राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा
  • चार बार लगा।
  • राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 में लागू हुआ था।
  • 1973, 1980 और 1992 में भी राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

राजस्थान में राष्ट्रपति शासन

  • राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगा बहुत सी परीक्षाओं में पूछा गया प्रश्न है।
  • राजस्थान में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लगा।

  • अब प्रश्न उठता है कि राष्ट्रपति शासन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लगता है?
  • तो इसका सही जवाब है अनुच्छेद 356 के तहत किसी भी राज्य में राष्ट्रपति द्वारा लगाया जाता है। 

कारण 

  • क्या कारण है कि किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तो इसका जवाब है
  • राष्ट्रपति किसी भी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं यदि वे इस बात से संतुष्ट हो कि राज्य सरकार संविधान के अनुसार शासन नहीं चला पा रही है। 

राजस्थान में कब—कब राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

  • राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 में लागू हुआ था।
  • 1973, 1980 और 1992 में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।

प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपति शासन  -


  • राजस्थान में पहला राष्ट्रपति शासन 13 मार्च, 1967 में लागू हुआ था।

उस समय मुख्यमंत्री थे?
— मोहनलाल सुखाड़िया 
  • उन्होंने 12 मार्च 1962 से लेकर 13 मार्च 1967 तक सत्ता संभाली। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। जोकि 26 अप्रैल 1967 तक चला। 
  • यह करीब 42 दिन का था जो सबसे छोटा राष्ट्रपति शासन काल माना जाता है।

अब आप से प्रश्न पूछा जा सकता है 

  • राजस्थान में सबसे कम समय के लिए कब या कौनसा राष्ट्रपति शासन लगा?
  • पहले राष्ट्रपति शासन के समय मुख्यमंत्री कौन थे या राज्यपाल कौन थे?
 
राजस्थान में जब पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, राज्य के राज्यपाल थे?
अ. हुकुम सिंह
ब. जोगिंदर सिंह
स. संपूर्णानंद
द. रघुकुल तिलक
उत्तर-स

  • मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया 
  • राज्यपाल थे संपूर्णानन्द

दूसरा राष्ट्रपति शासन

  • 1973 से 1977 तक 
  • प्रदेश में दूसरा राष्ट्रपति शासन 29 अगस्त, 1973 से लेकर 22 जून, 1977 तक लागू रहा। 
  • शासन लागू होने के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी थे। 
  • यह 3 साल 10 माह तक लागू रहा। 

प्रश्न

दूसरे राष्ट्रपति शासन के समय राजस्थान के राज्यपाल थे?
सरदार जोगिंदर सिंह
  • 1 जुलाई, 1972 से 15 फरवरी, 1977 तक

वेदपाल त्यागी
  • 15 फरवरी, 1977 से 11 मई, 1977 तक कार्यवाहक राज्यपाल

रघुकुल तिलक

  • 17 मई, 1977 ई. से 8 अगस्त, 1981 तक

तीसरा राष्ट्रपति शासन 

  • तीसरा राष्ट्रपति शासन 16 मार्च, 1980 से 6 जून 1980 तक लागू रहा। 
  • इस समय भैराेसिंह शेखावत के नेतृत्व में सरकार थी। 
  • यह करीब 100 दिन तक लागू रहा था।
  • इस समय राज्यपाल रघुकुल तिलक थे जो 17 मई, 1977 ई. से 8 अगस्त, 1981 तक रहे।

चौथा और अंतिम राष्ट्रपति शासन 

  • 15 दिसंबर, 1992 को लगा था, जो 4 दिसंबर, 1993 को खत्म हो गया। इस राष्ट्रपति शासन के लागू होने से पहले भैराेसिंह शेखावत के नेतृत्व में सरकार थी।
  • चौ​थे राष्ट्रपति शासन काल के समय राजस्थान के राज्यपाल मर्री चेन्ना रेड्डी थे। वे 5 फरवरी, 1992 से 31 मई, 1993 तक राज्यपाल रहे।
  • उनके बाद 31 मई, 1993 से 30 जून, 1993 तक धनिक लाल मंडल ने अतिरिक्त प्रभार संभाला। 
  • बलिराम भगत 30 जून, 1993 से 1 मई, 1998 तक रहे।
  • राष्ट्रपति शासन समाप्त होने के बाद भैरोसिंह ने ही सरकार बनाई। 

Post a Comment

2 Comments