किस राज्य में ब्रू-रियांग समुदाय के शरणार्थियों को बसाने के लिए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?

संचार उपग्रह GSAT-30 का सफल प्रक्षेपण



  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संचार उपग्रह जीसैट-30 का 17 जनवरी को सफलतापूर्वक यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन-5 VA251 से लॉन्च किया। इसे फ्रेंच गुयाना स्थित कौरु द्वीप से प्रक्षेपित किया गया। यह एक संचार उपग्रह है। यह इनसैट-4ए सैटेलाइट का स्थान लेगा, जिसकी समय सीमा पूरी हो रही है।  
  • जीसैट-30 के लॉन्च के बाद देश में संचार व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे देश में इंटरनेट टेक्नोलॉजी को स्पीड हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क फैल जाएगा, जहां अभी तक मोबाइल सेवा नहीं है। माना जा रहा है कि इसकी मदद से 5जी इंटरनेट सेवा की देश में शुरुआत की जा सकती है।
  • जीसैट-30 की मदद से देश की संचार प्रणाली, टेलीविजन प्रसारण, सैटेलाइट के जरिए समाचार प्रबंधन, समाज के लिए काम आने वाली जियोस्पेशियल सुविधाओं, मौसम संबंधी जानकारी और भविष्यवाणी, आपदाओं की पूर्व सूचना और खोजबीन और रेस्क्यू ऑपरेशन में इजाफा होगा।


BCCI ने हाल में क्रिकेट खिलाड़ियों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है, इस कॉन्ट्रेक्ट में किस खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है?
A. शिखर धवन
B. रोहित शर्मा
C. महेंद्र सिंह धोनी
D. विराट कोहली
उत्तर- C

भारत और जापान के तटरक्षक बलों के बीच 18वां "सहयोग-कैजिन" अभ्यास का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?
A. कोलकाता बंदरगाह
B. चेन्नई बंदरगाह
C. जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह
D. विशाखापटनम बंदरगाह
उत्तर- B

रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल में किस तोप की 51वीं यूनिट को भारतीय सेना में शामिल किया गया?
A. K9 वज्र T
B. MK 777
C. RZ 22
D. TP 202
उत्तर- A

किस राज्य में ब्रू-रियांग समुदाय के शरणार्थियों को बसाने के लिए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
A. मणिपुर
B. सिक्किम
C. असम
D. त्रिपुरा
उत्तर- द

हाल ही में होर्मुज पीस "hormuz Peace Initiative" का आयोजन कहां किया गया?
A. ईरान
B. चीन
C. ओमान
D. संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- A

किस लेखक को 29वां 'सरस्वती सम्मान' के लिए किसे चुना गया है?
A. राजेश चोंटियाल
B. वासुदेव मोही
C. दीक्षा नागर
D. अरविन्द भट्टाचार्य
उत्तर- B

भारत ने विश्व बैंक के साथ किस राज्य के अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजना के लिए 88 मिलियन डॉलर ऋण हेतु समझौता किया है?
A. महाराष्ट्र
B.अरुणाचल प्रदेश
C. असम
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर- C

निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से 16 जनवरी को "खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन 2020" का आयोजन कहां किया गया?
A. गोवा
B. लद्दाख
C. चंडीगढ़
D. पुडुचेरी
उत्तर- B

विश्व बैंक अध्यक्ष- डेविड मल्पास

Post a Comment

0 Comments