प्रति व्यक्ति आय की गणना शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (Net State Domestic Product- NSDP) को राज्य की मध्यवर्षीय कुल जनसंख्या से विभाजित कर प्राप्त की जाती है। प्रति व्यक्ति आय लोगों के जीवन स्तर एवं कल्याण का सूचक है।
प्रति व्यक्ति आय प्रचलित मूल्यों पर
अग्रिम अनुमानों के अनुसार प्रचलित मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में 1,15,933 रुपये की तुलना में वर्ष 2021-22 में 1,35,218 रुपये अनुमानित है, जो गत वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में 16.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
प्रति व्यक्ति आय स्थिर (2011-12) मूल्यों पर
अग्रिम अनुमानों के अनुसार स्थिर (2011-12) मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में 74,009 रुपये की तुलना में वर्ष 2021-22 में 81,231 रुपये अनुमानित है, जो गत वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में 9.76 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।
No comments:
Post a Comment