Type Here to Get Search Results !

क्या आप जानते है, पीएम मोदी को कितने देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 13 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान


क्या आप जानते है, पीएम मोदी को कितने देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हल में मिस्र दौरे पर वहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया है। पीएम मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 13 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसमें भी मुस्लिम देशों की संख्या सर्वाधिक है।

क्यों दिया जाता है पुरस्कार

जब कोई देश किसी दूसरे देश के नेता को अपने यहां का सर्वोच्च पुरस्कार देता है, तो इसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में पुरस्कार प्राप्तकर्ता के निजी प्रयासों की मान्यता भी झलकती है।

निम्न देशों से मिला सम्मान

ऑर्डर ऑफ द नाइल - मिस्र
ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो - भूटान
लीजन ऑफ मेरिट - अमरीका
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां - बहरीन
ऑर्डर ऑफ जायद - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल - रूस
रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन - मालदीव
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन - फिलीस्तीन
अमीर अमानुल्लाह खान अवॉर्ड - अफगानिस्तान
अब्दुल अजीज अल सऊद - सऊदी अरब
ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू - पापुआ न्यू गिनी
कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर आॉफ फिजी - फिजी
एबाक्ल अवॉर्ड - पलाऊ

निम्न में से किन देशों ने भारतीय प्रधानमंत्री को एक ही दिन अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया?
1. पलाऊ
2. फिजी
3. पापुआ न्यू गिनी
4. उपरोक्त सभी
उत्तर- 4

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad