2019-20 के ₹9.99 लाख करोड़ से 4.11 प्रतिशत की कमी को दर्शाते हैं। वर्ष 2020-21 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर, सकल राज्य घरेलू उत्पाद अनुमान ₹6.43 लाख करोड़ अनुमानित किए गए हैं, जो कि वर्ष 2019-20 के ₹6.89 लाख करोड़ से 6.61 प्रतिशत की कमी को दर्शाते हैं।
वर्ष 2020-21 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, प्रचलित कीमतों पर शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद अनुमान ₹8.63 लाख करोड़ अनुमानित किए गए हैं, जो कि गत वर्ष 2019-20 के ₹8.99 लाख करोड़ से 4.06 प्रतिशत की कमी को दर्शाते हैं।
वर्ष 2020-21 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर, शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद अनुमान ₹5.70 लाख करोड़ अनुमानित किए गए हैं, जो कि वर्ष 2019-20 के ₹6.10 लाख करोड़ से 6.58 प्रतिशत की कमी को दर्शाते हैं।
प्रचलित कीमतों पर (अग्रिम अनुमानों के अनुसार), प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में ₹1,09,386 अनुमानित की गई है, जो कि गत वर्ष 2019-20 की ₹1,15,492 से 5.29 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है।
स्थिर (2011-12) कीमतों पर (अग्रिम अनुमानों के अनुसार), प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में ₹72,297 अनुमानित की गई है, जो गत वर्ष 2019-20 की ₹78,390 से 7.77 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।
No comments:
Post a Comment