Type Here to Get Search Results !

Current Gk

उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है| राघवेंद्र सिंह शाहाबाद से बीजेपी के सांसद तथा पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुके है|

 ‘आदरना योजना’ आंध्र प्रदेश में शुरू की गई है| यह योजना पिछड़ा वर्ग से संबंधित लोगों के उत्थान और समस्त विकास के लिए शुरू की गई है| यह योजना आधुनिक उपकरण, प्रौधोगिकी, विपणन और वित्तीय सहायता का निर्माण कारीगरों और पारंपरिक व्यवसायों के लिए शुरू की गई है| ताकि उनकी आय स्तर बढे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मिले|


हिमाचल प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड 2015-16 पुरस्कार दिया गया है| यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश को अनाज उत्पादन में वृद्धि के लिए दिया गया है| हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में कुल अनाज उत्पादन 14.94 लाख से बढ़कर 16.34 लाख टन हो गया है|

मातोश्री पुस्तक की लेखिका लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन है| इस पुस्तक में रानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन की 15 महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया गया है| हिल्याबाई होल्कर ने 1767 से 1795 तक चले अपने शासन काल में अपने साम्राज्य को मालवा क्षेत्र तक फैलाया था| अहिल्याल बाई एक बहुत ही सफल एवं शांतिपूर्ण शासक के रूप में प्रसिद्ध थी| अहिल्या बाई होल्कर की लोकप्रियता इतनी थी कि उन्हें मृत्यु के बाद उन्हेंज संत का दर्जा दिया गया था|

 जी-20 अर्थव्यवस्थाओं की सरकारों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए एक अंतराष्ट्रीय मंच है| यह मंच अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता के प्रचार से संबंधित नितिगत मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के अध्ययन, समीक्षा और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1999 में स्थापित किया गया था।

एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब भारत के पंकज अडवाणी ने जीता है| एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज अडवाणी ने पूर्व चैंपियन सौरव कोठारी को 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| 16 बार विश्व चैंपियन रह चुके पंकज आडवाणी का यह छठा एशियन बिलियर्ड्स का खिताब है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad