DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
Home2nd Grade

rpsc द्वारा द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा सामान्य ज्ञान हल प्रश्नपत्र 2011

byDivanshuGS -October 03, 2020
0




सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान

द्वितीय श्रेणी वर्ष 2011

प्रश्न संख्या : 100, Mark: 200

समय : 2 घण्टे

 

नकारात्मक अंकन 1/3

 

 

1. राजस्थान में स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान 1921—22 में भील आंदोलन का नेतृत्व किया था?

अ. मोतीलाल तेजावत

ब. जमुनालाल बजाज

स. शोभाराम

द. विजय सिंह पथिक

उत्तर— अ

 

2. बिजोलिया किसान आंदोलन (1913) का नेतृत्व किसने किया था?

अ. साधु सीताराम दास

ब. भोगीलाल पांड्या

स. हीरालाल शास्त्री

द. जय नारायण व्यास

उत्तर— अ

 

3. 'कुमारपाल' प्रबंधन में उल्लेख है कि चित्तौड़ के किले का निर्माण एक मौर्य राजा ने करवाया था, उस राजा का नाम था?

अ. चित्रांगद

ब. चित्रांग

स. चित्रगुप्त

द. दशरथ

उत्तर— अ

 

4. कान्हड़देव था?

अ. नागौर का शासक

ब. जालौर का शासक

स. एक कवि

द. चौहानों का एक सामंत

उत्तर— ब

 

5. कुंभा के विषय में निम्न में से कौन—सा कथन असत्य है?

अ. वह स्वयं विद्वान नहीं था पर विद्वानों को आश्रय देता था।

ब. वह कुम्भल दुर्ग का निर्माता था।

स. वह संगीत प्रेमी था।

द. वह मेवाड़ के महान शासकों में से एक था।

उत्तर— अ

 

6. राजस्थान सेवा संघ ने राजनीतिक जागरण फैलाने हेतु अजमेर से जिस साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया गया था, वह था?

अ. राजस्थान केसरी

ब. त्यागभूमि

स. नवीन राजस्थान

द. यंग राजस्थान

उत्तर— स

 

7. राजस्थान मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष है?

अ. न्यायाधीश राजेश बालिया

ब. न्यायाधीश दिलीपसिंह

स. आर. एन. माथुर

द. गिरिजा व्यास

उत्तर— अ

 

8. राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त है?

अ. टी. एन. शेषन

ब. एम. डी. कोटानी

स. टी. श्रीनिवासन

द. मीनाक्षी हूजा

उत्तर— स

 

9. राजस्थान में पंचायतीराज व्यवस्था लागू हुई?

अ. 1967 ई. में

ब. 1959 ई. में

स. 1971 ई. में

द. 1963 ई. में

उत्तर— ब

 

10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई?

अ. 256

ब. 368

स. 154

द. 243—B

उत्तर— द

 

11. राजस्थान में लोकायुक्त है?

अ. न्यायाधीश जी. एल. गुप्ता

ब. न्यायाधीश अजय रस्तोगी

स. दीपक रस्तोगी

द. मधुकर गुप्ता

उत्तर— अ

 

12. लोकसभा में राजस्थान से कितनी सीटें हैं?

अ. 20

ब. 27

स. 25

द. 29

उत्तर— स

 

13. राजस्थान का कौन—सा शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भाग है?

अ. जोधपुर

ब. पिलानी

स. करौली

द. अलवर

उत्तर— द

14. राजस्थान में ताराभांत की ओढ़नी किस वर्ग की महिलाओं में प्रचलित है?

अ. आदिवासी

ब. दलित

स. राजपूत

द. जाट

उत्तर— अ

 

15. भारत—अमरीकी सिविल न्यूक्लियर विधेयक भारतीय संसद द्वारा पारित हुआ?

अ. 2007 में

ब. 2008 में

स. 2010 में

द. 2009 में

उत्तर—

 

16. भारतीय विदेश नीति निर्माण में जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान था?

अ. शीतयुद्ध समाप्ति हेतु प्रयास

ब. महाशक्तियों में मित्रता का प्रयास

स. असंलग्नता अथवा गुट निरपेक्ष विदेश नीति का अवलम्बन करना

द. श्रीलंका की समस्याओं के समाधान का प्रयास

उत्तर— स

17. किस भारतीय अधिनियम के अंतर्गत भारत में द्वैध शासन की स्थापना की गई थी?

अ. भारतीय अधिनियम, 1919

ब. भारतीय अधिनियम, 1861

स. भारतीय अधिनियम, 1856

द. भारतीय अधिनियम, 1870

उत्तर— अ

 

18. 'भारतीय अधिनियम, 1935 दासता का बंधनपत्र था' किसने कहा?

अ. राजगोपालाचारी

ब. मोहम्मद अली जिन्ना

स. जवाहरलाल नेहरू

द. सरदार वल्लभभाई पटेल

उत्तर— स

 

19. महात्मा गांधी द्वारा 'भारत छोड़ो' आन्दोलन कब आरंभ किया गया?

अ. 1930

ब. 1942

स. 1940

द. 1939

उत्तर— ब

 

20. भारतीय संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे?

अ. डॉ. भीमराव अम्बेडकर

ब. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

स. आचार्य कृपलानी

द. आचार्य नरेन्द्र देव

उत्तर— अ

 

21. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत 'छुआछूत' अपराधा घोषित किया गया है?

अ. 17

ब. 19

स. 22

द. 32

उत्तर— अ

 

22. भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया?

अ. 40वें संशोधन द्वारा

ब. 44वें संशोधन द्वारा

स. 42वें संशोधन द्वारा

द. 36वें संशोधन द्वारा

उत्तर— स

 

23. संवैधानिक उपचारों का मौलिक अधिकार किस अनुच्छेद में प्रदान किया गया है?

अ. 14

ब. 18

स. 21

द. 32

उत्तर— द

 

24. संविधान में मौलिक कर्तव्य किस अनुच्छेद में दिये गए हैं?

अ. 48

ब. 50

स. 47

द. 51— A

उत्तर— द

 

25. भारत के राष्ट्रपति की चुनाव पद्धति क्या है?

अ. एक व्यक्ति एक मत

ब. जनता द्वारा प्रत्यक्ष निवार्चन

स. लिस्ट सिस्टम

द. आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा

उत्तर— द

 

26. संविधान के किस अनुच्छेद राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है?

अ. 61

ब. 51

स. 54

द. 70

उत्तर— अ

 

27. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होता है?

अ. 360

ब. 362

स. 356

द. 256

उत्तर— स

 

28. भारतीय संविधान में जम्मू—कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया है?

अ. अनुच्छेद 252

ब. अनुच्छेद 370

स. अनुच्छेद 346

द. अनुच्छेद 348

उत्तर— ब

व्याख्या— अगस्त, 2019 में जम्मू—कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया।

 

29. भारतीय संविधान में नीति निर्देशक तत्व कहां से लिये गये हैं?

अ. आयरलैंड के संविधान से

ब. अमरीकी संविधान से

स. कनाड़ा के संविधान से

द. फ्रांस के संविधान से

उत्तर— अ

 

30. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संशोधन किया जा सकता है?

अ. 368

ब. 258

स. 360

द. 361

उत्तर— अ

 

31. 31 अगस्त, 2011 को किन दो भारतीयों को मेग्सेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?

अ. किरन मजूमदार व अरूणधिति राय

ब. चेतन भगत व कुलदीप नायर

स. अरूणा राय व योगेन्द्रसिंह

द. हरीश हांडे व नीलीमा मिश्रा

उत्तर— द

 

32. केन्द्रीय खेल मंत्री कौन है?

अ. कमलनाथ

ब. सी. पी. जोशी

स. अजय माकन

द. अम्बिका सोनी

उत्तर— स

 

33. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जयपुर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने हेतु एम्पावर्ड कमेटी के सदस्य हैं?

अ. घनश्याम तिवाड़ी

ब. शांति धारीवाल

स. न्यायाधीश वी. एस. दवे व आई. एस. इसरानी

द. कुलदीप रांका

उत्तर— स

 

34. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2011 की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में तीसरी बार स्वर्णपदक जीता है?

अ. ओल्गा कानिस्किना ने

ब. वेटा सोकोलोवा ने

स. अनीसिया कोर्डियाप्किना ने

द. उसेन बोल्ट ने

उत्तर— अ

 

35. भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता हे?

अ. 20 सितम्बर को

ब. 01 सितम्बर को

स. 24 अक्टूबर को

द. 05 नवम्बर को

उत्तर— ब

 

36. मानव अधिकार दिवस हर वर्ष मनाया जाता है?

अ. 10 दिसम्बर को

ब. 25 ​नवम्बर को

स. 02 अक्टूबर को

द. 01 जनवरी को

उत्तर— अ

 

37. अमरीका राष्ट्रपति का चुनाव प्रस्तावित है?

अ. 2014 में

ब. 2013 में

स. 2012 में

द. 2015 में

उत्तर— स

 

38. सिटिजन चार्टर एक्ट, दिल्ली में प्रस्तावित है?

अ. 30 नवम्बर, 2011 से

ब. 15 सितम्बर, 2011 से

स. 30 सितम्बर, 2011 से

द. 02 अक्टूबर, 2011 से

उत्तर — ब

 

39 भारतीय टैंक—निरोधी मिसाइल को किस नाम से जाना जाता है?

अ. आकाश

ब. पृथ्वी

स. अग्नि

द. नाग

उत्तर— द

 

40. 'मेटर्स ऑफ डिस्कशन' पुस्तक के लेखक कौन है?

अ. इन्द्रकुमार गुजराल

ब. डॉ. मनमोहन सिंह

स. राहुल गांधी

द. लालकृष्ण आड़वानी

उत्तर— *

 

41. 2 जी स्केम की जांच हेतु संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं?

अ. पी. सी. चाको

ब. प्रणव मुखर्जी

स. जयराम रमेश

द. सुषमा स्वराज

उत्तर — अ

 

42. वर्तमान में शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन विषय है?

अ. चेतना (Consciousness)

ब. मस्तिष्क (Mind)

स. मानव व्यवहार (Human Behaviour)

द. आत्मा (Soul)

उत्तर— स

 

43. शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति वैज्ञानिक है, क्योंकि —

अ. यह केवल विज्ञान का अध्ययन करता है।

ब. शिक्षा मनोविज्ञान में केवल सूचनाओं के आधार पर सिद्धांतों का निर्माण किया जाता है।

स. शैक्षिक वातावरण में अधिगमकर्ता के व्यवहार का वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से अध्ययन किया जाता है।

द. इसमें केवल विद्यार्थियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।

उत्तर— स

 

44. सुल्तान नामक चिम्पैन्जी पर परीक्षण करने वाले वैज्ञानिक हैं?

अ. स्किनर

ब. कोहलर

स. वुडवर्थ

द. वाटसन

उत्तर— ब

 

45. निम्न​लिखित में से कौन—सा कथन सत्य है?

अ. घोड़े को तालाब तक ले जाया जा सकता है और उसको पानी पीने के लिये बाध्य किया जा सकता है।

ब. घोड़े को न तो तालाब तक ले जाया जा सकता है और न ही पानी पीने के लिये बाध्य किया जा सकता है।

स. घोड़े को तालाब पर ले जाकर उसको पानी पिलाने के लिये सब कुछ किया जा सकता है।

द. घोड़े को तालाब तक ले जाया जा सकता है, लेकिन उसको पानी पीने क लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

उत्तर— द

 

46. एक शिक्षक होने के नाते आप सीखने के किस नियम को नहीं अपनायेंगे?

अ. आंशिक क्रिया का नियम

ब. तत्परता का नियम

स. अभ्यास का नियम

द. प्रलोभन का नियम

उत्तर— द

 

47. समग्रता के सिद्धांत के प्रवर्तक हैं?

अ. आर. एम. गैने

ब. वर्दीमर एवं अन्य

स. बी. एस. ब्लूम

द. बी. एफ. स्किनर

उत्तर— ब

 

48. बालक अपने व्यवहार की सामाजिक स्वीकृति जिस अवस्था में चाहता है, वह अवस्था है—

अ. किशोरावस्था

ब. बाल्यावस्था

स. शैशवावस्था

द. प्रौढ़ावस्था

उत्तर— अ

 

49. निम्नलिखित में से कौन सा मेल सही नहीं है?

