Type Here to Get Search Results !

UNCTAD के अनुसार डिजिटल मुद्रा स्वामित्व में भारत किस स्थान पर है?

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास निकाय (UNCTAD) के अनुसार डिजिटल मुद्रा स्वामित्व में भारत किस स्थान पर है?

1. पहले 

2. तीसरे 

3. सातवें

4. आठवें

उत्तर- 3

हाल में जारी संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास निकाय (UNCTAD) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में सात प्रतिशत से अधिक भारतीयों के पास क्रिप्टोकरेंसी के रूप में डिजिटल मुद्रा थी। साथ ही जनसंख्या के हिस्से के रूप में डिजिटल मुद्रा स्वामित्व के लिये शीर्ष 20 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत सातवें स्थान पर था।


वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

1. मंगला मणि 

2. चंद्रिमा शाह

3. रितु करिधाल 

4. नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी

उत्तर- 4

वरिष्ठ वैज्ञानिक नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी (Nallathamby Kalaiselvi) Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं।  


हाल ही में अंडर-16 वर्ग की पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग किस शहर में आयोजित की गई?

1. नई दिल्ली 

2. रांची 

3. भोपाल 

4. कोलकाता

उत्तर- 1

अंडर-16 वर्ग की पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का आयोजन 16 अगस्त से 23 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया।  


सौर ऊर्जा के रूपांतरण के लिए कौन-से तत्व की आवश्यकता होती है?

1. बेरिलियम 

2. टैन्टेलम

3. सिलिकॉन

4.अति शुद्ध कार्बन

उत्तर- 3

सौर ऊर्जा के रूपान्तरण के लिए जो आवश्यक तत्व है वह सिलिकॉन होता है। सौर सेल फोटो वोल्टाइक प्रभाव के माध्यम से सूर्य या प्रकाश के किसी अन्य स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad