मई माह का करंट अफेयर्स

एंड्रिया मेजा मिस यूनिवर्स 2020


मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब किसने जीता है?

  • मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब अपने नाम किया है। मिस इंडिया एडलाइन कैस्टेलिनो ने भी टॉप 4 में जगह बनाई और वे तीसरी रनरअप रही।

संवेदना हेल्पलाइन  

  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोविड—19 से प्रभावित बच्चों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए सेंसिटाइजिंग ऑन मेंटल हेल्थ वल्नरेबिलिटी थ्रू इमोशनल डेवलपमेंट एंड नेसेसरी एक्सेप्टेंस-संवेदना नाम से हेल्पलाइन शुरू की है। यह विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी बच्चों को सहायता प्रदान करेगी।

सिमोर्ग क्या है?

  • ईरान ने हाल ही में अपने सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर सिमोर्ग को दुनिया के सामने रखा है। इसकी क्षमता 0.56 पेटाफ्लॉप तक है। अभी यह और विकसित किया जाएगा और इसकी क्षमता 10 पेटाफ्लॉप तक पहुंचाई जाएगी। इसका नाम एक पौराणिक फारसी पक्षी के नाम पर रखा गया है।

भारत का पहला कृषि निर्यात सुविधा केंद्र किसने बनाया है?

  • महराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) ने नाबार्ड के साथ मिलकर देश का पहला कृषि निर्यात सुविधा केंद्र (AEFC) बनाया है। इस केन्द्र की मदद से कृषि निर्यातकों को वन स्टॉप शॉप की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यह कृषि-खाद्य निर्यात के लिए क्षमता निर्माण मंच के रूप में भी काम करेगा।

इटेलियन ओपन खिताब

  • स्पेन के राफेल नाडाल ने 10वीं बार इटेलियन ओपन का पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराया।  


तौकते क्या है?

  • तौकते या ताउते गुजरात और महाराष्ट्र में आने वाले चक्रवाती तूफान को नाम दिया गया है। इस तूफान से गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस तूफान के दौरान हवाओं की गति 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही।    

विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस 

  • 17 मई, 2021 को पूरी दुनिया में विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया जाता है। 17 मई को ही अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की स्थापना हुई थी और इसी दिन 1865 में अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

किस एयरलाइन ने लद्दाख के लेह में भारत की पहली समर्पित मालवाहक सेवाएं शुरू की है?

(अ) गोएयर  (ब) विस्तारा

(स) स्पाइसजेट  (द) इंडिगो

Ans. - स


किस राज्य सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?

(अ) पंजाब (ब) उत्तर प्रदेश 

(स) बिहार (द) कर्नाटक

Ans.- ब


निम्नलिखित में से किस फुटबॉलर को दशक के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

(अ) मकोतो हसेबे  (ब) लियोन मेसी

(स) सुनील छेत्री  (द) क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Ans.- द


हाल ही किस देश ने मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है?

(अ) ईरान (ब) इराक 

(स) बांग्लादेश (द) कजाकिस्तान

Ans.-  द 

Post a Comment

0 Comments