राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल एक नजर में




राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल (Rajeev Gandhi Gramin Oplympic Khel) 

 
नारा: फिट राजस्थान, हिट राजस्थान
शुभंकर: शेरू
थीम सॉन्ग:

ओलम्पिक्स का मुख्य उद्देश्य

  • ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आमजन में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
  • गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की अलख जगाने व ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारे, आपसी प्रेम, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से 29 अगस्त से 20 अक्टूबर, 2022 तक राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया।

राजीवी गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ किस गांव से किया गया?

Rajeev Gandhi Gramin Oplympic Khelon ka shubharambh kis gonv se kiya gaya?

  • राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर की लूणी पंचायत समिति के गांव पाल में आयोजित किया गया।
 


समापन

  • जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का समापन समारोह
  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने और एक साथ पूरे प्रदेश में खेल आयोजन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।   

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक पर एक नजर


- 1 माह 22 दिन तक राजस्थान खेल के मैदान में
- 29 अगस्त, 2022 को जोधपुर की लूणी पंचायत समिति से शुरू
- 6 खेल (कबड्डी, शूटिंगबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी)
- 30 लाख से अधिक हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी
- 3700 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में दिखाया खेल कौशल

जिला स्तरीय


- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक खेले गए मैच
- 3127 टीमें
- 34,700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

ब्लॉक स्तरीय


- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजन
- 47 हजार टीमें
- 5.50 लाख खिलाड़ी

ग्राम पंचायत स्तरीय


- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजन
- 2.68 लाख से अधिक टीमों के बीच मुकाबले
- 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों में आयोजन


राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल में निम्न से कौनसा खेल सम्मिलित नहीं था?
1. कबड्डी
2. वॉलीबाल
3. शूटिंगबॉल
4. बैडमिंटन
उत्तर- 4

राजस्थान में 29 अगस्त से 20 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल में कुल 6 खेलों (कबड्डी, शूटिंगबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी) को सम्मिलित किया गया।


Post a Comment

0 Comments