1919 का सत्याग्रह आंदोलन किसके विरोध में किया गया?

एनी बेसेन्ट द्वारा कौनसा आंदोलन चलाया गया?
- होमरूल आंदोलन।
  • एनी बेसेंट ने सितम्बर, 1916 में मद्रास में नेशनल होमरूल लीग की स्थापना की, जिसके सचिव जॉर्ज अरुंडेल बनाए गए। बाद में एनी बेसेंट ने 20 अगस्त, 1917 को होमरूल लीग को समाप्त कर दिया।

1927 में ब्रसेल्स में दलित राष्ट्रवादियों की कांग्रेस में कांग्रेस की ओर से किसने हिस्सा लिया?
- जवाहर लाल नेहरू ने

बंगाल केमिकल वर्क्स की स्थापना किसने की?
- पी सी राय

कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ था?
- वर्ष 1934 में

भारत माता समिति नामक क्रांतिकारी संगठन का गठन किसने किया?
- जे एम चटर्जी, नीलकांत ब्रह्मचारी और वांची अय्यर ने वर्ष 1904 में।

ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सबसे पहले किसने दिया?
- कृष्ण कुमार मित्र और रवीन्द्रनाथ टैगोर ने।

प्रमुख संधियां

  • सूरत की संधि - 1775
  • पुरंदर की संधि - 1776
  • बड़गांव की संधि - 1779
  • सालबाई की संधि - 1782
  • बसीन की संधि - 1802
  • देवगांव की संधि - 1803
  • सुर्जी अर्जुनगांव की संधि- 1803
  • राजापुर की संधि - 1804
  • नागपुर की संधि - 1816
  • ग्वालियर की संधि - 1817
  • पूना की संधि - 1817
  • मंदसौर की संधि - 1818

अवध का अंतिम नवाब कौन था?
-वाजिद अली शाह। वर्ष 1856 में कुशासन का आरोप लगाकर डलहौजी ने अवध का विलय कर लिया था।

सहायक संधि

  • लॉर्ड वेलेजली की देन। हैदराबाद ने 1798 में, मैसूर 1799 तंजौर 1799, अवध 1801, बरार व भोंसले 1803 और सिंधिया ने 1804 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इस संधि का भारत में पहला प्रयोग फ्रांसीसी गवर्नर डूप्ले ने किया था।
ईरान (फारस) के सम्राट नादिरशाह ने 1739 में दिल्ली पर आक्रमण किया, उस समय दिल्ली का शासक कौन था?
- मुहम्मद शाह
अंतिम मुगल बादशाह को ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्वासित कर कहां भेजा गया?
- रंगून (बर्मा)
लगान वसूली की महालवाड़ी व्यवस्था किस साल लागू की गई?
- वर्ष 1822 में
1919 का सत्याग्रह आंदोलन किसके विरोध में किया गया?
- रौलेट एक्ट के विरोध में।
  • लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कार्यकाल में 19 मार्च, 1919 को रौलेट एक्ट लागू किया गया, जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन इसके विरुद्ध अपील, दलील और वकील करने की अनुमति नहीं थी। इस कानून के विरोध में महात्मा गांधी ने 6 अप्रैल, 1919 को देशव्यापी हड़ताल करवाई।
निम्नलिखित कारागारों में से किसमें जवाहरलाल नेहरू ने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' पुस्तक लिखी थी?
अ. अलीपुर सेंट्रल जेल
ब. अहमदनगर फोर्ट जेल
स. यरवदा जेल
द. देवली कैम्प जेल
उत्तर— ब


Post a Comment

0 Comments