DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomePrawakta Exam

प्रवक्ता परीक्षा इतिहास 2016 का हल प्रश्न पत्र

byDivanshuGS -November 14, 2020
0

 

प्रवक्ता परीक्षा इतिहास 2016


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित

परीक्षा तिथि: 1 फरवरी, 2019


विषय: इतिहास


1. इंग्लैंड में 'फ्री इंडिया सोसाइटी' की स्थापना किसने की?

— भीकाजी कामा ने 


2. पाकिस्तान का विचार किसके प्रशस्त किया गया था?

— मोहम्मद इकबाल द्वारा 


3. दिल्ली का प्रथम सुल्तान जिसने दरबार में गैर इस्लामी प्रथाओं का प्रचलन कराया, कौन था?

— बलबन  


4. दरबार के नवरत्नों का संबंध किससे था?

— चंद्रगुप्त द्वितीय  


5. चोल शासक प्रबल अनुयायी थे?

— शैव धर्म के 

 

6. गुप्त काल में सार्थवाह कहा जाता था?

— व्यापारी कारवां का प्रमुख  


7. गुप्तकालीन ब्राह्मी अभिलेख से युक्त जैन प्रतिमाएं निम्नलिखित में कहां से प्राप्त हुई हैं?

— दुर्जनपुर से 

व्याख्या— बेसनगर (विदिशा) के पास स्थिति दुर्जनपुर नामक स्थान से तीन जैन मूर्तियां प्राप्त हुई है। जिनकी चरण चोटियों पर गुप्तकालीन ब्राह्मी लिपि में तीन लेख उत्कीर्णी हैं। इनमें 'महाराजाधिराज रामगुप्त' नामक एक राजा का उल्लेख मिलता है।


8. चोलों के समय उर की कार्यकारिणी कहलाती थी?

— आलुंगणम् 

चोल अभिलेखों में मोटे तौर पर तीन प्रकार की ग्राम सभाओं का उल्लेख मिलता है। वे हैं— उर, सभा या महासभा और नगरम्।

उर एक सामान्य प्रकार की (सर्वसाधारण लोगों की) ग्राम सभा थी। उर की कार्यकारिणी समिति को 'आलुंगणम्' कहा जाता था।

'सभा' गांवों के विद्वान ब्राह्मणों की सभा थी। यह अग्रहार ग्रामों में होती थी। ऐसे ग्रामों को 'ब्रह्मदेव' अथवा मंगलम् भी कहा जाता था।

गांवों के गतिविधियों की देखरेख महासभा की कार्यकारिणी समिति करती थी, जिसे 'वारियम' कहा जाता था।

सामान्यत: वारियम के सदस्यों की कार्य अवधि तीन वर्ष की होती थी।

नगरम व्यापारी समुदाय की सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रशासकीय सभा थी।


9. निम्नलिखित में कौन महावीर जैन के शिष्य के रूप में संबंधित थे?

— मक्खलि गोशाल 

मक्खलि गोशाल प्रारंभ में महावीर के शिष्य थे, लेकिन मतभेद होने के बाद इन्होंने महावीर की शिष्यता त्याग दी और आजीवक नामक स्वतंत्र संप्रदाय की स्थापना की।

इनका मत 'नियतिवाद' कहा जाता है। जिसके अनुसार संसार की प्रत्येक वस्तु भाग्य द्वारा पूर्व नियंत्रित एवं संचालित होती है।


10. किस युद्ध के बाद मैसूर के टीपू सुल्तान को सहायक राज्य बनने के लिए बाध्य किया गया?

— चतुर्थ आंग्ल—मैसूर युद्ध 


11. निम्नलिखित में किस उपनिषद में वर्णित कैकेय जनपद का एक राजा दार्शनिक था?

— अश्वपति 


व्याख्या— उत्तरवैदिक काल में अनेक राजा ऐसे हुए, जो ब्रह्म ज्ञान तथा अध्यात्म चिंतन से जुड़े थे। जिनमें प्रमुख थे— विदेह के जनक, कैकेय के अश्वपति, काशी के अजातशुत्र

उत्तरवैदिक काल में पंचाल का प्रसिद्ध दार्शनिक शासक प्रवाहण जाबालि था। उत्तर वैदिक काल में पांचाल सर्वाधिक विकसित राज्य था। शतपथ ब्राह्मण में इन्हें वैदिक सभ्यता का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि कहा गया है।


12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

— एनी बेसेन्ट 

सरोजनी नायडू पहली भारतीय महिला थी जो अध्यक्ष बनी। उन्होंने वर्ष 1925 में कानपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40वें अधिवेशन में अध्यक्षता की।


13. निम्नलिखित बादशाहों में से किसे 'कलंदर' कहा जाता है?

— बाबर 


14. किस वायसराय द्वारा कांग्रेस को प्रतिबंधित कर दिया गया था?

— लॉर्ड विलिंगटन 


15. निम्नलिखित में किसने 1899 ई. में 'कलकत्ता कॉर्पोरेशन एक्ट' पारित किया?

— लॉर्ड कर्जन 


16. चोल गंगम तालाब का निर्माण कराया था?

— राजेन्द्र प्रथम 


व्याख्या— राजराज प्रथम की मृत्यु के बाद उसके योग्यतम पुत्र राजेंद्र प्रथम राजा बना। उसने अपने पिता की साम्राज्यवादी नीति को आगे बढ़ाया। राजेंद्र प्रथम का काल चोल शक्ति का चरमोत्कर्ष काल था। राजेंद्र प्रथम के बारे में कहा गया है कि उसने बंगाल की खाड़ी को 'चोल झील' के स्वरूप प्रदान कर दिया। 1017 ईस्वी में उसने संपूर्ण सिंहल दीप (श्रीलंका) को जीत लिया था। वह सिंहल राजा महेंद्र पंचम को बंदी बनाकर चोल राज्य में लाया। उसने पवित्र गंगाजल लाने के उद्देश्य से उत्तर—पूर्वी भारत (गंगा घाटी) पर आक्रमण किया तथा पाल शासक महिपाल को पराजित किया। इस विजय के उपलक्ष में उसने गंगैकोंड की उपाधि धारण ग्रहण की तथा गंगैकोंडचोलापुरम नामक नई राजधानी की स्थापना की। नवीन राजधानी के निकट ही उसने सिंचाई के लिए चोल गंगम नामक विशाल तालाब का निर्माण कराया।


17. 'बंगाल टेनेंसी एक्ट' किस वर्ष लागू हुआ?

— 1885 ई. 


18. निम्नलिखित किस अभिलेख में 'पट्टवाय श्रेणी' का उल्लेख किया गया है?

— कुमारगुप्त प्रथम का मंदसौर अभिलेख  


व्याख्या— मंदसौर प्राचीन मालवा में स्थिति था, जिसका एक नाम दशपुर भी मिलता है। यहां से प्राप्त कुमारगुप्त के लेखक में विक्रम संवत् 529 (473 ई.) की तिथि दी गई है। 

यह लेख प्रशस्ति के रूप में है, जिसकी रचना वत्सभट्टि ने की थी। वह संस्कृत का प्रकाण्ड विद्वान था। मंदसौर के लेख में 'पट्टवाय श्रेणी' (रेशमी सूत बुनने वालों की समिति) तथा इंदौर लेख में 'तौलिक श्रेणी' का उल्लेख मिलता है।


19. वैदिक साहित्य में सभा और समिति को किस देवता की दो पुत्रियां कहा गया है?

— प्रजापति 


20. किलायुक्त-नगर तुगलकाबाद का निर्माण किसके द्वारा कराया गया?

— गयासुद्दीन तुगलक 

यह भी पढ़ें- 

RPSC 1st grade प्राध्यापक इतिहास 2018 का हल प्रश्न पत्र


21. गांधी जी को 'महात्मा' की उपाधि किसने दी थी?

— रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 


22. बराबर समूह के किस गुफा पर अशोक का अभिलेख उत्कीर्ण नहीं है?

— लोमस ऋषि गुफा 


23. 'स्यादवाद' किस धर्म से संबंधित है?

— जैन धर्म 


24. निम्नलिखित मुगल शासकों में कौन ' वीणा बजाने' का शौकीन था?

— औरंगजेब


25. निम्नलिखित में से किसने 1884 में 'डेक्कन एजुकेशन सोसायटी' की स्थापना की?

— बाल गंगाधर तिलक 


26. भारतीय उपमहाद्वीप में निम्नलिखित किस स्थल से सर्वप्रथम होमिनिड जीवाश्म की खोज की गई?

— हथनोरा


27. चोल प्रशासन में 'उदासीन वारियम' किस विभाग से संबंधित था?

— विदेशी संबंध विभाग 


28. वर्ष 1913 में 'हिंदी एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट ऑफ अमेरिका' का अध्यक्ष कौन बना?

— सोहन सिंह भखना 


29. वर्ष 1901 के सिंचाई आयोग का अध्यक्ष कौन था?

