कर्नाटक युद्ध किस-किस के मध्य लड़े गए थे?



कर्नाटक युद्ध किनके मध्य हुए?
अ. अंग्रेजों और कर्नाटक के नवाब के बीच
ब. फ्रांसीसियों एवं कर्नाटक के नवाब के बीच
स. अंग्रेजों एवं पुर्तगालियों के बीच
द. अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच
उत्तर- द

नीचे दिए गए यूरोपियन युद्धों में से किसने भारतवर्ष में प्रथम कर्नाटक युद्ध भड़का दिया?
अ. स्पेन का उत्तराधिकार का युद्ध
ब. ऑस्ट्रिया का उत्तराधिकार का युद्ध
स. डिवोल्यूशन युद्ध
द. फ्रांस-प्रशा युद्ध
उत्तर-  ब

प्रथम कर्नाटक युद्ध के बाद किसको डूप्ले द्वारा हैदराबाद में तैनात किया गया था?
अ. बुदोन्नाय
ब. लाली
स. मैलकॉम
द. बूसी
उत्तर- द

निम्न फ्रांसीसी सेनापति का नाम बताइये जो 1760 के वांडीवाश युद्ध में पराजित हुआ?
अ. काउंट लाली
ब. फ्रांसिस मार्टिन
स. डूप्ले
द. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- अ

निम्नांकित युद्धों में से किस एक ने भारत में फ्रेंच के भाग्य का निर्णय कर दिया?
अ. प्रथम कर्नाटक युद्ध
ब. बक्सर का युद्ध
स. प्लासी का युद्ध
द. वांडीवाश का युद्ध

उत्तर— द

व्याख्या— तृतीय कर्नाटक युद्ध के बाद अंग्रेज-फ्रांसीसी संघर्ष का अंतिम निर्णायक युद्ध वांडीवाश का युद्ध था, जो 22 जनवरी, 1760 ई. को हुआ था। अंग्रेजों के योग्य जनरल आयरकूट ने फ्रांसीसी सेनापति लाली को हराया और फ्रांसीसी सेना पूर्णरूपेण पराजित हुई ता सदा के लिए फ्रांसीसियों के भाग्य का निर्णय हो गया।

निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?
अ. अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वंद्विता
ब. ऑस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग
स. कर्नाटक की राजगद्दी की जंग
द. अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण
उत्तर- द
व्याख्या- ऑस्ट्रिया में राजगद्दी के उत्तराधिकार को लेकर छिड़े युद्ध (1746 ई.) ने कर्नाटक युद्ध को जन्म दिया था जो अंग्रेज और फ्रांसीसी सेना के मध्य हुआ था। यह युद्ध एक्स ला शापेल की संधि द्वारा समाप्त हो गया। इस युद्ध का तात्कालिक कारण अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण करना था।

भारत का बादशाह उस समय कौन था जब ब्रिटेन इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थीं?
अ. औरंगजेब
ब. जहांगीर
स. अकबर
द. हुमायूँ
उत्तर- स


यह भी पढ़ें


Post a Comment

0 Comments