राजस्थान में सर्वप्रथम संभागीय व्यवस्था को 1949 ई. में प्रारंभ किया गया। इस समय राजस्थान में केवल 5 संभाग थे। 1 नवम्बर 1956 ई. को एकीकरण पूरा होने पर 6वां संभाग 'अजमेर' को बनाया गया।
1962 ई. में 'मोहनलाल सुखाडिया' द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया तथा 1987 ई. में पुनः 'हरिदेव जोशी' सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को प्रारंभ किया गया।
4 जून 2005 को भरतपुर को नया संभाग बनाया - जिसमें भरतपुर, धौलपुर, जयपुर संभाग से एवं करौली, सवाई माधोपुर, 'कोटा संभाग' से लिये गये।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारत एवं विश्व का सामान्य अध्ययन, विभिन्न राज्यों में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स आदि की उपयोगी विषय वस्तु उपलब्ध करवाना ताकि परीक्षार्थी ias, ras, teacher, ctet, 1st grade अध्यापक, रेलवे, एसएससी आदि के लिए मुफ्त तैयारी कर सके।
No comments:
Post a Comment