अ. अन्तर्मुखी — स्वयं अपने में रहना।

ब. प्रक्षेपण — अपनी गलती दूसरों पर डालना।

स. युक्तिकरण — अपना गुस्सा दूसरों पर उतारना।

द. प्रतिगमन — पुरानी आदतों में लौटना

उत्तर— स

 

50. एकान्त में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कहलता है—

अ. अन्तर्मुखी

ब. बहिर्मुखी

स. उभयमुखी

द. शून्यमुखी

उत्तर— अ

 

51. टी.ए.टी. परीक्षण में कार्ड की संख्या होती है?

अ. 10

ब. 20

स. 30

द. 40

उत्तर— स

 

52. बुद्धि के समूह कारक (तत्व) सिद्धांत के प्रणेता (प्रवर्तक) हैं—

अ. थार्नडाइक

ब. थर्स्टन

स. स्पीयरमैन

द. थामसन

उत्तर— ब

 

53. सृजनशील बालकों का विशेष लक्षण है—

अ. समस्याओं के प्रति सजग नहीं होना

ब. ​गतिशील चिन्तन का अभाव

स. प्रबल जिज्ञासा।

द. समायोजन के प्रति जागरूक नहीं होना।

उत्तर— स

54. ''प्रेरक प्राणी में विद्यमान शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक दशाएं हैं जो उसे निश्चित विधियों के अनुसार कार्य करने के लिए उत्तेजित करती हैं।'' प्रेरक की इस परिभाषा को देने वाले हें —

अ. शेफर

ब. गेट्स एवं अन्य

स. ब्लेयर एवं अन्य

द. मर्शेल

उत्तर — ब

 

55. मूल प्रवत्ति का सिद्धांत देने वाले हैं—

अ. मैक डुगल

ब. थार्नडाइक

स. साइमण्ड्स

द. एडलर

उत्तर— अ

 

56. अभिप्रेरणा पर किस कारक का प्रभाव नहीं पड़ता?

अ. आवश्यकता

ब. भौतिक संरचना

स. वातावरण

द. जन्मजात

उत्तर— ब

 

57. व्यक्तिगत विभिन्नताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के शिक्षण के लिये प्रायोजना पद्धति के निर्माता थे—

अ. थार्नडाइक

ब. किलपैट्रिक

स. पार्कहर्स्ट

द. वाटसन

उत्तर— ब

 

58. अंधे बालकों को शिक्षण देने की पद्धति है—

अ. पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाएं

ब. श्रव्य सामग्री

स. ब्रेल लिपि

द. टंकण विधि

उत्तर— स

 

59. बाल अपराध का कारण है—

अ. माता—पिता में अनबन (कलह) रहना।

ब. परिवार के सदस्यों का सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार।

स. परिवार में आपस की सहमति से कार्य होना।

द. समृद्ध परिवार

उत्तर— अ

 

60. '' आत्म प्रत्यय से तात्पर्य व्यक्ति के अपने व्यवहार, योग्यताओं एवं विशेषताओं का मूल्य—आंकलन व अभिवृत्तियों की समग्रता से है।'' आत्म—प्रत्यय की यह परिभाषा देने वालें हैं—

अ. गेल

ब. साइमण्ड्स

स. एनसाइक्लोपीडिया आॅफ साइकोलोजी

द. गिब्स

उत्तर— स

 

61. आदतों के सम्बन्ध में निम्न में से कौन—सा कथन सही नहीं है?

अ. आदतें जन्मजात होती हैं।

ब. मूल—प्रवृत्तियों की तरह आदतें भी व्यक्ति को अभिप्रेरित करती हैं।

स. आदत — निर्माण का आधार कोई मूल प्रवृत्ति होती है।

द. व्यक्ति में यदि किसी बुरी आदत का निर्माण हो जाता है तो वह बुरी आदत आसानी (सरलता) से छूट जाती है।

उत्तर—

 

62. राजस्थान का क्षेत्रफल (2001 में) भारत के क्षेत्र का प्रतिशत है?

अ. 10.41%

ब. 20.5%

स. 18.7%

द. 12.5%

उत्तर— अ

 

63. राजस्थान में (2011 में) महिला साक्षरता दर कितनी रही?

अ. 52.66%

ब. 33%

स. 28%

द. 40%

उत्तर— अ

 

64. राजस्थान में 2011 जनगणना अनुसार लिंग अनुपात है (प्रति एक हजार पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या)

अ. 820

ब. 926

स. 910

द. 705

उत्तर— ब

 

65. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का स्थान है?

अ. दसवां

ब. सातवां

स. आठवां

द. पांचवां

उत्तर— स

 

66. कर्नल जेम्स टॉड ने निम्नलिखित में से किस युद्ध को 'मेवाड़ का मेराथन' कहकर पुकारा है?

अ. ​हल्दीघाटी का युद्ध

ब. दिवेर का युद्ध

स. खानवा का युद्ध

द. सारंगपुर का युद्ध

उत्तर— ब

 

67. मरू विकास कार्यक्रम परियोजना—

अ. केन्द्रीय सरकार की है

ब. राज्य सरकार की है

स. गैर—सरकारी संगठनों की है

द. सार्वजनिक—निजी भागीदारी की है

उत्तर— अ

 

68. 13वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

अ. सी. रंगराजन

ब. विजय केलकर

स. ए. एम. खुसरो

द. डी. आर. मेहता

उत्तर— ब

 

69. निम्न में से कौन—सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

अ. जैसलमेर राज्य प्रजामण्डल : मीठालाल व्यास

ब. डूंगरपुर राज्य प्रजामण्डल : भोगीलाल पण्ड्या

स. बीकानेर राज्य प्रजापरिषद : जयनारायण व्यास

द. झालावाड़ राज्य प्रजामण्डल : कन्हैयालाल मित्तल

उत्तर— स

 

70. 'हरित राजस्थान' योजना आरंभ की गई थी?

अ. 2007 में

ब. 2009—10 में

स. 2003—04 में

द. 2002—02 में

उत्तर— ब

 

71. देश के 142 डेजर्ट ब्लॉक में से राजस्थान में कितने डेजर्ट ब्लॉक् हैं?

अ. 90

ब. 40

स. 100

द. 85

उत्तर— द

 

72. राजस्थान में किस शहर में सीमेन्ट का सर्वाधिक उत्पादन होता है?

अ. चित्तौड़गढ़

ब. जयपुर

स. भरतपुर

द. दौसा

उत्तर— अ

 

73. प्राकृतिक गैस पर आधारित 'शक्ति परियोजना' स्थित है?

अ. भिवाड़ी

ब. उदयपुर

स. बीकानेर

द. रामगढ़

उत्तर— द

 

74. राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत है?

अ. सिरोही

ब. उदयपुर

स. अलवर

द. जयपुर

उत्तर— ब

 

75. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात है?

अ. मेनाल— जलप्रपात

ब. एंजिल — जलप्रपात

स. जोग — जलप्रपात

द. नियाग्रा — जलप्रपात

उत्तर— ब

 

76. निम्न में से राजस्थान क्रिकेट बोर्ड़ के अध्यक्ष कौन हैं?

अ. संजय दीक्षित

ब. ललित मोदी

स. सी.पी. जोशी

द. विनोद माथुर

उत्तर— स

 

77. राजस्थान में परमाणु केन्द्र कहां स्थित है?

अ. रावतभाटा

ब. सूरतगढ़

स. उदयपुर

द. भीलवाड़ा

उत्तर— अ

 

78. भटनेर किला स्थित है?

अ. हनुमानगढ़

ब. कोटा

स. धोलपुर

द. पाली

उत्तर— अ

 

79. राजस्थान में प्रदूषण किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है?

अ. पंचायतों द्वारा

ब. नगरनिगम द्वारा

स. नगरपालिका द्वारा

द. राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा

उत्तर— द

 

80. राजस्थान के किस जिले में पलाया झील है?

अ. कोटा

ब. जैसलमेर

स. उदयपुर

द. भरतपुर

उत्तर— ब

 

81. किस देश में जनसंख्या की विकास एक प्रतिशत से भी कम है?

अ. चीन की

ब. जापान की

स. इरान की

द. टर्की की

उत्तर—

 

82. शिक्षा प्राप्ति अधिकार कब से लागू हुआ?

अ. अप्रैल, 2010

ब. जुलाई, 2010

स. दिसम्बर, 2010

द. जनवरी, 2011

उत्तर— अ

 

83. 2011 में जनगणना है?