— सर सी. स्काट मोनक्रिएफ

लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1901 में सर कॉलिन स्कॉट मोनक्रिए की अध्यक्षता में एक सिंचाई आयोग का गठन किया और आयोग के सुझाव पर सिंचाई के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण सुधार किए।


30. वैदिक काल में 'निष्क' क्या था?

— आभूषण 


31. 'स्वराज मेरा अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' निम्नलिखित में से किसने कहा था?

— लोकमान्य तिलक ने


32. बाबर की मृत्यु किस स्थान पर हुई थी?

— आगरा 


व्याख्या— भारत में मुगल वंश के संस्थापक बाबर की मृत्यु आगरा में हुई थी। उसे पहले आगरा के आरामबाग में दफनाया गया, किंतु बाद में शेरशाह के शासनकाल में उसकी अस्थियों को उसकी विधवा पत्नी मुबारक युसुफजई काबुल ले गई, जहां उसे एक उद्यान में दफना दिया गया।


33. निम्नलिखित किस वेद में आहुति (बलिदान) संबंधी सूत्र समाहित हैं?

— यजुर्वेद


34. बंगाल विभाजन के बाद —पूर्वी बंगाल का प्रथम गवर्नर कौन बना?

— ब्लामफील्ड फुल्लर 


35. निम्नलिखित में कौन कलकत्ता विश्वविद्यालय का प्रथम भारतीय उपकुलपति था?

— आशुतोष मुखर्जी

 

36. शिवाजी का राज्याभिषेक कहां और कब हुआ था?

— रायगढ़ में, 1674 में

शिवाजी का राज्याभिषेक 14 जून, 1674 को रायगढ़ में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने 'छत्रपति' की उपाधि धारण की। उनका राज्याभिषेक काशी के विद्वान गंगाभट्ट ने सम्पन्न करवाया था।


37. किस उपनिषद् में चारों आश्रमों का सर्वप्रथम उल्लेख आया है?

— जाबालो उपनिषद्

 

38. अशोक के निम्नलिखित किस अभिलेख में दक्षिण भारत के पांच राज्यों का उल्लेख मिलता है?

— शिलालेख II


39. प्रथम अखिल भारतीय महिला सम्मेलन किस वर्ष हुआ था?

— 1927 ई. में


40. निम्नलिखित में कौन स्वतंत्र अवध प्रांत का संस्थापक था?

— सआदत अली खान


41. प्रसिद्ध चित्रकार मंसूर किस शासक का दरबारी था?

— जहांगीर


42. मनसबदारी व्यवस्था में 'मनसब' का निम्नलिखित में से क्या तात्पर्य है?

— एक पद


43. निम्नलिखित में कौन एक ग्रंथ वैदिक कालीन रत्नियों की सूची का उल्लेख करता है?

— शतपथ ब्राह्मण

शतपथ ब्राह्मण में सर्वाधिक 12 रत्नियों का उल्लेख है। 

ऐतरेय ब्राह्मण में सर्वप्रथम राजा की उत्पत्ति का सिद्धांत मिलता है।

अधिकारों में वृद्धि के फलस्वरूप अलग—अलग दिशाओं में राजा के नाम अलग—अलग होने लगे। 

मध्य देश में वह राजा,

पूर्व में सम्राट

पश्चिम में स्वराट

उत्तर में विराट 

दक्षिण में भोज कहा जाने लगा।

वह राजा जो चारों दिशाओं को विजित कर लेता था। उसे एकराट कहा जाता था।

राजसूय यज्ञ का विस्तृत वर्णन शतपथ ब्राह्मण में मिलता है।


44. 'शारदा बिल' निम्नलिखित में किससे संबंधित है?

— विवाह की आयु


45. निम्नलिखित राजदूतों में से किसने 'भागवत' उपाधि धारण की थी?

— हेलियोडोरस

 

46. बागोर प्रथम काल का संबंध निम्नलिखित किस संस्कृति से है?

— मध्य पाषाण

 

47. आगरा के किले की मोती मस्जिद का निर्माण निम्नलिखित में किसने कराया था?

— शाहजहां

 

48. इब्नबतूता के अनुसार दीनार नामक स्वर्ण मुद्राओं का प्रचलन किसने कराया था?

— मुहम्मद बिन तुगलक

 

49. निम्नलिखित किस नदी के तट पर महावीर स्वामी को कैवल्य प्राप्त हुआ था?

