REET 2017 Level-I second Language hindi




REET Level 1 2017

भाषा द्वितीय हिन्दी 

रीट की तैयारी करने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हम पिछले वर्षों में आए परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आपको पेपर की प्रकृति समझने में सुविधा हो सके।

अपठित गद्यांश: निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 01 से 05 तक के उत्तर दीजिए- 

गांधीजी सत्य और अहिंसा को जीवन में सर्वाधिक महत्त्व देते थे, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन द्वारा उन्होंने अंग्रेजों का मुकाबला किया। गांधीजी सब मनुष्यों को समान मानते थे। धर्म, जाति, सम्प्रदाय, रंग आदि के आधार पर होने वाले भेदभाव को वे मानवता का कलंक मानते थे। वे आर्थिक असमानता को भी मिटा डालना चाहते थे। वे वर्गविहीन, जातिविहीन समाज में विश्वास रखते थे। सामाजिक न्याय, शारीरिक श्रम को महत्त्व देते थे। गांधीजी प्रजातांत्रिक राज्य को कल्याणकारी मानते थे। गांधीजी के अनुसार नैतिक आचरण का जीवन में विशेष स्थान होना चाहिए। सत्य, न्याय, धर्म, अहिंसा, अपरिग्रह, निस्वार्थ सेवा को मानवता के लिए सच्ची मानते थे। उनके राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय विचारों में वसुधैव कुटुम्बकम का दृष्टिकोण प्रमुख था। उनकी मान्यता थी कि किसी राष्ट्र का समुचित उत्थान अपने परिवार, जाति, गांव, प्रदेश तथा देश की समस्याओं के सुधार से हो सकता है। स्वयं को सुधारो, सारा विश्व सुधरेगा उनका कहना यही था।

 

1. "शरीर यात्रा के लिए जितना आवश्यक हो उससे अधिक पैसा, अन्न आदि का न लेना" अर्थ को व्यक्त करने वाला शब्द है-

(1) अपरिचित

(2) प्रजातांत्रिक

(3) अपरिपक्व

(4) अपरिग्रह

उत्तर- (4)

 

2. 'सत्याग्रह' में कौनसी संधि है?

(1) व्यंजन संधि

(2) दीर्घ स्वर संधि

(3) यण स्वर संधि

(4) विसर्ग संधि

उत्तर- (2)

 

3. 'अंग्रेजों का मुकाबला किया' में 'काल' है-

(1) आसन्न भूतकाल

(2) संभाव्य वर्तमान

(3) सामान्य भविष्यकाल

(4) सामान्य भूतकाल 

उत्तर- (4)

 

4. निम्न में से स्त्रीलिंग कौन सा है?

(1) धर्म

(2) सम्प्रदाय

(3) रंग

(4) जाति

उत्तर- (4)

 

5. '' उपसर्ग है-

(1) आचरण में

(2) अंतर्राष्ट्रीय में

(3) अहिंसा में

(4) अनुसार में

उत्तर- (3)

 

6. निम्न में से मुहावरा नहीं है-

(1) अंग लगाना  (2) अंगारे उगलना

(3) अंत भला तो सब भला (4) अंग-अंग फड़कना

उत्तर- ( 3)

 

7. दुष्ट लड़के ऊधम मचाते हैं। वाक्यांश में उद्देश्य का विस्तार है?

(1) लड़के

(2) दुष्ट

(3) ऊधम

(4) मचाते हैं

 

उत्तर- (2)

 

8. शायद आज रोशनी गुल हो जाए और सिनेमा न हो। वाक्य में अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद होगा?

(1) संकेतवाचक

(2) विधानवाचक

(3) इच्छाबोधक

(4) संदेहवाचक

उत्तर- (4)

 

9. वाक्यों में से ऐसे शब्दों को छोड़ दिया जाना जिनके न रहने पर भी प्रसंग में वाक्य को समझने में बाधा नहीं पड़ती। कहलाता है-

(1) अर्थान्तर

(2) कल्पनातीत

(3) वाक्यार्थ

(4) अध्याहार

उत्तर- (4)

 

10. निम्न में से कौन-सा उत्तर अव्यय के भेदों से असंगत है?

(1) क्रियाविशेषण अव्यय 

(2) विसर्ग बोधक अव्यय

(3) संबंधबोधक अव्यय

(4) समुच्चय बोधक अव्यय

उत्तर- (2)

 

अपठित पद्यांश: निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 11 से 15 तक के उत्तर दीजिए-

 

मैं जीवन का भीषण दुर्दम - 1

प्रलयंकर तूफान लिए हूँ - 2

अपने दिल में मर मिटने का - 3

मैं स्वर्णिम अरमान लिए हूँ - 4

जिसको सुन रिपु के दिल टूटे - 5

मैं वह गौरवगान लिए हूँ - 6

मुझे मृत्यु-भय? अरे हथेली - 7

पर मैं अपनी जान लिए हूँ - 8

 

11. ऊपर के दो चरणों में नाद सौंदर्य की उपस्थिति है?

(1) मैं, हूं शब्दों के कारण

(2) जीवन और स्वर्णिम शब्दों के कारण

(3) दुर्दम और प्रलयंकर शब्दों के कारण

(4) बिना कारण के

उत्तर- (3)

 

12. कवि ने काव्यांश में कौन से गुण का प्रयोग किया है?

(1) ओज गुण (2) माधुर्य गुण

(3) प्राची गुण (4) सुदर्शन गुण 

उत्तर- (1)

 

13. कवि गौरवगान क्यों कर रहा है?

(1) शत्रुओं की हिम्मत तोड़ने हेतु

(2) दिल बहलाने हेतु

(3) नर्तन करने हेतु

(4) ईश्वर को प्रसन्न करने हेतु

उत्तर - (1)

 

14. काव्यांश की अंतिम 2 पंक्तियों में कवि की भावना प्रकट होती है?

(1) कायरता की

(2) बहादुरी की

(3) प्यार की

(4) पलायन की

उत्तर- (2)

 

15. कवि दिल में किस प्रकार का स्वर्णिम अरमान लिए है?

(1) भाग जाने का

(2) आत्मसमर्पण करने का

(3) पुष्प देने का

(4) मर-मिटने का

उत्तर- (4)

 

16. नर्सरी तथा प्राथमिक स्तर पर कविता शिक्षण की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली है?

(1) गीत तथा नाट्य प्रणाली 

(2) शब्दार्थ कथन प्रणाली

(3) प्रश्नोत्तर या खण्डान्वय प्रणाली

(4) व्याख्या प्रणाली

उत्तर- (1)

 

17. भाषा कौशल है?

(1) शिक्षण कराना (2) अधिगम कराना

(3) अनुदेशन कराना (4) दक्षता प्राप्त करना

उत्तर- (4)

 

18. प्रोजेक्ट विधि शिक्षा प्रदान की जाती है-

(1) सैद्धांतिक शिक्षा

(2) जीवनोपयोगी शिक्षा

(3) बेसिक शिक्षा

(4) नैतिक शिक्षा

उत्तर- (2)

 

19. प्रस्तावना का मुख्य उद्देश्य है-

(1) उद्देश्य कथन कराना है

(2) प्रस्तुतीकरण करना

(3) नवीन ज्ञान ग्रहण हेतु तत्पर करना

(4) सामान्यीकरण करना

उत्तर- (3)

 

20. मौखिक अभिव्यक्ति का आवश्यक गुण है-

(1) गतिशीलता

(2) ग्राह्यता

(3) प्रभावोत्पादकता

(4) उच्चारण की शुद्धता 

उत्तर- (4)

 

21. निम्न में से संयुक्त व्यंजन है-

(1) श्र   (2)

(3)    (4)

उत्तर- (1)

 

22. मूल्यांकन का क्षेत्र परीक्षा से होता है-

(1) सीमित

(2 ) विस्तृत

(3) समान

(4) संकुचित

उत्तर - (2)

 

23. उपलब्धि परीक्षण का उपयोग नहीं होता है-

(1) वर्गीकरण

(2) श्रेणी विभाजन

(3) शिक्षक की कठिनाई का निदान

(4) शैक्षिक निर्देशन

उत्तर- (3)

 

24. चिकित्सात्मक अध्यापक को कहा जाता है?

(1) निदान

(2) उपचार

(3) निदान व उपचार

(4) उपलब्धि

उत्तर- (2)

 

25. पाठ्यपुस्तक रचना के सोपानों का क्रम है-

(1) विषय सामग्री का चयन, स्तरीकरण, प्रस्तुतीकरण

(2) स्तरीकरण, विषय सामग्री का चयन, प्रस्तुतीकरण

(3) प्रस्तुतीकरण, स्तरीकरण, विषय सामग्री का चयन

(4) प्रस्तुतीकरण, विषय सामग्री का चयन, स्तरीकरण

उत्तर- (1)

 

26. श्रव्य-दृश्य शिक्षा से तात्पर्य नहीं है-

(1) शिक्षा को अधिक रोचक बनाना

(2) शिक्षा को स्थाई बनाना

(3) शिक्षा को अधिक प्रभावकारी बनाना

(4) शिक्षा को निष्प्रयोजन बनाना

उत्तर- (4)

 

27. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषता है-

(1) विद्यार्थी के विकास के पक्षों पर जोर न देना

(2) विद्यार्थी का नियमित मूल्यांकन करना

(3) गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन करना।

(4) विद्यार्थी की संप्राप्ति में सुधार करना।

उत्तर- (1)

 

28. सत्य असत्य परीक्षण कहलाता है-

(1) बहुसंखक चुनाव परीक्षण

(2) एकान्तर प्रत्युत्तर परीक्षण

(3) समरूप परीक्षण

(4) बहु रिक्त स्थान पूरक परीक्षक

उत्तर- (2)

 

29. रंगमंच अभिनय विधि है-

(1) गद्य की

(2) पद्य की

(3) नाटक की

(4) व्याकरण की

उत्तर- (3)

 

30. भाषा प्रयोग एक कौशल से संबंधित कक्ष नहीं- 

(1) भाषा ज्ञानगम्य है।

(2 ) भाषा अभ्यासगम्य है।

(3) भाषा एक सामाजिक व्यवहार है।

(4) भाषा अनुकरणात्मक है।

उत्तर- (1)

 

 

 

 


Post a Comment

0 Comments