Type Here to Get Search Results !

आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए उपयोगी विषय-वस्तु, पढ़ें?

निम्नलिखित का संक्षिप्त परिचय दीजियेः-
डॉ. कोटनीस
  • यह एक भारतीय डॉक्टर थे जिन्होंने 5 वर्ष तक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान चेयरमैन माओ की गुरिल्ला सेना में रहकर चीनी सैनिकों की सेवा की थी। 
  • इनकी याद में चीन सरकार ने होपे प्रांत में एक अस्पताल में डॉ. कोटनीस मैमोरियल हाल का निर्माण कराया है। चीनी लोग उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सैनिक और चीनी जनता का मित्र मानते हैं।
के.एम.मुंशी
  • यह गुजरात के एक लेखक, वकील और नेता थे, जो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। 
  • जब यह केन्द्रीय कृषि मंत्री थे, जो इन्होंने ‘वन महोत्सव’ प्रारंभ किया था। यह भारतीय विद्या भवन के संस्थापक थे। 
  • भारतीय विद्या भवन से प्रकाशित पुस्तकें विद्वतापूर्ण व प्रसिद्ध हैं। बाद में इन्होंने श्री राजगोपालाचारी के साथ स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। ये हिंदू संस्कृति के कट्टर समर्थक विद्वान थे।
वाल्मीकि
  • यह प्राचीन भारत के संस्कृत कवि थे। उन्होंने रामायण की रचना की। विश्व में उन्हें आदि कवि के रूप में मान्यता प्राप्त है।
रवि वर्मा
  • त्रावणकोर के राजा रविवर्मा ने भारतीय शैली को पश्चिमी शैली के सिद्धांतों एवं तकनीकों के आधार पर पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। 
  • इनकी मुख्य उपलब्धि भारतीय जीवन एवं दृश्यों के साथ परम्परागत पौराणिक विषयों को पश्चिमी शैली पर तैलीय चित्रांकन है।
तराना
  • तराना का अर्थपूर्ण (सार्थक) शब्दों का प्रयोग नहीं है। अक्षरों की रचना राग में लयात्मक रूप में की जाती है। 
  • इसकी संजीतिका की कुछ अक्षर ध्वनियां हैं - अधोबिन्दु, टोम, तराना और यलालि, जो तबला और सितार के स्पन्द को स्मृत्याधार है। 
  • इस शैली की शुरूआत अमीर खुसरो ने किया।
मोहिनीअट्टम
  • यह केरल का मुख्य नृत्य है। यह देवदासी नृत्यों की ही एक शैली है, जो क्षीर सागर मंथन और भस्मासुर वध के प्रसंगों से प्रेरित है। 
  • यह मूलतः एकल नृत्य है। 
  • इसके प्रमुख कलाकार हैं - भारती शिवाजी, कल्याणी कुट्टीअम्मा, श्रीदेवी, तारा निडुगाडी, तंकमणि, के. कल्याणी अम्मा, कनक टेले, रागिनी देवी, सेशन मजूमदार।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad