राजस्थान के चर्चित व्यक्तित्व 2023

'जल महिला' श्रीमती गायत्री देवी यादव


'जल महिला' श्रीमती गायत्री देवी यादव 


  • 04 मार्च,2023 को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान में जल महिला की भूमिका निभा रही स्वयंसेवी श्रीमती गायत्री देवी यादव को जल योद्धा श्रेणी में सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार जयपुर के सांभर ब्लॉक इलाके में फार्म पौंड बनाने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
  • उन्होंने पिछले कई वर्षों से जयपुर की ग्राम चेतना केंद्र संस्था के साथ मिलकर सांभर ब्लॉक के करीब 68 गांव में 65 महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर वर्षा जल संचयन और संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए तथा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को जल साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post