Type Here to Get Search Results !

राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए वर्ष 2022 में मिले पुरस्कार

• इण्डिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट द्वारा बैंगलूरू में 31 जुलाई, 2022 को 'कल्चरल डेस्टीनेशन ऑफ द ईयर' अवार्ड।


• आउटलुक ट्रेवलर अवार्ड 2022 में 23 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में कुम्भलगढ़ व चित्तौड़गढ़ किलों को 'हेरिटेज डेस्टीनेशन इन इण्डिया' सिल्वर अवार्ड।


• इण्डिया इन्टरनेशनल ट्रेवल मार्ट द्वारा चैन्नई में 07 अगस्त, 2022 को 'बेस्ट डेकोरेटेड स्टैण्ड-नेशनल' अवार्ड।


• इंडिया ट्रेवल एण्ड टूरिज्म फेयर (टी.टी.एफ.), अहमदाबाद में 08 सितम्बर, 2022 को 'बेस्ट डिजाइन एण्ड डेकोरेशन' अवार्ड।


• टी.टी.एफ. एण्ड ओ.टी.एम. मुम्बई में 15 सितंबर 2022 को 'बेस्ट डिजाइन एण्ड डेकोरेशन' अवार्ड।


• राजस्थान पर्यटन को कोन्डेनास्ट रीडर्स ट्रेवल अवार्ड, 2022 में 15 नवम्बर 2022 को 'फेवरेट लेजर डेस्टीनेशन इन इण्डिया' अवार्ड व 'फेवरेट इण्डियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स' अवार्ड।


• रीडर्स च्वॉइस ट्रेवल प्लस लेजर इण्डियाज बेस्ट अवार्ड के 11वें संस्करण  नई दिल्ली में 16 नवम्बर  2022 को डोमेस्टिक डेस्टीनेशन श्रेणी में राजस्थान पर्यटन को 'बेस्ट स्टेट अवार्ड' 2022।


• इण्डिया इन्टरनेशनल ट्रेवल मार्ट (आई.आई.टी.एम.) द्वारा  हैदराबाद में 03 दिसम्बर 2022 को 'डेस्टीनेशन मार्केटिंग कैम्पेन' अवार्ड।


• स्कॉच स्टार ऑफ गवर्नेंस अवार्ड 2022 राजस्थान राज्य को आवास क्षेत्र में अग्रणी के रूप में 18 जून 2022 को दिया गया।


• राजस्थान बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड 2022 आवासन मंडल को मानव संसाधन प्रबंधन को अभिनव तरीकों से अपने व्यवसाय में मिश्रित करने के लिए 22 जून 2022 को वर्ल्ड एच.आर.डी. कांग्रेस जूरी द्वारा प्रदान किया गया।


'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांवों की ओर 2022' अभियान के अन्तर्गत जन अभाव अभियोग निराकरण में राजस्थान देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। राजस्थान में 23 लाख से अधिक जन अभाव अभियोगों का निराकरण वर्ष 2022 में किया गया।


• 'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांवों की ओर 2022' अभियान के अन्तर्गत सर्विस डिलीवरी प्रकरणों के निस्तारण में राजस्थान देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। राजस्थान में 149 लाख से अधिक सर्विस डिलीवरी प्रकरणों का निस्तारण वर्ष 2022 में किया गया।


• राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड को ब्यूरो ऑफ एफिसिएन्सी विद्युत मंत्रालय  भारत सरकार द्वारा 'स्टेट परफोर्मेन्स श्रेणी में नेशनल एनर्जी कन्जर्वेशन अवार्ड (एन.ई.सी.ए.)-2022' में सर्टिफिकेट अवार्ड से सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad