सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास में वर्ल्ड रिकॉर्ड



राजस्थान की स्कूलों ने बनाया सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास में वर्ल्ड रिकॉर्ड

15 फरवरी, 2024 को सूर्य सप्तमी को सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित 1.33 करोड़ से अधिक लोगों ने भागीदारी निभाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया।
इसमें 88,974 स्कूलों के 1 करोड़ 14 लाख 69 हजार 914 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन के राजस्थान एडिशन द्वारा मान्यता प्रदान की।

पर्यटन विभाग को मिला पुरस्कार

29 फरवरी, 2024
उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से राजस्थान पर्यटन विभाग को सम्मानित किया गया।

सीडीटीआई, जयपुर एवं आईआईटी, जोधपुर के मध्य प्रौद्योगिकी मिशन पर एमओयू

06 मार्च, 2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इसके माध्यम से दोनों संस्थाओं के मध्य टेक्नोलॉजी, प्रशिक्षण, शोध, परामर्श एवं शै​क्षणिक योग्यताओं के आदान-प्रदान के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा एनालिसिस, साइबर सिक्योरिटी, वैश्विक प्रौद्योगिकी सूचना तंत्र इत्यादि के बारे में जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

समझौता ज्ञापन के माध्यम से पुलिस के सामने आ रही प्रौद्योगिकी एवं साइबर से संबंधित चुनौतियों को हल करने में मदद मिलेगी तथा दोनों के माध्यम एक सहयोगात्मक प्रौद्योगिकी वातावरण विकसित होगा।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2022-23 से राजस्थान के 4 प्रख्यात कलाकार हुए सम्मानित

वर्ष 2022 प्रख्यात कलाकारों में हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल 'सरोद' वादन में बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकार श्री वसंत काबरा, अलाइड थिएटर आर्ट्स (लाइटिंग) में श्री दौलतराम वेध और परंपरागत लोक संगीत 'भपंग वादन' के लिए श्री गफूरुद्दीन मेवाती जोगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं राजस्थान के श्री मोइनुद्दीन खान को सारंगी वादन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए वर्ष 2023 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने दिया।

अकादमी पुरस्कार वर्ष 1952 से प्रदान किए जा रहे हैं।
अकादमी फेलोशिप के तहत 3 लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाती है।

पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा 1 लाख रुपये की नकद धनराशि दी जाती है। 

राजस्थान को मिला टोबैको कंट्रोल एक्सीलेंस अवार्ड 

  • 20 अक्टूबर, 2023 को तम्बाकू नियंत्रण एवं रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
  • राजस्थान टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 2023 की सभी (आईईसी गतिविधियों, तम्बाकू मुक्त गांवों, तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक परिसर) गतिविधियों में अव्वल रहा है।


राजस्थान में रामसर साइट्स

rajasthan in ramsar sites

सांभर झील एवं केवलादेव घना पक्षी विहार

वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव

मेनार तालाब, उदयपुर


प्रस्ताव तैयार किया

खीचन (जोधपुर), कानवास पक्षी विहार (कोटा), लूणकरणसर (बीकानेर)  


मध्यप्रदेश विधानसभा में कितनी महिलाएं निर्वाचित हुई?

- 26 महिलाएं विधायक बनीं


छत्तीसगढ़ विधानसभा में कितनी महिलाएं निर्वाचित हुई?

- 19 महिलाएं विधायक बनीं


हाल ही किस देश ने भारत को मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान किया है?

1. इजरायल

2. श्रीलंका

3. मालदीव

4. बांग्लादेश

उत्तर- 2

rajasthan प्रदेश का पहला स्नेक पार्क कहां खुलेगा?
- कोटा में खुलेगा
यह पार्क बूंदी रोड पर हर्बल पार्क के पास के भूतल पर 9290 वर्ग फीट और प्रथम तल पर 6703 वर्ग फीट भवन का निर्माण किया है।

स्नेक पार्क में 29 भारतीय और 4 अमरीकन प्रजाति के सर्प रखे जाएंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को बनाया जा रहा है।

राजस्थान में सोलर सिटी योजना के तहत कौन से दो शहर शामिल है?
- जैसलमेर और पुष्कर

इस योजना के तहत देश 24 राज्यों में से 30 शहरों को चुना था।
मध्यप्रदेश का सांची देश का पहला सोलर सिटी घोषित किया गया है।

तेल एवं प्राकृतिक गैस

  • बीकानेर-नागौर बेसिन में तेल और प्राकृतिक गैस के साथ भूगर्भ में लीथियम, हीलियम और हाइड्रोजन भी प्रचुर मात्रा में है।
  • ओएनजीसी ने 26 दिसंबर, 2023 को नाल के पास गैस और तेल की जांच के लिए वेल ड्रिलिंग (कुआं खोदना) का कार्य शुरू किया।
  • बीकानेर क्षेत्र के भूगर्भ में पोटाश और तेल-गैस के भंडार मिल चुके हैं।
  • ओएनजीसी की निदेशक (एक्सप्लोरेशन) सुषमा रावत
  • 20 फरवरी 2023 तक चले सर्वे में बीकानेर नागौर बेसिन के 2118 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तेल और गैस होने के साक्ष्य मिले हैं। इस सर्वे के आधार पर तीन जगह दो नाल और एक सालासर गांव के पास कुआं खुदाई की जा रही है।
 
पचे हुए भोजन में मौजूद विषैले पदार्थ का कौन-सा अंग चूषण करता है?
1. यकृत
2. अग्न्याशय
3. आमाशय
4. वृक्क
उत्तर- 1

Post a Comment

0 Comments