Type Here to Get Search Results !

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास व विनियोग निगम लिमिटेड (रीको)


  • 26 मार्च, 1969 को राजस्थान उद्योग व खनिज विकास निगम (आरआईएमडीसी) की स्थापना की गई।
  • नवम्बर, 1979 को इसका विभाजन कर राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम तथा जनवरी 1980 में रीको की स्थापना की गई।

उद्देश्य:-

  • राज्य में औद्योगिक संरचना विकास, मध्यम व वृहद उद्योगों को अवधि ऋण उपलब्ध कराना तथा उन्हें तकनीकी सलाह, मर्चेन्ट बैंकिंग गतिविधियों व इक्विटी सहभागिता द्वारा औद्योगिकरण को प्रोत्साहित करना।
  • मुख्यालय:- जयपुर

मुख्य कार्य -

  1. वृहद, मध्यम व लघु उद्योगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
  2. आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी के उद्योग स्थापित करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना।
  3. औद्योगिक व्यापार एवं विनियोजन संवर्द्धन का कार्य करना।
  4. मर्चेन्ट बैंकर के रूप में कार्य करना।
  5. औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में परियोजना प्रतिवेदन व रूपरेखा तैयार करना तथा तकनीकी सलाहकारी सेवाएं प्रदान करना।
  6. सरकार की ओर से उद्योगों के विकास हेतु विशेष वित्तीय रियायतें व प्रोत्साहन उपलब्ध कराना।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad