इलावेनिल वलारिवन ने जीता विश्व कप निशानेबाजी में स्वर्ण पदक



  • ब्राजील के रियो डी जनेरियों में 20 वर्षीय भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने अपने पहले सीनियर आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अपूर्वी चंदेला और अंजली भागवत के बाद तीसरी भारतीय निशानेबाज बन गईं है। 
  • वलारिवन ने बुधवार को 10 मीटर शूटिंग में सटीक निशाना लगाते हुए 251.7 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के सियोनाड मैकिंटोश ने 250.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता। 
  • इस टूर्नामेंट में भाग ले रही भारत ही दो अन्य निशानेबाज अंजुम मौदगिल और अपूर्वी चंदेला पदक जीतने में नाकाम रही। जहां वलारिवन ने स्वर्ण पर निशाना साधा वहीं अंजुम मौदगिल छठे स्थान पर तो अपूर्वी 11वें स्थान पर रहीं।  

मानसी जोशी ने पैरा विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड


  • मानसी जोशी ने स्विट्जरलैंड के बेसल में हुई पैरा विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमवतन पारुल परमान को 21—12, 21—7 से हराया। 
विश्व निशानेबाजी में अभिषेक वर्मा ने लगाया सोने पर निशाना, दो स्वर्ण पदक के साथ भारत पहले स्थान पर काबिज


ब्राजील के रियो डी जनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में एशियाई खेलों के पदक विजेता अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि सौरभ चौधरी ने भी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का दबदबा कायम रखा। 
  
वहीं इस शूटिंग स्पर्धा में संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल (3 पोजिशन) में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता और अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए उन्होंने क्वालिफाई कर लिया। 

संजीव बने ओलम्पिक कोटा हासिल के करने वाले भारत के 8वें शूटर

इसी के साथ संजीव ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले भारत के आठवें निशानेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत और मनु भाकर ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। 

अब तक के शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारत अंक तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर काबिज है। इस टूर्नामेंट के पहले दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की युवा शूटर एलावेनिल वलारिवान ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा था।  

सर्वोच्च स्कारे रहे अभिषेक  

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के अभिषेक ने 244.2 अंक प्राप्त किए। वहीं भारत के ही सौरभ को 221.9 अंक प्राप्त हुए और वह तीसरे स्थान पर रहा। तुर्की के इस्माइल केलेस को रजत पदक मिला, जिन्होंने 234.1 अंक का स्कोर बनाया। अभिषेक और सौरभ क्वालिफाइंग इवेंट में ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके थे। 

संजीव 0.2 अंक से स्वर्ण जीतने से चूके 

30 वर्षीय भारतीय निशानेबाज संजीव पुरुषों की 50 मीटर राइफल (3 पोजिशन) में 0.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने 462.0 अंक हासिल किए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्रोएशिया के पीटर गोर्सा ने 462.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस जीत के साथ ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर लिया। चीन के झांग चान्गहोन्ग को कांस्य पदक मिला।

Post a Comment

0 Comments