1857 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था?


  • गौतम बुद्ध का जन्म 566 ई.पू. में कपिलवस्तु के लुम्बिनी (नेपाल) नामक ग्राम में हुआ था। उनकी मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में मल्लगण की राजधानी कुशीनगर में हुई थी। उनकी मृत्यु का कारण क्या था? - अतिसार रोग
  • बौद्ध संघ की स्थापना बुद्ध ने अपने प्रथम पांच शिष्यों के साथ मिल कर कहां की थी? - सारनाथ (मृगदाव) में
  • भागवत धर्म के सबसे प्रमुख उपास्य देवता कौन थे? - वासुदेव कृष्ण
  • भगवान शिव एवं पशुपतिनाथ की पूजा का प्राचीनतम प्रमाण कहां से मिलता है? - सिंधु घाटी सभ्यता से
  • ईरान के किस सम्राट ने मकरान के रास्ते भारत पर असफल आक्रमण करने का प्रयास किया था? - सम्राट कुरूष या साइरस
  • कालिदास की ‘मालविकाग्निमित्रम्’ कृति का नायक अग्निमित्र किस वंश का शासक था? - शुंग वंश का
  • नालंदा विश्वविद्यालय के रख-रखाव हेतु किस पाल राजा ने दो सौ गांवों को अनुदाप के रूप में दिया था? - धर्मपाल ने
  • गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना नागभट्ट प्रथम ने की। गुर्जरों की राजधानी कहां थी? - महोदय (कन्नौज)
  • एलोरा की गुफाओं में ब्राह्मण, बौद्ध तथा जैन धर्म से सम्बन्धित मंदिरों, विहारो तथा गुफा चैत्यों का निर्माण किस वंश के शासन काल में हुआ? - राष्ट्रकूट वंश 
  • महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय उसके साथ उसका दरबारी विद्वान अलबरूनी भी आया था, जिसने अपने ग्रंथ में भारत सम्बन्धी विवरण लिपिबद्ध किया। अलबरूनी द्वारा लिखित इस ग्रंथ का नाम क्या है? - ‘किताब-उल-हिन्द’
  • भारत में सर्वप्रथम जिस सल्तनत की स्थापना हुई, उसे ‘गुलामवंश’ कहा जाता है। इसे ‘यामिनी’ या ‘इल्बारी’ भी कहा जाता है। यामिनी या इल्बारी क्या थी? - तुर्कों की विशेष प्रजाति
  • दिल्ली के समीप ऐतिहासिक स्थल के पास भारतीय सिपाही 8 जून, 1857 को पराजित हो गये? - बदली की सराय
  • 1857 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था? - लॉर्ड कैनिंग
  • गोलकुंडा साम्राज्य के किस शासक ने 1591 में हैदराबाद शहर की स्थापना की? - मुहम्मद कुली कुत्बशाह
  • राजा राममोहन राय को ‘भारतीय पुनर्जागरण का जनक’ कहा गया है। उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना 20 अगस्त, 1828 ई. को कलकत्ता में की। ब्रह्म समाज किसका रूपांतरण कहा जाता था? - आत्मीय सभा (1814ई.)
  • स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेन्द्र नाथ था। स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस था। रामकृष्ण का पूरा नाम क्या था? - गदाधर चट्टोपाध्याय
  • थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना 1875 ई. में एक रूसी महिला मदाम एच.पी.ब्लावात्स्की और इंग्लैंड के एच.एस. आलकॉट ने कहां की? - अमेरिका में
  • किसने वेदों को ईश्वरीय ज्ञान मानते हुए पुनः ‘वेदों की ओर चलो’ का नारा दिया? - स्वामी दयानंद सरस्वती ने
  • मुसलमानों में अंग्रेजी शिक्षा और आधुनिकीकरण की ओर ले जाने का श्रेय किसको जाता है? - सर सैयद अहमद खां
  • निरंकारी आंदोलन के बाद अगला सुधार आंदोलन नामधारी आंदोलन था। इसके नेता कौन थे? - रामसिंह


  • मधुबनी पेंटिंग किस राज्य से संबंधित है? - बिहार
  • विश्व की सबसे गहरी झील कौनसी है? - बैकाल झील (समुद्रतल से 1485 मीटर)
  • विश्व की सबसे प्राचीन ज्ञात लिखित भाषा कौनसी है?- सुमेरियन
  • विश्व का सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश है? - आस्ट्रेलिया
  • राजस्थान में देश की पहली जैतून तेल की रिफाइनरी का बीकानेर ज़िले के लूणकरणसर में 3 अक्टूबर, 2014 को लोकार्पण किया। इसके साथ ही राजस्थान ऑलिव ऑयल का उत्पादन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। यहां से उत्पादित तेल का ब्रांड का नाम ‘राज ऑलिव ऑयल’ रखा गया है।


Post a Comment

0 Comments