भारत की तटीय सीमा पर स्थिति राज्य कितने हैं?

कालानुक्रम के आधार पर निम्नांकित का सही क्रम है—
1. अरावली  2. पूर्वी घाट
3. डेकन ट्रेप 4. हिमालय
अ. 4, 2, 3, 1
ब. 1, 2, 3, 4
स. 2, 1, 3, 4
द. 3, 1, 2, 4
उत्तर— ब

गोंडवानालैण्ड के टूटने का क्रम प्रारम्भ हुआ—
अ. परमियन युग में
ब. जुरैसिक युग में
स. क्रिटेसियस युग में
द. ट्रायसिक युग में
उत्तर— ब

गोंडवाना क्रम की चट्टानें पाई जाती है—
अ. नर्मदा घाटी में
ब. दामोदर घाटी में
स. सोन घाटी में
द. सम्पूर्ण घाटी में
उत्तर— ब

आद्यकल्प में भारत में पहली ज्वालामुखी क्रिया घटित हुई—
अ. बिहार की राजमहल पहाड़ियों पर
ब. बिहार की डालमा पहाड़ियों पर
स. राजस्थान की अरावली पहाड़ियों पर
द. बिहार की कैमूर पहाड़ियों पर
उत्तर— ब

दक्कन ट्रेप के सम्बन्ध में कौन—सा कथन असत्य है?
अ. इसकी रचना दरारी उद्भेदन से हुई है।
ब. इसकी रचना दरारी और केन्द्रीय उद्भेदन से हुई है।
स. दक्कन ट्रैप की उत्पत्ति क्रिटेशियस काल के अंतिम चरण में हुआ।
द. इसकी रचना मुख्यत: बेसाल्ट से हुई है।
उत्तर— अ

गोंडवाना क्रम का निर्माण किस अवधि में हुआ था?
— ऊपरी कार्बोनिफेरस से जुरासिक युग के दीर्घ अवधि में।

राजस्थान में तांबा, कोबाल्ट तथा रांगा किस समूह की शैलों से प्राप्त होता है?
— कुड़प्पा

मालाबार तट की विशेष स्थलाकृति है?
— कयाल

राजस्थान का मरुस्थलीय भाग भू—गर्भिक संरचना की दृष्टि से किसका विस्तार है?
— प्रायद्वीपीय पठार का

दक्कन ट्रैप का निर्माण मुख्यत: हुआ है?
— बेसाल्टीय चट्टानों से

किस भाग के उन्मग्नता के कारण ब्रह्मपुुत्र नदी का प्रवाह बदलकर पूर्व की ओर हो गया?
— एक विशाल क्षेत्र अल्ला बन्द के कारण (पाकिस्तान)

निम्नलिखित में से किस तट से भारत का औसत समुद्रतल नापा जाता है?
अ. मुंबई
ब. चेन्नई
स. कोचीन
द. विशाखापट्टनम
उत्तर— ब

सबसे लंबी स्थलीय सीमा 


इनमें से कौनसा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है?
अ. चीन
ब. पाकिस्तान
स. बांग्लादेश
द. नेपाल
उत्तर— स
व्याख्या— भारत की कुल स्थलीय सीमा 15106.7 किलोमीटर है। जो 17 राज्यों के 92 जिलों से लगी हुई है। भारत सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश से साझा करता है, जिसकी कुल लंबाई 4096.7 किमी है।

जलीय सीमा


भारत की जलीय सीमा 7516.6 किमी है जो 13 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में है। भारत के समुद्रीय तटीय राज्य 9 हैं। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल हैं।

भारत में किस राज्य की तटरेखा सबसे लंबी है?
— गुजरात (1200 किमी)

सबसे लंबी तटरेखा में गुजरात के बाद किस राज्य का स्थान है?
— आंध्रप्रदेश

किस राज्य की समुद्र तटीय सीमा सबसे छोटी है ?
— गोवा

निम्न में से कौनसा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़ा नहीं है?
अ. रूस
ब. ब्राजील
स. कनाडा
द. फ्रांस
उत्तर— द

निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की बांग्लादेश के साथ साझी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है?
अ. मणिपुर
ब. पश्चिम बंगाल
स. त्रिपुरा
द. असम
उत्तर— अ

अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. असोम; भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं से लगा हुआ है।
2. पश्चिम बंगाल; भूटान तथा नेपाल की सीमाओं से लगा हुआ है।
3. मिजोरम; बांग्लादेश तथा म्यांमार की सीमाओं से लगा हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही है?
अ. 1, 2 तथा 3
ब. केवल 1 तथा 2
स. केवल 2 तथा 3
द. केवल 1 तथा 3
उत्तर— अ

Post a Comment

0 Comments