निम्नलिखित युग्म में से कौनसा सुमेलित नहीं है?

  

नांगल बांध

निम्नलिखित में से कौन सा शीतोष्ण घास प्रदेश नहीं है?

अ. सवाना 

ब. पम्पाज

स. वेल्ड

द. डाउंस

उत्तर- अ

व्याख्या:- उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों का विस्तार भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों तथा गर्म मरुस्थल क्षेत्रों के मध्य पाया जाता है। इसके उदाहरण हैं - लानोज, कैम्पास, सेल्वास, पार्कलैंड एवं सवाना। शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों का विस्तार शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में होता है। इसके प्रमुख उदाहरण हैं- प्रेयरीज, पंपास, वेल्ड, स्टेपीज एवं डाउंस।


विश्व का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार स्थित है?

अ. वेनेजुएला में 

ब. सऊदी अरब में 

स. ईरान में 

द. इराक में 

उत्तर- अ


भारत को कितने भूकंप जोखिम अंचलों में विभाजित किया गया है?

अ. 5

ब. 6

स. 7

द. 4 

उत्तर- द

व्याख्या- 'भारत मौसम विज्ञान विभाग' (Indian Metrological Department :IMD) तथा अन्य एजेंसियों द्वारा प्रदत्त आंकड़ों के आधार पर भारतीय मानक ब्यूरो ने 'भारत का भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन कोड' (Earthquake Resistant Design Code of India; IS -1893 -PartI:2002) तैयार किया है जो कि भारत की भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र का नवीनतम संस्करण है। इसमें भारत के भू-क्षेत्र को भूकंप प्रवणता की दृष्टि से चार क्षेत्रों में बांटा गया है।

निम्नलिखित युग्म में से कौनसा सुमेलित नहीं है?

अ. नांगल बांध - सतलज नदी 

ब. सरदार सरोवर परियोजना - नर्मदा नदी 

स. नागार्जुन सागर - गोदावरी नदी 

द. हीराकुंड बांध - महानदी 

उत्तर - स

व्याख्या- प्रश्न के विकल्पों के अनुसार नागार्जुन सागर कृष्णा नदी पर स्थित है न कि गोदावरी नदी पर।


निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है?

अ. लिपुलेख - उत्तराखंड

ब. नाथूला - अरुणाचल प्रदेश

स. रोहतांग - हिमाचल प्रदेश

द. पालघाट - केरल

उत्तर- ब


व्याख्या - नाथूला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है, न कि अरुणाचल प्रदेश में।


सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:

सूची-I                            सूची-II

(राष्ट्रीय उद्यान)                 (अवस्थिति)

A. काजीरंगा।             1. चिकमगलूर

B. कुद्रेमुख।                2. पालघाट

C. साइलेंट वैली।          3. नागपुर

D. पेंच घाटी।              4. गोलाघाट नवगांव

कूट:

       A   B    C    D   

अ.  3    4     2    1

ब.  4    1     2    3

स.  2    4     1    3

द.  1    3     4    2

उत्तर- ब

क्लोरोफिल (पर्णहरित) में पाया जाता है?

अ. लोहा

ब. तांबा

स. मैग्नीशियम

द. मैंगनीज

उत्तर - स

झूठ का पता लगाने वाला यंत्र किस नाम से जाना जाता है?

अ. पॉलीग्राफ

ब. पाईरोमीटर

स. गाइरो मीटर

द. काईमोग्राफ

उत्तर- अ

व्याख्या- 

पॉलीग्राफ: झूठ का पता लगाने वाला यंत्र

पाईरोमीटर : उच्च ताप मापने का यंत्र

गाइरो मीटर : घूमती हुई वस्तुओं की गति नापने का यंत्र

काईमोग्राफ : शरीर की क्रियाओं को ग्राफ द्वारा निरूपित करने वाला यंत्र (जैसे- रक्तचाप, हृदय की धड़कन)


भोजन का विषाक्त होना (बाटूलिज्म) किस स्पीशीज के संदूषण से उत्पन्न होता है?

अ. एजोटोबैक्टर के

ब. लैक्टो बैसिलस के

स. क्लोस्ट्रीडियम के

द. राइजोबियम के

उत्तर- स


Post a Comment

0 Comments