DivanshuGeneralStudyPoint.in
  • Home
  • Hindi
  • RPSC
  • _Economy
  • _Constitution
  • _History
  • __Indian History
  • __Right Sidebar
  • _Geography
  • __Indian Geography
  • __Raj Geo
  • Mega Menu
  • Jobs
  • Youtube
  • TET
HomeGeography

अफ्रीका महाद्वीप: विश्व का सबसे गर्म स्थल

byDivanshuGS -November 27, 2018
0
अफ्रीका महाद्वीप: विश्व का सबसे गर्म स्थल

  • अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में 54 देश हैं।
  • अफ्रीका महाद्वीप को विश्व का काला/अंध महाद्वीप भी कहा जाता है।
  • अफ्रीका का ज्वालामुखी पर्वत किलिमंजारो है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है।
  • अफ्रीका की प्रमुख नदियों में नील, कांगो, नाइजर, जैम्बेजी है।
  • अफ्रीका की प्रमुख झीलों में विक्टोरिया, एल्बर्ट, एडवर्ड, किवु, टांगानिका, न्यासा (मलावी), रुडोल्फ, वोल्टा, चाड आदि है।
  • अफ्रीका के प्रमुख बंदरगाहों में काहिरा, सिकन्दरिया, त्रिपोली, अल्जीरियर्स, दार-ए-बीदा, डाकर, लागोस, लुआन्डा, केपटाउन, पोर्ट ऐलिजाबेथ, डरबन, मापुतो, बीरा, मोम्बासा, मोगादिशु पोर्ट सूडान, मोसावा इत्यादि है।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे गर्म स्थल अल-अजीजीयाह (लीबिया) स्थित है जिसका तापमान 3 सितम्बर, 1992 को 58 डिग्री सेल्सियस अंकित किया गया था।
  • अफ्रीका की प्रीमियर खान, प्रोटोरिया (दक्षिण अफ्रीका) में 25 जनवरी 1905 को विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैरेट) मिला था, जिसका नाम इसके खोजने वाले सर थॉमस कुलिनान के नाम पर कुलिनान हीरा रखा गया था।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा है।
  • अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र विश्व के प्रमुख सोना उत्पादक क्षेत्र है।
  • अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
  • अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नामक नगर विश्व के प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगरों में एक है।
  • अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया मिलती है।
  • अफ्रीका के ट्रान्सवाल क्षेत्र में विश्वविख्यात जेबरा व जिर्राफ नामक जानवर मिलते हैं।
  • अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान ‘सवाना’ और शीतोष्ण घास के मैदान ‘वेल्ड्स’ कहलाते हैं।
  • अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी मरुस्थल), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्दू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां हैं।
  • सभी महाद्वीपों में उष्ण कटिबंधीय परिस्थितियों का सबसे ज्यादा विस्तार अफ्रीका महाद्वीप में है।
  • जेम्बेजी नदी पर निर्मित करीबा बांध से अफ्रीका में सबसे अधिक जल विद्युत उत्पन्न की जाती है।
  • मिस्र देश में नील नदी पर निर्मित अस्वान बांध अफ्रीका का एक अन्य बड़ा बांध है।
  • कैंजी बाध नाइजर नदी पर बना है।
  • विश्व में सबसे अधिक क्रोमियम दक्षिणी अफ्रीका में निकाला जाता है।
  • अफ्रीका में जंजीबार और पेंबा द्वीप संसार में सबसे अधिक लौंग का उत्पादन करते हैं। यहां इसका निर्यात भी सबसे अधिक होता है।
  • कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत्र को ‘वनों का देश’ कहा जाता है।
  • अफ्रीका ही एकमात्र महाद्वीप है, जिसमें से कर्क, मकर और भूमध्य रेखाएं गुजरती है।
  • दक्षिणी अफ्रीका में शीतोष्ण कटिबंधीय घासों से ढके भागों को ‘वेल्ड’ कहते हैं। यह डच भाषा का शब्द है जिसका अर्थ घास का मैदान होता है।
  • अफ्रीका का सबसे लम्बा रेल मार्ग केप-काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिणी अफ्रीका  गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक पहुंचता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश सूडान और सबसे छोटा मेओटो देश है।
  • विश्व में कुल संभाव्य जल विद्युत शक्ति की 40 प्रतिशत संभावना क्षमता अफ्रीका महाद्वीप में विद्यमान है।
  • विश्व में सबसे अधि जनसंख्या वृद्धि दर वाला महाद्वीप है।
  • अफ्रीका-हार्न में सम्मिलित देश इथियोपिया, जिबुती और सोमालिया है।
  • सर्वाधिक वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश लाइबेरिया और 1 प्रतिशत से भी कम वार्षिक वृद्धि दर वाला एकमात्र देश गिनी है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
  • नाइजर नदी को ‘पॉम तेल की नदी’ कहा जाता है।
  • एटलस पर्वत के सर्वोच्च शिखर का नाम टाबकल है
  • सफेद नील एवं नीली नील नदियां खारतूम (सूडान) के समीप आपस में मिलती है।
  • कोटा जालोन सवाना क्षेत्र गिनी देश में विस्तृत है। यह क्षेत्र फुलानी लोगों द्वारा आवासित है। फुलानी लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है।
  • घाना में वोल्टा नदी पर निर्मित अकोसोम्बो बांध से बनी वोल्टा झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।
  • अरब, बर्बर, तुआरेग लोग उत्तरी अफ्रीका में, पिग्मी कांगो बेसिन में, बुशमैन कालाहारी मरुस्थल में, होटेनटाट्स, ओवाम्बो तथा हेरेरो लोग दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में रहते हैं।
  • बन्टू जो कि अफ्रीका महाद्वीप के मूल निवासी है, की अधिकांश जनसंख्या भूमध्य रेखा के दक्षिण में निवास करती है।
  • कीनिया वृहत् सफारी केन्द्र।
  • कटंगा कांगो देश का खनिज बहुल क्षेत्र झील है।
  • विटवाटर्सरैण्ड (ट्रान्सवाल क्षेत्र) अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक सोना उत्पन्न करता है।
  • चाड झील सहारा रेगिस्तान में स्थित प्रमुख झील है।
  • विश्व में जल विद्युत शक्ति की संभावित क्षमता सबसे अधिक कांगो देश में है।
  • मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।
  • किलीमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।


बड़े महानगर

  • लागोस, नाइजीरिया
  • काहिरा, मिस्र
  • किंशासा, कांगो प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
  • अल्जीयर्स, अल्जीरिया


द्वीप

  • मेडागास्कर, हिन्द महासागर 5.87 लाख वर्ग किमी


झील

  • विक्टोरिया, युगांडा-कीनिया-तंजानिया में 69,490 वर्ग किमी में
  • टांगानीका, कांगो प्रजातान्त्रिक गणतंत्र व तंजानिया
  • न्यासा झील, मलावी-मोजाम्बिक- तंजानिया
  • चाड झील, चाड

बड़े देश

  • सूडान - 2, 505,800 वर्ग किमी
  • अल्जीरिया - 2,381,741
  • कांगो प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
  • लीबिया

अफ्रीका महाद्वीप के ऊंचे पर्वत शिखर

  • किलिमंजारो, तंजानिया 5895 मीटर
  • माउण्ट केन्या, कीनिया 5199 मीटर
  • मारघेरिटा, युगांडा-तंजानिया 5109 मीटर
  • रास दाशेन, इथियोपिया 4,620 मीटर


Tags: Geography GK
  • Facebook
  • Twitter
You may like these posts
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post

Popular Posts

Hindi

हिंदी निबन्ध का उद्भव और विकास

मारवाड़ प्रजामण्डल

राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC)

Geography

Comments

Main Tags

  • Aaj Ka Itihas
  • Bal Vikas
  • Computer
  • Earn Money

Categories

  • BSTC (2)
  • Bharat_UNESCO (1)
  • Exam Alert (27)

Tags

  • Biology
  • Haryana SSC
  • RAS Main Exam
  • RSMSSB
  • ras pre

Featured post

लाभकैल्क क्या है?

DivanshuGS- November 08, 2025

Categories

  • 1st grade (29)
  • 2nd Grade Hindi (6)
  • 2nd Grade SST (31)
  • Bal Vikas (1)
  • Current Affairs (132)
  • JPSC (5)

आगामी परीक्षाओं का सिलेबस पढ़ें

  • 2nd Grade Teacher S St
  • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एवं सिलेबस
  • भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक
  • RAS 2023 सिलेबस
  • संगणक COMPUTER के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा SYLLABUS
  • REET के महत्वपूर्ण टॉपिक और हल प्रश्नपत्र
  • 2nd Grade हिन्दी साहित्य
  • ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2021
  • विद्युत विभाग: Technical Helper-III सिलेबस
  • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 का विस्तृत सिलेबस
  • इतिहास
  • अर्थशास्त्र Economy
  • विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
DivanshuGeneralStudyPoint.in

About Us

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।

Design by - Blogger Templates
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • RTL Version

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Ok

Contact Form