श्री अशोक जैन ने राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला



जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक जैन ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में श्री ओ.पी.मीना से मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिले के मूल निवासी श्री अशोक जैन 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। श्री जैन इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

Post a Comment

0 Comments