एशियाई खेलों में भारत क़ो महिला कुश्ती वर्ग मे पहला गोल्ड🎖मेडल दिलाकर विनेश फोगट ने रचा इतिहास


  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) का आयोजन 18 अगस्त शुरू से होकर 02 सितंबर 2018 तक चलेंगे। 
  • उद्घाटन समारोह में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल की अगुवाई की। 
  • जकार्ता के जीबीके स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह से खेलों का औपचारिक तौर पर आगाज हुआ। एशियाई खेल-2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजन हो रहा है। 
18वें एशियाई खेलों के शुभंकर :-
  • 18वें एशियाई खेलों के तीन शुभंकर भिन-भिन, अतुंग और काका है। भिन-भिन स्वर्ग की चिड़िया, अतुंग एक हिरण और काका एक गेंडा है। इन तीन शुभंकरों ने एक शुभंकर द्रावा की जगह ली है। ये तीनों देश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
पहली बार दो शहर साझा :-
  • एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहली बार दो शहर साझा रूप से मेजबानी कर रहे हैं। जकार्ता और पालेमबांग शहर में इन खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन चल रहा है। 
  • जकार्ता जहां देश की राजधानी है वहीं पालेमबांग दक्षिणी सुमात्रा प्रोविंस की राजधानी है।  
  • जकार्ता में इससे पहले वर्ष 1962 में भी एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है। 
  • एशियाई खेलों में पहली बार ई स्पोर्ट्स और कैनो पोलो को जगह दी गई है।  
  • ई-स्पोर्ट्स स्पर्धाओं में प्रोफेशनल खिलाड़ियों के बीच वीडियो गेम्स की स्पर्धा होगी। 
  • वहीं कैनो पोलो पानी में पोलो की तरह खेला जाने वाला खेल है जहां छोटी-छोटी नाम में सवार खिलाड़ी पोलो की तरह गेंद को गोल पोस्ट के अंदर डालते हैं। इन दोनों खेलों को इस बार प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। 
  • वर्ष 2022 में 19वें एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स को मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा। 
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में वर्ष 1951 में किया गया था, जहां इस मशाल को सबसे पहली बार प्रज्जवलित किया गया था। दूसरी बार भारत ने वर्ष 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की।
खेल गांव: 
  • विभिन्न देशों से आने वाले तकरीबन 11 हजार खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था राजधानी जकार्ता के करीब किमायोरन क्षेत्र में बने खेल गांव में की गई है। 
18वें एशियाई खेलों में भारतीयों का प्रदर्शन :-
  • अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर मिक्स्ड राइफल इवेंट में भारत को एशियन गेम्स में पहला ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 
  • एयर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीतने पर दीपक कुमार को हार्दिक बधाई। देश को आप पर गर्व है।

  • विनेश फोगट ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण। एशियाई खेलों में भारत क़ो महिला कुश्ती वर्ग मे पहला गोल्ड🎖मेडल दिलाकर विनेश फोगट ने इतिहास रच दिया। 
  • 68 किलोग्राम फ़्री स्टाइल महिला कुश्ती प्रतिस्पर्धा में दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीता। 


Post a Comment

0 Comments