लैंगिक समानता में भारत का कौनसा स्थान है?

लैंगिक समानता


लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023 

  • लैंगिक समानता (gender equality) के मामले में भारत 8 पायदान चढ़कर 146 देशों की सूची में 127वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2023 के अनुसार पिछली बार से भारत की स्थिति में 1.4 प्रतिशत अंकों का सुधार हुआ है।
  • भारत वर्ष 2022 में 135वें स्थान पर था।

आइसलैंड लगातार 14वें साल पहले स्थान पर 

  • लैंगिक समानता की सूची में आइसलैंड लगातार 14वें साल दुनिया का सबसे अधिक लैंगिक समानता वाला देश बना हुआ है।

रिपोर्ट की खास बातें

  • भारत ने 64.3% लैंगिक अंतर कम किया है। हालांकि आर्थिक सहभागिता और अवसर को लेकर सिर्फ 36.7% अंतर कम हुआ है।
  • भारत में महिलाओं के वेतन और आय के मामले में थोड़ी वृद्धि हुई है, वहीं वरिष्ठ पदों और तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी थोड़ी कम हुई है।
  • राजनीतिक सशक्तीकरण के मामले में भारत ने 25.3 प्रतिशत समानता हासिल की है। भारत में महिला सांसदों की संख्या 15.1% है।
  • भारत में जन्म के समय लिंगानुपात में 1.9% की बढ़ोतरी हुई है।
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र में लैंगिक समानता का आंकड़ा 63.4% है। यह दुनिया के आठ क्षेत्रों में दूसरी सबसे कम लैंगिक समानता है। इसमें पिछले साल की तुलना में 1.1% की बढ़ोतरी हुई है।
  • यह सुधार भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के आंकड़ों में वृद्धि के कारण हुआ है। 
गृहमंत्री अमित शाह ने नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग कैंपस की आधारशिला कहां रखी है?
1. केरल
2. गुजरात
3. महाराष्ट्र
4. असम
उत्तर- 2
  • केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के द्वारका के ओखा में राष्ट्रीय तटीय पुलिसिंग अकादमी (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी।
किस हवाई अड्डे में देश के पहले रीडिंग लाउंज की स्थापना की गई?
1. जयपुर
2. कोलकाता
3. मुंबई
4. वाराणसी
उत्तर- 4
  • वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में रीडिंग लाउंज की स्थापना की गई है। इस प्रकार यह देश का पहला हवाई अड्डा बन गया जहां पढ़ने की सुविधा दी गई है।

किस एक्सप्रेसवे पर 100 घंटे में 100 लेन किमी. सड़क बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है?
1. गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे
2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
3. दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे
4. पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे
उत्तर- 1
  • गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल एक्सप्रेसवे (NH-91)

किस संस्थान ने बीमारी का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस फेस मास्क बनाया?

1. आइआइटी मद्रास

2. आइआइटी दिल्ली

3. आइआइटी बॉम्बे

4. बिट्स पिलानी

उत्तर- 4


किस देश में 2025 को विशेष पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जाएगा?
1. श्रीलंका
2. भारत
3. नेपाल
4. पाकिस्तान
उत्तर- 3
  • नेपाल ने वर्ष 2025 को ‘विशेष पर्यटन वर्ष’ के रूप में नामित किया है।

पहला माइनिंग स्टार्टअप सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?

1. मुंबई

2. लखनऊ

3. हैदराबाद

4. कोलकाता

उत्तर - 1


किस राज्य के मुख्यमंत्री केा भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार दिया गया है?

1. बिहार    2. उत्तर प्रदेश

3. आंध्र प्रदेश 4. जम्मू-कश्मीर

उत्तर- 2


चम्पा बाग की बावड़ी किस जिले में स्थित है?
1. कोटा
2. बूंदी
3. भीलवाड़ा
4. अलवर
उत्तर- 2
 

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कार्यालय कहां स्थित है?

- भोपाल

मध्यप्रदेश के किस जिले में अखबार कागज का कारखाना है?
1. रायसेन
2. बुरहानपुर
3. साबुआ
4. भोपाल
उत्तर- 3

नेपानगर अखबार कागज का कारखाना के लिए प्रसिद्ध है जो मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है। 

Post a Comment

0 Comments