Type Here to Get Search Results !

प्रकन्द

प्रकंद


तनों के भूमिगत (Underground) रूपान्तरण कौन-कौन से हैं?

उत्तर — भूमि के अन्दर स्थित स्तम्भ रूपान्तरणों को भूमिगत तना कहते हैं। इनमें पर्व एवं पर्व संधियां (Nodes), शल्क पत्र एवं कलिकाएं पाये जाते हैं। भूमिगत तना भोजन संग्रह, कायिक प्रजनन आदि के लिए रूपांतरित होते हैं।

इस रूपांतरण के दो प्रमुख कार्य हैं—

  • चिरकालिकता, पर्णविहीन संरचना के रूप में यह स्तम्भ शीतकाल में प्रसुप्त रहता है, परंतु अनुकूल परिस्थितियां आने पर उसमें से वायवीय शाखाएं निकलने लगती हैं।
  • भोजन के संचय के लिए स्तम्भ मोटा एवं गूदेदार हो जाता है।
  • तने में चार प्रकार के भूमिगत रूपान्तरण पाये जाते हैं।

प्रकन्द (Rhizome)

  • तने का यह रूपान्तरण भोजन संग्रहण एवं वर्धी जनन के लिए होता है। इसमें तना मोटा, चपटा मांसल होकर भूमि के अन्दर समानान्तर (क्षैतिज) रूप से बढ़ता है। 
  • इसकी पर्वसंधियों पर शल्की पत्तियां, कक्षीय कलिकाएं एवं अपस्थानिक जड़ें तथा अग्र भाग पर अग्रीय कलिकाएं पाई जाती है।
  • जैसे— अदरक (Zingiber officinale), अरबी और हल्दी (Curcuma longa)।

घनकन्द (Corm) 

  • यह मांसल (गूदेदार), गोलाकार तना है जिसका आधार चपटा जो भूमि के अन्दर ऊर्ध्वाधर वृद्धि रूप में बढ़ता है। इस पर पर्व एवं पर्वसंधियां, शल्की प​त्तियां, कलिकाएं अपस्थानिक जड़ें पाई जाती है। 
  • इसकी शीर्षस्थ कलिका वर्धी प्रजनन द्वारा प्ररोह बनाती है। 
  • उदाहरण— केसर, जमीकन्द, कचालू, बण्डा, ग्लैडियोलस।

कन्द (Tuber) 

  • भूमिगत पार्श्वीय शाखाओं का अत्यधिक फूला हुआ अग्र सिरा जो मंड के रूप में संग्रह करता है। इन पर 'आंखें' होती हैं। 
  • आंख एक पर्वसंधि है जिस पर कलिका तथा शल्की पर्ण का चिह्न होता है। 
  • इसमें तने का भाग भोजन संग्रह करके मांसल हो जाता है। यह वर्धी जनन में भी भाग लेता है तथा अनियमित आकार का होता है, 
  • जैसे— आलू (Solanum tuberosum)।

शल्क कन्द (Bulb) 

  • यह लघुकृत, चपटा, चक्रिकाभ (discoid)  तना है जिसमें अनेक पर्वसंधियां सटी हुई तथा अतिछादी होती हैं। इन पर मांसल (अंदर की ओर) एवं शल्की (बाहर की ओर) पत्तियां ​पाई जाती है। अग्रीय कलिका (केन्द्र में) सामान्य, हरी पत्ती बनाती है।
  • इसके निचले भाग चक्रिकाभ आधार से अपस्थानिक जड़ें निकलती हैं।

जैसे— प्याज का बल्ब, लहसुन, लिली


प्रकंद का उदाहरण है?

अ. लहसुन

ब. आलू

स. अदरक

द. प्याज

उत्तर— स


खाना बनाने में प्रयोग किया जाने वाला अदरक एक राइजोम है जो......... है?

अ. भूमिगत तना

ब. भूमिगत जड़

स. भूमि से ऊपर तना

द. भूमिगत के ऊपर की ओर जड़

उत्तर— अ


मूली किसका एक उदाहरण है?

अ. प्रकंद

ब. जड़

स. कंद

द. फल

उत्तर— ब


निम्नलिखित में से क्या तने का रूपांतरण नहीं है?

अ. प्याज का बल्ब

ब. अरबी का घनकंद

स. शकरकंद का कंद

द. आलू का कंद

उत्तर— स


निम्नलिखित में से कौन—सा रूपांतरित तना है?

अ. गाजर

ब. शकरकंद

स. नारियल

द. आलू

उत्तर— द


हल्दी के किस भाग से हल्दी पाउडर प्राप्त किया जाता है?

अ. सुखाया हुआ प्रकंद

ब. सुखाया हुआ फल

स. सुखाया हुआ मूल

द. बीज

उत्तर— अ


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad