नोबेल पुरस्कार 2022

Nobel Prize 2022 नोबेल पुरस्कार 2022




भौतिक शास्त्र 2022 का नोबेल

एलेन एस्पेक्ट, जॉन क्लॉजर और एंटोना जिलिंगर को दिया जाएगा भौतिक शास्त्र 2022 का नोबेल


'क्वांटम मेकैनिक्स' में योगदान से खुला तकनीक का नया रास्ता

  • स्टॉकहोम रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 4 अक्टूबर, 2022 को 'क्वांटम मेकैनिक्स' में अपूर्व योगदान के लिए एलेन एस्पेक्ट Alain Aspect, जॉन एफ. क्लॉजर John F. Clauser और एंटोना जिलिंगर Anton Zeilinger को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • इन वैज्ञानिकों ने उलझे क्वांटम स्टेट्स का इस्तेमाल करते हुए अपूर्व प्रयोग किए। क्वांटम स्टेट्स में दो पार्टिकल्स अलग होने पर भी एक यूनिट की तरह व्यवहार करते हैं। वैज्ञानिकों के नतीजों ने क्वांटम सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया।
  • वर्ष 2021 में स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को दिया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के कार्य के लिए दिया गया था। इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में सहायता मिली।

स्वांते पाबो को दिया जाएगा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार


मानव विकास के जीनोम शोध में योगदान
  • विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में महारथ हासिल रखने वाले स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को वर्ष 2022 का चिकित्सा के नोबेल देने की घोषणा की है।
  • निएंडरथल जीनोम पर व्यापक शोध के लिए।
  • पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
  • इससे पूर्व 1982 में स्वांते के पिता सुने बर्गस्ट्रॉम ने मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था।

होमोनिन जीन आए होमो सेपियंस में

  • पाबो ने शोध में पाया कि विलुप्त होमिनिन जीन होमो सेपियंस में ट्रांसफर हुए थे। पाबो पैलियो जेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक हैं। उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। 1955 में जन्मे स्वांते पाबो जर्मनी के लिपजिंग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी मैंजेनेटिक्स विभाग के निदेशक भी रहे हैं।

क्लिक और बायो ऑर्थोगोनल को रसायन 2022 नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा

  • 5 अक्टूबर, 2022 को नोबेल पुरस्कार कमेटी ने अमेरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की कैरोलिन बर्टोजी, डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के मोर्टन मेल्डल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च के के. बैरी शार्पलेस को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया जाने की घोषणा की गई।
  • बैरी और मोर्टन ने केमेस्ट्री की फंक्शनल फार्म 'क्लिक केमेस्ट्री' की नींव रखी, जबकि कैरोलिन ने बायो ऑर्थोगोनल केमिस्ट्री को नए आयाम दिए। क्लिक कैमिस्ट्री में मॉलीक्यूल के बिल्डिंग ब्लॉक एक साथ और जल्द जुड़ते हैं।
  • क्लिक कैमिस्ट्री का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स के विकास, डीएनए की मैपिंग और अधिक उपयुक्त सामग्री बनाने में होता है।
  • बायो ऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं से रिसर्चर्स ने कैंसर फार्मास्यूटिकल्स की टारगेटिंग में सुधार किया।
  • रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार पिछले साल बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू सी मैकमिलन को दिया गया।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 

  • वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार 82 वर्ष का फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को देने की घोषणा की है। 
  • नोबेल पुरस्कार समिति के मुताबिक उल्लेखनीय लेखन के लिए एनॉक्स का चयन किया गया। उन्होंने हिम्मत व प्रखरता के साथ व्यक्तिगत अनुभवों को लेखन में ढाला।
  • जर्नल डू डेहोर्स, एक्सटीरियर्स, या ला वी एक्सीटीरियर, थिंग्स सीन जैसी किताबों में उन्होंने अपने बचपन के लेखों को प्रकाशित किया। 

Post a Comment

0 Comments