बन्ध में असंगत कथन है-

1) सुंदर, आकर्षक और रुचिकर होनी चाहिए।

2) छात्र के मानसिक स्तर के अनुकूल होनी चाहिए

3) महंगी व जटिल होनी चाहिए।

4) साधन रूप में प्रयुक्त हो, साध्य रूप में नहीं।

उत्तर- 3


143. यह विधि सूत्र प्रणाली का दूसरा रूप है। अंतर केवल इतना है कि जहाँ सूत्र विधि संस्कृत से हिंदी में आई यह अंग्रेजी से हिंदी में आई। यह कथन किस विधि से सम्बन्धित है :-

1) व्याख्या विधि

2) प्रदर्शन विधि

3) समीक्षा विधि

4) पाठ्यपुस्तक विधि

उत्तर- 3


144. सतत एवं समग्र मूल्यांकन के प्रकार हैं?

1) पाँच

2) दो

3) चार

4) तीन

उत्तर- 2


145. "सूक्ष्म अध्यापन कृत्रिम वातावरण में अध्यापन का एक रूप है जो शिक्षण की जटिलताओं को कम करता है तथा पृष्ठ पोषण प्रदान करता है।" सूक्ष्म शिक्षण को इस रूप में किसने परिभाषित किया है?

1) मैक कॉलम

2) पैक व टूकर

3) एलन

4) मैक्लीज तथा अनविन

उत्तर- 4


146. किसके अनुसार "शिक्षण व्यवस्था के सभी पक्षों के व्यावहारिक रूप का आलेख ही पाठ योजना है।"

1) हरबार्ट

2) बॉसिंग

3) डेवीज

4) लेस्टर बी

उत्तर- 3


147. मौन वाचन सम्बन्धित है?

1) पद्य शिक्षण

2) व्याकरण शिक्षण

3) गद्य शिक्षण

4) रचना शिक्षण

उत्तर- 3


148. सहायक शिक्षण सामग्री के भेद हैं?

1) चार

2) तीन

3) पाँच

4) सात

उत्तर- 2


149. निम्नलिखित में से सूक्ष्म शिक्षण की विशेषता नहीं है?

1) इसमें विषयवस्तु सरल व छोटी होती है।

2) इसमें कक्षा का आकार छोटा (5-10 विद्यार्थी) होता है।

3) इसमें कालांश का समय 25 से 30 मिनट होता है।

4) इस शिक्षण से छात्राध्यापकों में आत्मविश्वास जागृत होता है।

उत्तर- 3


150. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है :-

1) छात्रों के ज्ञानात्मक भावात्मक व क्रियात्मक तीनों पक्षों का मूल्यांकन संभव।

2) छात्रों में निरंतर अध्ययन की आदत का विकास करना।

3) इसमें छात्रों की रुचियों व अभिवृत्तियों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

4) इसमें पृष्ठपोषण प्रविधियों व उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाती है।

उत्तर- 3


Post a Comment

0 Comments