परेश रावल बने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के अध्यक्ष

 



परेश रावल बने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के अध्यक्ष


बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और गुजरात से भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

पद्मश्री से सम्मानित परेश को 1994 में 'वो छोकरी' और 'सर' फिल्म के लिए वेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिल चुके हैं।


प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार


पुरस्कृत करने वाली संस्था: इंदिरा गांधी स्मारक न्यास। 

ब्रिटिश प्रसारक और प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 8 सितंबर, 2020 को डिजिटल कार्यक्रम में पुरस्कार से नवाजा गया।


धर्मचंद जैन बने सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक


राजस्थान के निवाई निवासी भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी धर्मचंद जैन को 8 सितंबर, 2020 को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। 

इससे पहले जैन सीबीआई में संयुक्त निदेशक, मुंबई के पद पर कार्यरत थे।


ग्लोबल इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स में भारत 105वें पायदान पर

ग्लोबल इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स (वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक) 2020 में भारत 26 स्थान नीचे खिसककर 105वें स्थान पर आ गया है। 

सूची में हांगकांग पहले और सिंगापुर दूसरे स्थान पर है। चीन 124वें स्थान पर है।


आयुष्मान खुराना बने यूनिसेफ के एडवोकेट

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ ने बाल हिंसा के विरोध में जारी अपने अभियान का एडवोकेट बनाया है। 

आयुष्मान हैशटैगफॉरएवरीचाइल्ड के लिए अधिकारों पर बात करेंगे। 



टाइफून हैशेन 

जापान में आए शक्तिशाली टाइफून हैशेन से बहुत क्षति हुई है। उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को जापान में टाइफून कहा जाता है।

निम्न में से किस देश ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो—2 का सफल परीक्षण किया?
अ. जापान
ब. रूस
स. इजरायल
द. पाकिस्तान
उत्तर— स

फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप—10 अभिनेताओं की सूची में निम्न में से कौन इकलौते भारतीय शामिल हैं?
अ. संजय दत्त
ब. ऋतिक रोशन
स. अक्षय कुमार
द. अजय देवगन
उत्तर— स

भारत ने हाल ही मालदीव को कितने मिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता प्रदान की?
अ. 200 मिलियन डॉलर
ब. 500 मिलियन डॉलर
स. 100 मिलियन डॉलर
द. 300 मिलियन डॉलर
उत्तर— ब

हाल ही में किस राज्य सरकार ने अगले सत्र से खुद का शिक्षा बोर्ड बनाने की घोषणा की है?
अ. दिल्ली
ब. राजस्थान
स. बिहार
द. पंजाब
उत्तर— अ

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष प्रभात को किस देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
अ. रूस
ब. जापान
स. इराक
द. उज्बेकिस्तान
उत्तर— द

भारतीय वायु सेना ने हाल ही लद्दाख क्षेत्र में किनते लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टरों (एलसीएच) को तैनात किया है?
अ. दो
ब. चार
स. पांच
द. सात
उत्तर— अ

हाल ही किस राज्य का नगर निगम शहरी निवासियों को वन अधिकार पत्रक प्रदान करने वाला पहला राज्य बना गया है?
अ. राजस्थान
ब. छत्तीसगढ़
स. बिहार
द. मध्यप्रदेश
उत्तर— ब

Post a Comment

0 Comments