सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मानित


  • राष्ट्रपति ने संसद भवन में एक कार्यक्रम में नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद, दिनेश त्रिवेदी, भर्तृहरि महताब और हुकुमदेव नारायण यादव सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया। इन सांसदों को वर्ष 2013 से 2017 तक के वर्षों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • नजमा हेपतुल्ला - वर्तमान में मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को वर्ष 2013 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हुकुमदेव नारायण यादव - बिहार के मधुबनी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को वर्ष 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान प्रदान किया गया।
  • गुलाम नबी आजाद - वर्तमान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद (कांग्रेस) को वर्ष 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • दिनेश त्रिवेदी - तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद दिनेश त्रिवेदी को वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान प्रदान किया गया। पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी वर्तमान में इंडो-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष हैं।
  • भर्तृहरि महताब - बीजू जनता दल (बीजद) के ओडिशा के कटक से सांसद भर्तृहरि महताब को वर्ष 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि महताब को वर्ष 2017 में ही ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया है।

किस राज्य में गाजा तूफान में 25 से ज़्यादा लोग की जाने गई है?
- तमिलनाडु
हाल ही में किस राज्य में मराठो को ओबीसी वर्ग में सम्मिलित किया गया है?
- महाराष्ट्र में
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 में भारत किस स्थान पर है?
- 103वें स्थान पर
भारत व इंडोनेशिया के मध्य जो नौसैनिक सैन्य अभ्यास हुआ का क्या नाम है?
- समुंदर शक्ति
भारत और रूस के मध्य उग्रवाद से निपटने के लिए झांसी में सैन्य अभ्यास हो रहा है, उसका नाम है?
- इन्द्र - 2018
भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) है?
- के. के. वेणुगोपाल
एशियन टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय स्कूनर खिलाड़ी है?
- पंकज आडवाणी
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जो सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाक है, का लोकार्पण 31 को किस स्थान पर किया गया।
- केवड़िया गांव नर्मदा, गुजरात में।
नक्सलवादी गतिविधियों के लिए चर्चित दंतेवाड़ा व बस्तर क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
- छत्तीसगढ़ में
#गाज़ातूफान #पंकजआडवाणी

Post a Comment

0 Comments