DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu

    राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

    सातवाहन वंश का कौन-सा शासक व्यापार और जलयात्रा का प्रेमी था?

    आदिकालीन हिन्दी साहित्य की प्रवृत्तियां कौन सी हैं

    सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में कहां से मिले हैं?

    डॉ. होमी जहांगीर भाभा: भारत के परमाणु कार्यक्रम का जनक

  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeRajasthan GK

राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार

byDivanshuGS -May 28, 2017
1



डॉ. सीताराम लालसः

बाडमेर जिले के सिरवाड़ी ग्राम में 25 नवम्बर, 1912 को जन्म हुआ। राजस्थानी भाषा का शब्दकोष नामक ग्रंथ के रचयिता अमरसेवी श्री लालस मूलतः जोधपुर के नरेवा ग्राम के निवासी थे। इसमें दस जिल्दों में दो लाख से अधिक शब्दों का यह राजस्थानी शब्दकोष अमर ग्रन्थ तैयार किया होगा। इस महान् उपलब्धि के कारण ही एनसाइक्लोपिडिया ब्रिटेनिका ने ‘श्री लालस’ को ‘राजस्थानी जुबां की मशाल’ कहकर संबोधित किया।

राजस्थानी साहित्य अकादमी ने 1973 ई. में उन्हें साहित्य मनीषी, 1976 ई. में जोधपुर विश्वविद्यालय ने डी. लिट् की मानद उपाधि तथा भारत सरकार ने 26 जनवरी, 1977 को पद्मश्री के अलंकरण से विभूषित किया। 
29 दिसंबर 1986 को उनका जोधपुर में स्वर्गवास हो गया।

नागरीदास ‘सावंतसिंह’

किशनगढ के राजा राजसिंह के पुत्र सावंतसिंह ने नागरीदास के नाम से 77 ग्रंथों की रचना की। इनका जन्म वि.सं. 1726 में हुआ। ये वल्लभ सम्प्रदाय के प्रसिद्ध कवि माने जाते हैं। ये प्रेम एवं श्रृंगार के कवि थे। इन्होंने सरल भाषा में राधा और कृष्ण की प्रेम लीलाओं का वर्णन किया हैं। इनकी रचनाओं में सिंगार सागर, गोपीप्रेम प्रकाश, ब्रज बैकुण्ठ तुला, ब्रजसार, भोरलीला, विहार चंद्रिका, जुगल रस माधुरी, गोधन आगमन, दोहन आनंद, फागविलास, ग्रीष्म बहार, गोपीबन विलास, अरिलाष्टक, सदा की मांझ, वर्षा ऋतु की मांझ, रामचरित माला आदि। इन्होंने राधाजी के बणी-ठणी रूप की कल्पना की तथा उसके चित्र बनाये जिनसे किशनगढ की चित्रशैली का विकास हुआ।

जहां कलह तहां सुख नहीं, कलह सुखन को सूल।
सबै कलह इक राज में, राज कलह को मूल।।

कन्हैयालाल सेठियाः

इनका जन्म 1919 ई. में सुजानगढ, चुरू में हुआ। वे आधुनिक काल के हिंदी और राजस्थानी भाषा के कवि है। इनकी कविता ‘पाथल और पीथल’ राष्ट्र प्रसिद्ध रचना है। उनके ‘लीलठांस’ काव्य संग्रह को 1976 में केन्द्रीय साहित्य अकादमी ने पुरस्कार दिया। ‘निरपत्त आंगणियु केशरिया बानां पह्रया रोहिडा’, ‘जौहर रा साखी खेजडी’ में शौर्य एवं बलिदान को उजागर किया है।
‘धरती धोरां री’ से सेठी जी की प्रसिद्ध रचना है। धरती धोरा री पर राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार कौशल भार्गव ने नृत्य नाटिका के माध्यम से देश-विदेश में राजस्थान का भव्य प्रदर्शन किया।
सेठिया जी ने सामन्ती जुल्म के खिलाफ ‘अग्निवीणा’ और ‘किन घडियों में बेसुध सोये मारवाड के सपूत’ युवा शक्ति को ललकारा है। जमीन रो धणी कुणी, मींझर और तुम्हें सौगन्ध है सिरोही के बीरों की में बुनियादी समस्याओं की ओर इंगित किया है। इन्हें अनेक साहित्यिक पुरस्कारों के साथ पद्मविभूषण 2004 एवं पद्म श्री भी मिल चुके है। इनका 2008 में निधन हो गया।

कोमल कोठारीः 

जन्म 1929 ई. में कपासन गांव में हुआ। वे रूपायन संस्थान बोरूंदा के निदेशक तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष रहे। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से अलंकृत किया गया। कोमल कोठारी ने राजस्थान लोकगीत, कथाओं का संकलन एवं शोध कार्य किया। राजस्थानी साहित्य में किये गये कार्य के लिए उन्हें फैलोशिप मिली। उन्होंने 1952 में जोधपुर से प्रकाशित मासिक ‘ज्ञानोदय’ एवं उदयपुर से प्रकाशित साप्ताहिक ‘ज्वाला’ का संपादन किया। 2004 में कोमलदा का निधन हो गया। सन् 1983 में पदमश्री से सम्मानित किया गया।

दुरसा आढाः



जन्म वि.सं. 1592 में मारवाड के धूंदला गांव में हुआ। इनके पिता का नाम मेहा आढा था। ये अकबर के दरबारी कवि थे। अकबर ने इन्हें लाख पसाव दिया। आबू के अचलेष्वर मंदिर में नंदी के पास इनकी पीतल की प्रतिमा लगी हुई है। इनकी रचनाओं में विरूद छिहतरी, किरतार बावनी, चालकनेस माताजी रो छंद, अजाजी री भूचरमोरी री गजगत, मानसिंह जी रा झूलणा आदि प्रमुख रचनाएं है।
Tags: Rajasthan GK Rajasthan History
  • Facebook
  • Twitter
You might like
Responsive Advertisement

1 Comments

  1. Hindi ki bindiJune 8, 2021 at 11:50 PM

    Aabhar

    ReplyDelete
    Replies
      Reply
Add comment
Load more...
Post a Comment
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

भारतेन्दु युगीन काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने राजस्थान की विभिन्न पंचायतों को किया पुरस्कृत

Geography

Geography

विश्व के प्रमुख मरुस्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

शुक्र ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

जेट स्ट्रीम क्या है? उत्तरी भारत में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून के अचानक फटने के लिए 'पूर्वी जेट-स्ट्रीम' कैसे जिम्मेदार है?

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (26)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 कब जारी की गई?

DivanshuGS- July 19, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (128)
  • JPSC (5)

Online टेस्ट दें और परखें अपना सामान्य ज्ञान

DivanshuGeneralStudyPoint.in

टेस्ट में भाग लेने के लिए क्लिक करें

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Accept !
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
    • Economy
    • Constitution
    • History
      • Indian History
      • Right Sidebar
    • Geography
      • Indian Geography
      • Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET

Contact Form