कामागाटामारू -

 

फॉरवर्ड ब्लाक



निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 

1. वॉरेन हेस्टिंग्स प्रथम गवर्नर जनरल थे जिन्होंने भारत में ब्रिटिश ढांचे पर आधारित एक नियमित पुलिस बल स्थापित किया।

2. रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) स्थापित किया गया।

3. भारतीय दंड संहिता वर्ष 1860 में लागू हुई।

उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं-

अ. 1 और 2

ब. 2 और 3

स. 1 और 3

द. 1, 2 और 3

उत्तर - ब


निम्न में से कौनसा एक क्षेत्र 1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था?

अ. झांसी

ब. चित्तौड़

स. जगदीशपुर

द. लखनऊ

उत्तर- ब


कुंवर सिंह 1857 के विद्रोह के एम प्रमुख नायक थे। वह निम्नलिखित में से किससे संबंधित थे?

अ. बिहार  ब. मध्य प्रदेश

स. राजस्थान द. उत्तर प्रदेश

उत्तर- अ

 


निम्नलिखित में से संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?

अ. बी.आर. अम्बेडकर

ब. जे.बी. कृपलानी

स. जवाहर लाल नेहरू

द. अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर

उत्तर- स


कामागाटामारू -

अ. एक राजनैतिक दल जो ताइवान आधारित था।

ब. चीन का एक किसान साम्यवादी नेता।

स. कनाडा की यात्रा पर एक जलपोत था।

द. चीन का गांव जहां से माओत्से तुंग ने अपना लांग मार्च आरंभ किया।

उत्तर- स


वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की?

अ. इंडियन फ्रीडम पार्टी

ब. आजाद हिन्द फौज

स. रिवोल्यूशनरी फ्रंट

द. फारवर्ड ब्लाक

उत्तर- द


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?

गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 में -

1. प्रांतीय स्वशासन का उपबंध था।

2. एक संघीय न्यायालय (फेडरल कोर्ट) की स्थापना का उपबंध था।

3. केन्द्र में अखिल भारतीय संघ का उपबंध था।

उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं?

अ. 1 और 2 

ब. 2 और 3 

स. 1 और 3 

द. 1, 2 और 3 

उत्तर- द


निम्न में से कौन फरवरी, 1918 में स्थापित यू.पी. किसान सभा की स्थापना से सम्बद्ध नहीं था?

अ. इन्द्र नारायण द्विवेदी

ब. गौरीशंकर मिश्र 

स. मदन मोहन मालवीय

द. जवाहर लाल नेहरू

उत्तर- द


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. जब शिमला सम्मेलन हुआ, तब लार्ड माउण्टबेटन वायसरा थे।

2. भारतीय नौसेना ​का विद्रोह 1946 में तब हुआ जब बम्बई और करांची में रॉयल इंडियन नेवी के भारतीय नौसैनिक सरकार के विरुद्ध उठ खड़े हुए।

उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं?

अ. केवल 1 

ब. केवल 2 

स. दोनों 1 और 2

द. न ही 1 और न ही 2 

उत्तर- ब


निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?

आंदोलन/सत्याग्रह    सक्रिय सम्बद्ध व्यक्ति

1. चम्पारण        - राजेन्द्र प्रसाद

2. अहमदाबाद मिल श्रमिक - मोरारजी देसाई

3. खेड़ा          - वल्लभ भाई पटेल

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

अ. 1 और 2

ब. 2 और 3 

स. 1 और 3 

द. 1, 2 और 3 

उत्तर- स


निम्न में से कांग्रेस के करांची अधिवेशन में मूल अधिकारों पर प्रस्ताव का प्रारूप निम्नलिखित में से किसने बनाया?

अ. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

ब. पं. जवाहर लाल नेहरू

स. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

द. सरदार वल्लभ भाई पटेल

उत्तर- ब


अक्टूबर, 1920 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के लिए ताशकंद में एकत्र हुए भारतीयों के समूह के मुखिया निम्नलिखित में से कौन थे?

अ. एच. के. सरकार

ब. पी.सी. जोशी

स. एम.सी. छागला

द. एम.एन. राय

उत्तर- द


किस कांग्रेस सत्र में कार्यकारी कमेटी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने का अधिकार दिया गया था?

अ. बम्बई सत्र 

ब. लाहौर सत्र 

स. लखनऊ सत्र

द. त्रिपुरी सत्र

उत्तर- ब


निम्नलिखित में से किस एक प्रदेश में 1935 के अधिनियम के अंतर्गत कांग्रेस की मंत्रिपरिषद का गठन नहीं हुआ था?

अ. बिहार 

ब. मद्रास

स. उड़ीसा

द. पंजाब

उत्तर- द


प्र​थम विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय होने वाले गदर क्रांतिकारियों का आधार स्थल था?

अ. मध्य अमेरिका

ब. उत्तरी अमेरिका

स. दक्षिणी अमेरिका

द. पश्चिमी अमेरिका 

उत्तर- ब

Post a Comment

0 Comments