— ऋजुपालिका

 

50. सल्तनत काल में 'दीवान—ए—वक्फ' विभाग संबंधित था?

— व्यव कागजात की देखभाल करने से

 

51. सतनामियों का विद्रोह किसके शासनकाल में हुआ था?

— औरंगजेब 

1672 ई. में मुगल बादशाह औरंगजेब के समय सतनामी विद्रोह हुआ था। सतनामियों ने नरनौल शहर पर कब्जा कर लिया, जो मूलत: रविदास के अनुयायी थे। सतनामी एक निम्न तबके से जुड़ा कृषक समुदाय था।


52. निम्नलिखित में किसने 1802 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ बसीन की संधि की?

— बाजीराव द्वितीय 

संधि की शर्तें—

अंग्रेजों ने पेशवा को पूना में पुन: स्थापित करने के साथ लगभग 60 हजार सैनिक पेशवा की रक्षा हेतु उसके राज्य में रखने का वायदा किया, जबकि इसके बदले में पेशवा ने अंग्रेजों को 26 लाख रुपए वार्षिक आय वाले क्षेत्र प्रदान करने पर सहमति जताई।


53. अशोक के किस अभिलेख पर मोर का उत्कीर्णन किया गया था?

— लौरियानंदन गढ़ स्तम्भ

 

54. निम्नलिखित गुप्त शासकों में से सर्वप्रथम किसने रजत मुद्राएं जारी कराई?

— चंद्रगुप्त द्वितीय ने

 

55. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में जलप्लावन की कथा का वर्णन है?

— शतपथ ब्राह्मण

 

56. इब्नबतूता को किसने दिल्ली का काजी और चीन का राजदूत नियुक्त किया?

— मुहम्मद बिन तुगलक

व्याख्या— 

इब्नबतूता मोरक्को निवासी यात्री था। वह दिल्ली सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में 1333 ई. में आया। 

वह आठ वर्ष तक दिल्ली का प्रमुख काजी नियुक्त किया गया।

इब्नबतूता ने अपना यात्रा वृतांत अरबी भाषा में 'किताब—उल—रेहला' नामक ग्रंथ में लिखा था। 

वह 1342 ई .में सुल्तान के राजदूत बनकर चीनी शासक तोरान तिमूर के दरबार में गया था।


57. 'हुमायूंनामा' किसने लिखा था?

— गुलबदन बेगम


58. राजदरबार में 'मीर—ए—तुजुक' शब्द का प्रयोग किया जाता था?

— मुगल दरबार में मीर—ए—तुजुक धर्मानुष्ठान का अधिकारी था। इसका प्रमुख कार्य धार्मिक उत्सवों आदि का प्रबंधन करना था।


59. किस ग्रंथ में 'अवतारवाद' की चर्चा है?

— भगवद्गीता में


60. निम्नलिखित किसके लिए 'तूती—ए—हिंद' उपनाम का प्रयोग किया गया था?

— अमीर खुसरो

 

61. मौर्यों के समय 'समाहर्ता' का क्या कार्य था?

— वह राजस्व संग्रहकर्ता था


62. हड़प्पा सभ्यता में निम्नलिखित किस लिपि का प्रयोग किया गया?

— चित्रात्मक

 

63. निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में 'दि नेशनल एसोसिएशन' की स्थापना की?

— सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

इसकी स्थापना 26 जुलाई, 1876 को की।


64. तैमूर ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया था?

— 1398 ई.


65. वल्लभ भाई पटेल सर्वप्रथम गांधी के किस आंदोलन से जुड़े?

— खेड़ा सत्याग्रह

 

66. निम्नलिखित भारतीय शासकों में कौन सर्वप्रथम सहायक संधि में सम्मिलित हुआ?

— अवध का नवाब 

 

67. स्कंदगुप्त के शासनकाल में सुराष्ट्र का प्रांतपति निम्नलिखित में से कौन था?

— पर्णदत्त

व्याख्या—

स्कंदगुप्त के जूनागढ़ अभिलेख से ज्ञात होता है कि उसने सौराष्ट्र प्रांत में पर्णदत्त को अपना राज्यपाल (गोप्ता) नियुक्त किया था।

शक शासक रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से ज्ञात होता है कि सौराष्ट्र में सुदर्शन झील, जिसका निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य के राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य ने करवाया था। 

अशोक के समय में इससे नहरें निकलवाई गई थी, जिसका पुनर्निर्माण उसने अपने राज्यपाल 'सुविशाख' के द्वारा कराया था।


68. निम्नलिखित में किसको 'सीमांत गांधी' कहा जाता है?

— खान अब्दुल गफ्फार खान

 

69. निम्नलिखित में कौन गुप्त शासक ने अश्वमेध यज्ञ संपादित कराया था?

— कुमारगुप्त प्रथम

 

70. किस सुल्तान ने जौनपुर शहर की नींव रखी थी?

— फिरोज तुगलक


71. मौर्यों के समय कण्टक शोधन न्यायालय का न्यायाधीश किस नाम से जाना जाता था?

— प्रदेष्टा


72. एक पुनर्विवाहित स्त्री के लिए प्रयुक्त पुनर्भू शब्द सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में दिखता है?

— अथर्ववेद

 

73. 'बाजार नियंत्रण' किस दिल्ली के सुल्तान से संबंधित है?

— अलाउद्दीन खिलजी

 

74. मौर्य शासन व्यवस्था में 'रूपदर्शक' नामक अधिकारी था?

— सिक्कों का परीक्षक

 

75. जलियांवाला बाग नरसंहार के समय भारत में कौन वायसराय था?

— लॉर्ड चेम्सफोर्ड

 

76. 'दीवान—ए—अर्ज' विभाग का निर्माण किसने कराया था?

— गयासुद्दीन बलबन

'दीवान—ए—अर्ज' विभाग की स्थापना गयासुद्दीन बलबन ने की थी। दिल्ली सुल्तानों के अधीन इस सैन्य विभाग का प्रमुख आरिज—ए—मुमालिक होता था। जिसका प्रमुख कार्य सैनिकों तथा घोड़ों का हुलिया रखना एवं सैन्य निरीक्षण करना था।

 

77. किसके शासनकाल के अंतर्गत शेख अब्दुल हक मुहद्दित देहलवी एक प्रमुख धार्मिक विद्वान थे?

— जहांगीर

 

78. अकबर के समय मालवा विजय के लिए कौन उत्तरदायी था?

— अब्दुल्ला खान उजबेग

 

79. निम्नलिखित में से कौन एक 'आत्मीय सभा' से नहीं जुड़ा था?

— केशवचन्द्र सेन

 

80. किसने अपने ग्रन्थ में मुद्रा जालसाजों को संदर्भित किया है?

— कौटिल्य (अ​र्थशास्त्र)

 

81. शैल चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक स्थल निम्नलिखित में कौन है?

— भीमबेटका

 

82. हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित किस नगर में चिनाई के कार्य में तक्षित प्रस्तर का प्रयोग कच्ची ईंटों के साथ किया जाता था?

— धौलावीरा

 

83. समुद्रगुप्त के शासनकाल के समय कांची का शासक कौन था?

— विष्णुगोप


84. शेरशाह के शासन के समय किस विभाग का अध्यक्ष राज्य की आय और व्यय की देखभात करता था?

— दीवान—ए—वजारत


85. किसने 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' समाप्त किया?

— लॉर्ड रिपन


86. प्रसिद्ध पुस्तिका 'ब्रह्मोपासना' निम्नलिखित में किससे संबंधित थी?

— ब्रह्म समाज से


87. भू—राजस्व के निर्धारण के लिए निम्नलिखित किस चोल शासक ने अपने राज्य में भूमि सर्वेक्षण को प्रारंभ कराया?

— राजराज प्रथम

88. भारत और पाकिस्तान के स्वाधीन होने की घोषणा किस दिन की गई थी?

— 3 जून, 147

89. बौद्ध मान्यता के अनुसार निम्नलिखित किस देवता ने तीन बार बुद्ध से प्रार्थना की कि अपने ज्ञान के प्रकाश को आगे आकर चारों ओर फैलाएं?
— ब्रह्मा

90. मुगल काल में 'जब्त' क्या था?
— जमीन की पैमाइश

91. निम्नलिखित में कौन चोल शासक युद्ध भूमि में राजा घोषित हुआ था?
— राजेन्द्र द्वितीय 

92. 1864 ई. में किसने 'साइन्टिफिक सोसायटी' की स्थापना की थी?
— सर सैय्यद अहमद खान

93. किसकी अध्यक्षता वाली कांग्रेस अधिवेशन में 'असहयोग आंदोलन' का प्रस्ताव पारित हुआ?
— लाला लाजपत राय

94. सम्राट अशोक की निम्नलिखित रानियों में किसका नाम उसके अभिलेख में उल्लिखित है?
— कारूवाकी

