उज्जैन किस नदी के तट पर बसा है?

गंगा नदी किस प्रकार की नदी है?
— पूर्वानुवर्ती नदी जो महान हिमालय तथा लघु हिमालय को काटकर संकरे गार्ज का निर्माण करती है।

उज्जैन किस नदी के तट पर बसा है?
— क्षिप्रा नदी के तट पर

रामगंगा किस के निकट गंगा में मिलती है?
— कन्नौज

किस नदी को नेपाल में शालिग्राम तथा नारायणी की संज्ञा दी गई है?
— गण्डक

अलकनंदा किस हिमानी से निकलती है?
— बद्रीनाथ के ऊपर सतोपथ हिमानी से

गंगा की सर्वाधिक लम्बाई किस प्रदेश में है?
— उत्तर प्रदेश में 1450 किमी

भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र किस नदी का है?
— गंगा नदी

कौन—सी नदी बद्रीनाथ से होकर बहती है?
— अलकनन्दा

बंगाल की शोक दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है?
— हुगली नदी

हिण्डन किसकी सहायक नदी है?
— यमुना की

शारदा या सरयू किसकी सहायक नदी है?
— घाघरा नदी

रावी नदी हिमाचल प्रदेश की किस पहाड़ी से निकलती है?
— कुल्लू पहाड़ियों के रोहतांग दर्रे से

भाखड़ा नांगल परियोजना के नहर तंत्र का पोषण कौन—सी नदी करती है?
— सतलज नदी

गंगोत्री हिमानी उत्तराखण्ड राज्य के किस जिले में स्थित है?
— उत्तरकाशी

धोली गंगा एवं विष्णुगंगा किसकी सहायक धाराएं है?
— अलकनन्दा की

राप्ती किसकी सहायक नदी है?
— घाघरा की

गांधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
— चम्बल नदी
 
यमुना की सहायक केन नदी कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
— कैमूर की पहाड़ी (सतना) से निकलती है और बांदा के निकट यमुना में मिलती है।

नेपाल हिमालय में धौलागिरि व माउण्ट एवरेस्ट के बीच से निकलने वाली, चम्पारन जिले में मैदान पर उतरने वाली तथा सोनपुर के निकट गंगा से मिलने वाली नदी है?
— गण्डक

गोमती नदी का उद्गम स्थल है?
— पीलीभीत जिले के फुल्हार झील से

जौनपुर तथा लखनऊ किस नदी के तट पर बसा है?
— गोमती नदी

Post a Comment

0 Comments