अ. 15वीं राष्ट्रीय जनगणना

ब. 12वीं राष्ट्रीय जनगणना

स. 16वीं राष्ट्रीय जनगणना

द.14वीं राष्ट्रीय जनगणना

उत्तर— अ

 

84. जलवायु परिवर्तन पर कोपेन्हेगन सम्मेलन हुआ था?

अ. 2006 में

ब. 2007 में

स. 2009 में

द. 2005 में

उत्तर— स

 

85. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है?

अ. 25 दिसम्बर को

ब. 27 जनवरी को

स. 5 जून को

द. 14 अप्रैल को

उत्तर— स

86. राजस्थान की पहली जातीय जनगणना प्रस्तावित है?

अ. 31 दिसम्बर, 2011 से

ब. 01 नवम्बर, 2011 से

स. 15 अक्टूबर, 2011 से

द. जनवरी, 2012 से

उत्तर — ब

 

87. निम्नलिखित में से किस जनजाति में बालर लोकनृत्य लोकप्रिय है?

अ. भील

ब. सहरिया

स. गरासिया

द. मीणा

उत्तर— स

 

88. माऊन्ट आबू (राजस्थान) में दिलवाड़ा मंदिर प्रसिद्ध है?

अ. जैन मंदिर में कला हेतु

ब. बौद्ध स्थापत्य कला

स. राजपूत कला

द. मुस्लिम कला

उत्तर— अ

 

89. 'बनी—ठनी' पेंटिंग संबंधित हे?

अ. किशनगढ़ (अजमेर) शैली से

ब. अलवर शैली से

स. जयपुर शैली से

द. जोधपुर शेली से

उत्तर— अ

 

90. 'बेलि क्रिसण रूक्मणि' किस भाषा का ग्रंथ है?

अ. पूर्वी मारवाड़ी

ब. उत्तरी मारवाड़ी

स. दक्षिणी मारवाड़ी

द. उत्तर—पूर्वी मारवाड़ी

उत्तर— ब

 

91. हिन्दू पंचांग के अनुसार छोटी तीज का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है?

अ. श्रावण

ब. चैत्र

स. बैसाख

द. भाद्रपद

उत्तर— अ

 

92. राजस्थान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण लोकदेवता माने जाते हैं?

अ. तेजाजी

ब. कबीर

स. तुलसीदास

द. सूरदास

उत्तर— अ

 

93. महिलायें 'नथ' धारण करती हैं?

अ. गले में

ब. अंगुली में

स. अंगूठे में

द. नाक में

उत्तर— द

 

94. चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तम्भ (कीर्ति स्तम्भ) के निर्माता हैं?

अ. राणा प्रताप

ब. राणा रतनसिंह

स. राणा कुम्भा

द. राणा अमरसिंह

उत्तर— स

 

95. निम्न में से किस क्षेत्र में सीताबाड़ी का मेला आयोजित किया जाता है?

अ. हाड़ौती में

ब. मारवाड में

स. बागड़ में

द. मेवाड़ में

उत्तर— अ

 

96. जयपुर में अधिकांश सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती है?

अ. जवाहर कला केन्द्र

ब. सेन्ट्रल पार्क

स. नाहरगढ़ किला

द. सिटी पेलेस

उत्तर— अ

 

97. जोधपुर के निकट ओसियां में मंदिरों का निर्माण कराया था?

अ. राठौड़ों द्वारा

ब. प्रतिहारों द्वारा

स. कच्छवाहों द्वारा

द. चौहानों द्वारा

उत्तर— ब

 

98. राणा सांगा व बाबर के मध्य खानवा का युद्ध हुआ था?

अ. 1527 में

ब. 1528 में

स. 1529 में

द. 1530 में

उत्तर— अ

 

99. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था?

अ. चित्तौड़गढ़ में

ब. निम्बाहेड़ा में

स. गोगुन्दा में

द. बड़ी सादड़ी में

उत्तर— स

 

100. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं?

अ. लथा प्रियाकुमार

ब. मायावती

स. कृष्णा तीरथ

द. पी. एल. पूनिया

उत्तर— द




Tags: 2nd Grade RPSC
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

मारवाड़ प्रजामण्डल

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form