Type Here to Get Search Results !

कौन-सी धातु अमलगम नहीं बनाती है?

निम्न में से कौन-सी धातु चाकू से काटी जा सकती है?
अ. चांदी ब. एल्युमिनियम
स. जस्ता द. सोडियम
उत्तर- द
सोडियम अत्यंत क्रियाशील धातु होने के कारण यह मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती है। यह चांदी के समान सफेद धातु है। यह मुलायम होता है एवं चाकू से आसानी से काटा जा सकता है। इसका आपेक्षिक घनत्व 0.97 होता है। पानी से हल्का होने के कारण यह पानी पर तैरने लगता है। यह विद्युत का सुचालक होता है। सोडियम धातु को कैरोसिन तेल के अंदर डुबाकर रखा जाता है।

कथन (A) - सोडियम धातु का संचयन कैरोसीन में होता है।
कारण (R)- धातु सोडियम वायु प्रभाव्य होने पर जल जाती है।
अ. A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
ब. A और R दोनों सही हैं, परंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
स. A सही है, किंतु R गलत है।
द. A गलत है, किंतु R सही है।
उत्तर- अ
व्याख्या: सोडियम धातु वायु में ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके तुरंत जलने लगती है। यानी सोडियम वायु में अत्यंत ज्वलनशील होती है। वायु में ज्वलनशीलता के कारण ही सोडियम को कैरोसीन अर्थात् मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
सोडियम धातु का संग्रह निम्न में डूबोकर किया जाता है?
अ. कैरोसिन (मिट्टी का तेल) में
ब. हवा में स. जल में द. अमोनिया में
उत्तर- अ
निम्नलिखित मिश्र धातुओं में से किसे अमलगम कहते हैं?
अ. जस्ता - तांबा
ब. तांबा - टिन
स. पारा - जस्ता
द. सीसा - जस्ता
उत्तर- स

निम्नलिखित धातुओं में से कौन-सी एक अमलगम नहीं बनाती है?
अ. जस्ता ब. तांबा
स. मैग्नीशियम द. लोहा
उत्तर- द
जस्ता, तांबा एवं मैग्नीशियम आदि धातुएं मरकरी (पारा) धातु के साथ मिलकार उसका यौगिक अर्थात अमलगम बनाती है, जबकि लोहा धातु पारे के साथ संयुक्त होकर किसी भी तरह के अमलगम या यौगिक का निर्माण नहीं करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व लोहे के साथ मिश्रित होने पर इस्पात बनता है जो उच्च ताप का प्रतिरोध कर सकता है और जिसमें उच्च कठोरता तथा अपघर्षण प्रतिरोधकता होती है?
अ. एल्युमीनियम ब. क्रोमियम
स. निकल द. टंगस्टन
उत्तर- ब (आईएएस प्री 1996)
इस्पात लोहे का एक प्रकार है, जिसमें 88.4 प्रतिशत लोहा, 11 प्रतिशत क्रोमियम, .35 प्रतिशत कार्बन होता है। यह मृदु, क्रिस्टलीय तथा चमकदार होता है। जिसे आसानी से पीट कर मोड़ा जा सकता है।
क्रोमियम बहुत कठोर होता है। जिसका उपयोग उच्च ताप प्रतिरोध, उच्च कठोरता तथा अपघर्षण के लिए किया जाता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad