संगीत नाटक अकादमी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 कला पुरोधाओं को अमृत अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। अकादमी से 75 साल से ज्यादा उम्र के उन कलाकारों का इस पुरस्कार के लिए चयन किया है, जिन्हें अब तक राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सम्मान से नहीं नवाजा जा सका है।
इसके तहत 86 कलाकारों के लिए वन टाइम संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार की घोषणा की है।
अमृत अवार्ड विजेताओं को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार, ताम्र पत्र व अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
अकादमी जनरल कौंसिल की दिल्ली में आयोजित बैठक में इन कलाकारों का इस एक बारीय सम्मान के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। ये वे कलाकार हैं जिन्हें परफोर्मिंग आर्ट में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
25 नवंबर, 2022 को विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से चयनित कलाकारों के नामों की घोषणा की गई।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।
No comments:
Post a Comment