DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Home2nd Grade

मानव खोपड़ी में हड्डियों की संख्या होती है?

byDivanshuGS -March 14, 2021
0

मानव खोपड़ी में हड्डियों की संख्या होती है?


शरीरक्रिया विज्ञान से आप क्या सीखते हैं?

अ. मानव शरीर

ब. मानव शरीर की क्रिया

स. सक्रिय शरीर 

द. मानव शरीर के सभी भाग के कार्य

उत्तर— द


शरीर की संरचना के अध्ययन को कहते हैं?

अ. शरीरक्रिया विज्ञान

ब. वनस्पति विज्ञान

स. शरीर रचना विज्ञान

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— स


दो या दो से अधिक हड्डियां जब एक जगह जुड़ती हैं, तो यह कहलाता है?

अ. मांसपेशी

ब. जोड़

स. ऊतक 

द. कोशिका 

उत्तर— ब


कोहनी व घुटने में किस प्रकार की संधि पाई जाती है?

अ. विसर्पी संधि

ब. खूंटी संधि

स. कब्जा संधि

द. कंदुक—खल्लिका संधि

उत्तर— स


कब्जा (हिंज) संधि ऐसा जोड़ है जो केवल एक ही ओर आगे अथवा पीछे जाने की इजाजत देता है। यह उसी प्रकार दरवाजों के साथ लगे कब्जे की तरह एक तरफ घूमतें हैं। मानव शरीर में घुटनों, कोहनी, अंगुलियों के जोड़ हिंज संधि के उदाहरण है।


'बॉल एंड सॉकेट' जोड़ के चारों ओर मूवमेंट होती है—

अ. फलक्शन और एक्सटेंशन

ब. रोटेशन और सरकमडक्शन

स. हाइपर एक्सटेंशन 

द. उपर्युक्त सभी

उत्तर— द


गेंद एवं गड्ढा संधि (जोड़) में अस्थि का एक सिरा गेंद की तरह गोल होता है तथा दूसरी अस्थि का सिरा गड्ढे या एक प्याले की तरह होता है।

एक अस्थि का गोल भाग दूसरी अस्थि के गड्ढे में फिट हो जाता है। इस प्रकार के जोड़ कूल्हे एवं कंधे पाए जाते हैं। इस जोड़ में रोटेशन, सरकमडक्शन, फलक्शन एवं एक्सटेंशन और हाइपर एक्सटेंशन होता है।


घुटने का जोड़ एक प्रकार के जोड़ का उदाहरण है?

अ. सरकने वाला जोड़

ब. धुरी वाला जोड़

स. कब्जे वाला जोड़

द. कोन्डिलॉयड जोड़

उत्तर— स


सूची-I एवं सूची-II के बीच परस्पर जोड़े बनाइए तथा नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए—

सूची-I  सूची-II 

A. कंधा  1. ग्लाइडिंग संधि

B. कोहनी 2. पिवोट संधि

C. गर्दन   3. हिंज संधि

D. कलाई  4. बॉल और सॉकेट संधि

कूट:

   A B C D 

अ. 2 1 4 3

ब. 4 3 1 2

स. 3 4 2 1 

द. 4 3 2 1

उत्तर— द


निम्नलिखित में कौन ग्लाइडिंग ज्वाइंट का उदाहरण है?

अ. रिस्ट ज्वाइंट

ब. कॉपर्स एवं टार्सस ज्वाइंट

स. एल्बो ज्वाइंट

द. हिप ज्वाइंट

उत्तर— ब

फिसलने वाले जोड़ (Glinding Joints) में फिसलने वाली गति होती है। इसकी गति इनका निर्माण करने वाले तंतुओं के ऊपर निर्भर करती है। सामान्यतया ये जोड़ सतहों की विरोधता से बनते हैं। इस प्रकार के जोड़ के उदाहरण कॉर्पस तथा टार्सस ज्वाइंट है।


किसी मानव अस्थि पंजर में नि​म्नलिखित में से किस जोड़ को ''थोड़ा—चल—जोड़''  (Slightly movable joint) कहा जाता है?

अ. ऐम्फारथ्रोसेस जोड़

ब. सायनाथ्रोसेस जोड़

स. डाइआरथ्रोसेस जोड़

द. सायनोविअल जोड़

उत्तर— अ


किस संधि में अस्थि को 360° डिग्री में घुमाया जा सकता है?

अ. कन्दुक—खल्लिका संधि

ब. कब्जा संधि

स. खूंटी संधि

द. पर्याण संधि

उत्तर— अ


मानव अस्थि पंजर के घुटने, हाथ और पांव में पाई जाने वाली अस्थियां कहलाती हैं?

अ. छोटी अस्थियां

ब. कंडरास्थियां

स. असमाकृति अस्थियां

द. चिपटी अस्थियां

उत्तर— ब


घुटने की परिवर्तनीय अस्थि को कहते हैं—

अ. फीमर

ब. पटेला

स. पाटिना

द. टिबिया

उत्तर— ब


मानव शरीर के उपबंधी अस्थि-पंजर में कितनी अस्थियां होती है?

अ. 126 

ब. 213

स. 206 

द. 100

उत्तर— अ


अग्रबाहु (Forearm) की दो संधित अस्थियां (Articulated bones) कहलाती हैं—

अ. वर्टेब्रा

ब. टिबिया—फिबुला

स. रेडियस—अल्ना

द. ऐटलेस

उत्तर— स


निम्नलिखित में से कौन-सी ऊपरी बांह की हड्डी है?

अ. मैलियस 

ब. ट्रैपेजियम

स. जंभिका

द. प्रगंडिका

उत्तर— द


'स्टर्नम' हड्डी स्थित है—

अ. पैरों में 

ब. नाक के पीछे

स. पसलियों के बीच में

द. हाथों में

उत्तर— स


अंसफलक (Scapula) अस्थि स्थित होती है, यहां—

अ. पैर

ब. नितंब

स. ऊपरी पीठ

द. हाथ

उत्तर— स


शरीर में लंबी हड्डियों का कार्य है—

अ. शक्ति देना

ब. संरक्षण देना

स. लीवर (उत्तोलक) के रूप में कार्य

द. पेशी के जोड़ के लिए सतही क्षेत्र प्रदान करना

उत्तर— स


अस्थियों के कार्य हैं—

अ. जोड़ों में लचक

ब. सुरक्षा प्रदान करना

स. अच्छा आसन

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— ब


मेरुदंड (वर्टीब्रल) में हड्डियों की संख्या होती है?

अ. तैंतीस 

ब. पैंतीस

स. सत्रह

द. उन्नीस

उत्तर— अ


अस्थि संस्थान को दो भागों में बांटा गया है—

1. ऐक्सिएल (Axial) अस्थियां

खोपड़ी या कपाल — 28

वक्षास्थि — 1

पसलियां (Ribs)- 24

हायड अस्थि — 1

रीढ़ की अस्थियां — वयस्क 26, बच्चा — 33


2. एपेंडीकुलर अस्थियां

हाथ (Upper limbs) - 64 और 

पैर (Lower limbs) - 62


मानव शरीर में 'ग्लाइडिंग जोड़' ..... में पाया जाता है?

अ. गर्दन 

ब. कोहनी

स. कलाई 

द. कूल्हा

उत्तर— स

'ग्लाइडिंग जोड़' कलाई व टखने में होते हैं। इस प्रकार के जोड़ों में फिसलने वाली गति होती है। इनकी गति इनका निर्माण करने वाले तंतुओं के ऊपर निर्भर करती है।


मानव रीढ़ की हड्डी में केशरुकाएं (Vertebrae) हैं—

अ. 26

ब. 28

स. 33

द. 36

उत्तर— अ और स


मानव की रीढ़ की हड्डी (Back bone) की लम्बाई करीब 71 सेंटीमीटर होती है। बच्चों में यह 33 कशेरुकाओं की बनी होती है जबकि वयस्कों में 26 अस्थियां होती हैं क्योंकि सैक्रम क्षेत्र की 5 कशेरुकाएं मिलकर एक तथा पुच्छ कोक्रिक्स की चार कशेरुकाएं भी एक अस्थि बनाती है।


वर्टिब्रल कॉलम में कितनी अस्थियां होती है?

अ. 22

ब. 33

स. 23

द. 36

उत्तर— ब


दांतों तथा हड्डियों में पाए जाने वाले तत्व हैं—

अ. पोटैशियम, कैल्शियम 

ब. कैल्शियम, मैग्नीशियम

स. कैल्शियम, फॉस्फोरस

द. फॉस्फोरस, सल्फर

उत्तर— स


कैल्शियम और फॉस्फोरस मुख्यत: सहायक हैं—

अ. परिसंचरण तंत्र में

ब. रोगों से बचाव में

स. हड्डी निर्माण में

द. पाचन तंत्र में

उत्तर— स


मनुष्य की अस्थियों में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फ्लोराइड तत्व मुख्य रूप से पाए जाते हैं, परंतु इनमें कैल्शियम सबसे प्रमुख होता है। 



मेरु (रीढ़) रज्जु मे कशेरुकों की संख्या होती है—

अ. 25

ब. 31

स. 28 

द. 33

उत्तर— द


कैल्शियम की आवश्यकता शरीर में इस कारण होती है—

अ. आंखों की रोशनी को सुधारने के लिए 

ब. आसाी से सांस लेने के लिए

स. रक्त को शुद्ध करने के लिए

द. हड्डियों एवं दांतों को मजबूत करने हेतु

उत्तर— द


किस प्रकार का तंतु एक—दूसरे तंतु को जोड़ने में सहायता करता है?

अ. इपिथिलियम टिसू

ब. कनेक्टिव टिसू

स. नर्व टिसू

द. मांसपेशी तंतु

उत्तर— ब


संयोजी ऊतक या कनेक्टिव टिसू के तंतु शरीर के विभिन्न भागों को एक—दूसरे से जोड़ते हैं। ये कई प्रकार के होते हैं। जैसे— स्नायु  (Ligament), कंडरा (Tendon) आदि।


दांतों व हड्डियों को बनाने के लिए क्या आवश्यक है?

अ. लोहा 

ब. कै​ल्शियम

स. प्रोटीन

द. आयोडीन

उत्तर— ब


हड्डी में कौन—सा लवण सबसे अधिक होता है?

अ. कैल्शियम फॉस्फेट 

ब. कैल्शियम कॉर्बोनेट

स. मैगनीशियम क्लोराइड

द. सोडियम क्लोराइड

उत्तर— अ


मानव अस्थि का मुख्य तत्व है—

अ. पोटैशियम 

ब. कैल्शियम 

स. फॉस्फोरस 

द. आयरन

उत्तर— ब


हड्डी का कड़ापन किस तत्व के कारण होता हे?

अ. लौह तत्व 

ब. सोडियम 

स. मैगनीशियम

द. कैल्शियम

उत्तर— द


मानव शरीर में फेसियल हड्डियों की संख्या होती है?

अ. पांच

ब. सत्रह

स. आठ

द. चौदह

उत्तर— द

मानव शरी के चेहरे में 14 हड्डियां होती हैं। कान में 6 ​हड्डियां होती है। 


स्टर्नम कहां पर होता है?

अ. पांव में

ब. हथेली में

स. कपाल में

द. वक्ष में

उत्तर— द


स्टर्नम अस्थि वक्ष (सीना) में पाई जाती है। 

क्रेनियम अस्थि खोपड़ी में पाई जाती है। 

जबड़े की हड्डी को मैंडिबल कहते हैं। 

क्लैविकल को कालर बोन कहते हैं।


मानव शरीर की सबसे लंबी व भारी हड्डी है?

अ. फीमर

ब. ह्यूमरस

स. रेडियो अल्ना

द. फ्लेविकल

उत्तर— अ

मानव शरीर की भारी हड्डी फीमर (उर्वास्थि) है। 


हमारे शरीर में पाई जाने वाली सबसे लंबी अस्थि है?

अ. टीबिया 

ब. फिबुला

स. उर्वास्थि

द. प्रगण्डिका

उत्तर— स


मानव के चेहरे की सबसे मजबूत हड्डी का नाम क्या है?

अ. मैंडिबल

ब. फीमर

स. टेम्पोरल्स

द. स्फीनाएड

उत्तर— अ


मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी है?

अ. अंतर्जंघिका (Tibia)

ब. बहिर्जंघिका (Fibula)

स. उरू—अस्थि (Femur

द. प्रगंडिका (Humarus)

उत्तर— स


खोपड़ी हड्डी (Skull bone) की अस्थि संधि को कहते है?

अ. आर्टिफैक्ट 

ब. संधि या जोड़

स. रिज

द. सूचर

उत्तर— द

सूचर (Suture) प्रकार के जोड़ों को फाइब्रस संधि भी कहा जाता है।


मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी को कहते हैं?

अ. टीबिया

ब. मेटाटार्सल

स. फेलेन्ज 

द. स्टेपीज

उत्तर— द


मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है, जो कान में पाई जाती है। 

कान में कुल 6 हड्डियां पाई जाती है, जिसमें मैलियस, इनकस एवं स्टेपीज की एक—एक जोड़ी हड्डियां होती है।

यह छोटी हड्डियां हैं जिन्हें श्रवणात्मक हड्डियां अथवा कान की हड्डियां कहते हैं।


मानव में मोटापे का मुख्य कारण है?

अ. अस्थि ऊतक वृद्धि

ब. वसीय ऊतक वृद्धि

स. पेशीय ऊतक वृद्धि

द. उपर्युक्त सभी

उत्तर— ब



ह्यूमरस हड्डी स्थित है—

अ. ऊपरी लिंब में

ब. निचला लिंब में

स. पीठ में

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— अ


रेडियस एवं अल्ना अस्थियां किस अंग में स्थित होती हैं?

अ. अग्रबाहु में

ब. जंघा में

स. तलवा में

द. छाती में

उत्तर— अ


मानव खोपड़ी में हड्डियों की संख्या होती है?

अ. 26

ब. 28

स. 30

द. 31

उत्तर— ब


पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर का कौन सा भाग तुलनात्मक रूप से चौड़ा होता है?

अ. वक्ष (सीना)

ब. कंधा

स. कमर

द. पेल्विक

उत्तर— द


जीवित प्राणियों की संरचना की कार्यविधि को जाना जाता है—

अ. शरीर रचना विज्ञान

ब. मनुष्य शरीर रचनाशास्त्र

स. शरीरक्रिया विज्ञान

द. मनोविज्ञान

उत्तर— स


हड्डियों का अध्ययन कहलाता है?

अ. ओस्टियोलॉजी

ब. एंथ्रोलॉजी

स. मायोलॉजी

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— अ


मानव शरीर में कुल कितनी हड्डियां पाई जाती है?

अ. 306

ब. 206

स. 210 

द. 205

उत्तर— ब


स्पाइन में कितने प्रकार की गतिविधि (मूवमेंट) संभव है?

अ. तीन

ब. चार

स. एक

द. दो

उत्तर— ब


स्कैपुला ​अस्थि कहां स्थित होती है?

अ. पैरों में 

ब. कूल्हे में

स. अपर बैंक में

द. हाथ में

उत्तर— स

स्कैपुला अंस मेखला  (Pectoral girdle) की एक अस्थि होती है। यह एक चौड़ी, त्रिकोणाकार अस्थि है, जिसका एक सिरा ह्यूमरस के शीर्ष भाग से जुड़ता है। यह पीठ के ऊपरी भाग में स्थित होता है।


हमारे शरीर में कितनी जोड़ी प​सलियां पाई जाती है?

अ. 12

ब. 24

स. 13

द. 14

उत्तर— अ

मानव शरीर में 12 जोड़ी यानी कुल 24 पसलियां पाई जाती है। ये चपटी, हल्की—सी घुमावदार हड्डी की पट्टियां होती हैं, जो वक्षीय पिंजरे का ज्यादातर भाग बनाती है।


रेडियो अल्ना अस्थि कहां स्थित होती है?

अ. फोर आर्म

ब. लोअर लेग

स. पैर 

द. अपर आर्म

उत्तर— अ


मनुष्यों व अन्य केशरुकियों में अग्रपाद  (Fore leg) और पश्चपाद (Hind

leg) होते हैं। मनुष्य में अग्रपाद हाथ कहलाते हैं। हाथ के ऊपरी भाग को अपर आर्म व निचले भाग को  (Lower arm) या फोर आर्म कहते हैं। 

फोर आर्म में दो ​अस्थियां रेडियस व अल्ना होती है। जिन्हें एक साथ रेडियो—अल्ना कहते हैं। अपर आर्म में एक अस्थि होती है, जिसे ह्यूमरस कहते हैं।


मानव शरीर में कितने प्रकार के जोड़ होते हैं?

अ. 3

ब. 4

स. 2

द. 5

उत्तर— अ


दो या दो से अधिक अस्थियों का संयोजन ही जोड़ कहलाता है।

जोड़ों के अध्ययन को आर्थोलॉजी  (Arthrology) कहा जाता है।

लंबी अस्थियां अपने सिरों से, बेडोल अस्थियां अपने तलों के कुछ भागों से तथा चपटी अस्थियां अपने किनारों से जोड़ों का निर्माण करती है।

जोड़ों का वर्गीकरण इस आधार पर किया गया है कि जोड़ में किस सीमा तक गति हो सकती है। इस गति को आधार मानते हुए जोड़ों को निम्नलिखित 3 प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जा सकता है— 

अचल जोड़ (Immovable Joints)

उदाहरण — करोटि की विभिन्न हड्डियों के बीच टेढ़ी—मेढ़ी सीवनों  (Sutures) जैसी संधियां


(Movable Joints):


कंधे का जोड़ एक प्रकार का है?

अ. बॉल ओर सॉकेट जोड़

ब. कब्जा वाला जोड़

स. काठी वाला जोड़ 

द. कोन्डिलायड जोड़

उत्तर— अ


हिंज संधि होती है?

अ. सचल संधि

ब. अचल संधि

स. अर्ध सचल संधि

द. स्थैतिक संधि

उत्तर— अ


हिंज (कब्जे वाला) संधि को कहा जाता है?

अ. मूवेबल ज्वॉइंट

ब. साइनोविअल ज्वॉइंट

स. फिक्सड ज्वॉइंट 

द. रोटेशनल ज्वॉइंट

उत्तर— अ


गेंद और गड्ढ़ेदार  (Ball and socket joints) जोड़ है—

अ. कंधा जोड़ 

ब. कूल्हा जोड़

स. कलाई जोड़

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर— अ और ब


मानव शरीर में हिंज संधि ..... में पाई जाती है?

अ. कोहनी

ब. श्रोणि

स. कलाई 

द. करभिका (मेटाकार्पल)

उत्तर— अ

Tags: 2nd Grade Objective Quiz Science
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

मारवाड़ प्रजामण्डल

राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC)

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (27)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

Nagpur Students Changing the World नागपुर के छात्र दुनिया बदल रहे हैं

DivanshuGS- December 03, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (136)
  • JPSC (5)

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form