95. बाबर द्वारा किस भाषा में 'तुजुक—ए—बाबरी' लिखी गई थी?
— तुर्की

96. वीर—निर्वाण युग किससे संबंधित है?
— जैन धर्म

97. जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोधस्वरूप निम्नलिखित में किसने नाइटहुड (सम्मान) का परित्याग कर दिया?
— रवीन्द्रनाथ टैगोर

98. 'इंडियन सोसायटी आॅफ ओरिएंटल आर्ट' की स्थापना किसके द्वारा की गई?
— अवनींद्रनाथ टैगोर 

99. कैबिनेट मिशन किस वर्ष भारत आया?
— मार्च, 1946 

100. भारत में निम्नलिखित में किस नवपाषाणिक स्थल को सर्वप्रथम सूचित किया गया?
— लिंगसुगुर

101. कादरी सिलसिला के सूफी संत लाहौर के मियां मीर किसके राज्यकाल से संबंधित ​थे?
— जहांगीर

102. निम्नलिखित में से कौन—सा वेद अंशत: गद्य में लिखा गया है?
— यजुर्वेद 

103. कांग्रेस के किस अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू द्वारा 'पूर्ण स्वराज' को अपना लक्ष्य बनाया गया?
— लाहौर अधिवेशन

104. अशोक के निम्नलिखित उत्तराधिकारियों में किसने देवानांपिय उपाधि का प्रयोग किया था?
— दशरथ

105. पाटलिपुत्र का निम्नलिखित में कौन संस्थापक था?
— उदयभद्र (उदयिन)

106. हूणों का आक्रमण वर्णित है?
— भीतरी अभिलेख में

107. तेइसवे तीर्थंकर पार्श्वनाथ निम्नलिखित किस स्थान के रहने वाले थे?
— बनारस

108. भारत छोड़ो प्रस्ताव किस दिन पारित हुआ था?
— 8 अगस्त, 1942

109. जैन परंपरा के अनुसार बाइसवें तीर्थंकर नेमिनाथ संबंधित थे?
— कृष्ण 

110. मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा अपनी सांकेतिक मुद्रा में किस धातु का प्रयोग कराया गया था?
— तांबा

111. निम्नलिखित किस ग्रंथ में कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति संघ में प्रवेश पाता है, वह वर्ण विहीन हो जाता है?
— अंगुत्तर​ निकाय

112. निम्नलिखित करों में से कौनसा कर दिल्ली के सुल्तानों ने लगाया था?
— उपर्युक्त सभी (खम्स, खराज, जकात)

113. ताम्रपाषाण काल में वृत्ताकार गर्तगृहों की प्राप्ति निम्नलिखित किस स्थल से हुई है?
— इनामगांव

114. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किया जाने वाला अंतिम व्यक्ति निम्नलिखित में कौन था?
— सुभद्द

115. प्रसिद्ध क्रांतिकारी आशुतोष कुइला किस क्रांतिकारी संगठन के सदस्य थे?
— विद्युतवाहिनी

116. श्रेष्ठिन शब्द का प्रयोग किया गया है?
— श्रेणी के अध्यक्ष

117. किस गवर्नर जनरल द्वारा सती प्रथा का उन्मूलन किया गया था?
— लॉर्ड बेंटिक 

118. निम्नलिखित राजाओं में से किसने अपने राज्य में मदिरा का उत्पादन एवं बिक्री निषिद्ध कर दिया था?
— कुमारपाल

119. 'तिनकठिया' ब्रिटिश भारत में क्या थी?
— जहां किसान 3/20 हिस्सा जमीन पर नील की खेती करने को बाध्य था।

120. 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' की निम्नलिखित में किसने अनुशंसा की थी?
— अबुल कलाम आजाद ने

121. निम्नलिखित में कौन प्रथम भिक्षुणी थी?
— महाप्रजापति गौतमी

122. 1620 ई. जहांगीर ने किसके नेतृत्व में कांगड़ा के विरुद्ध अभियान भेजा?
— राजा विक्रमाजीत

123. निम्नलिखित में से किसने 'गाथा सप्तशती' ग्रन्थ की रचना की है?
— सातवाहन शासक हाल

124. निम्नलिखित में से प्रथम गुप्त शासक कौन था जिसने 'परमभागवत' की उपाधि धारण की थी?
— चंद्रगुप्त द्वितीय

125. गुप्तकाल में 'युद्ध एवं शांति' मंत्री जाना जाता था?
— सन्धिविग्रहिक
Tags: Prawakta Exam
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post
Responsive Advertisement

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

DivanshuGS- February 15, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form