Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के क्रांतिकारी- विजयसिंह पथिक

विजयसिंह पथिक:-

• मूल नाम भूपसिंह था। इनका जन्म 27 फ़रवरी 1882 को हुआ था।
• उनका जन्म उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर जिले के ग्राम गुठावली में हुआ था
• विजय सिंह पथिक अपनी युवावस्था में ही रासबिहारी बोस और शचीन्द्रनाथ सान्याल जैसे क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में आ थे। 'लाहौर षड़यंत्र' के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर विजय सिंह पथिक रख लिया।
•  1917 में पथिक जी ने ऊपरमाल पंचायत की स्थापना की।
• साधु सीताराम के आग्रह पर इन्होंने बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।
• पथिक जी ने बम्बई यात्रा के समय गाँधीजी की पहल पर यह निश्चय किया गया कि वर्धा से 'राजस्थान केसरी' नामक समाचार पत्र निकाला जाये। पत्र सारे देश में लोकप्रिय हो गया, परन्तु पथिक जी और जमनालाल बजाज की विचारधाराओं ने मेल नहीं खाया और वे वर्धा छोड़कर अजमेर चले गए। 1920 में पथिक जी के प्रयत्नों से अजमेर में 'राजस्थान सेवा संघ' की स्थापना हुई।
• ‘‘वीर भारत समाज’’ की स्थापना इन्ही की देन हैं।
विजय सिंह पथिक का निधन 28 मई, 1954 में हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad