कौन सा बंदरगाह 'कहवा पत्तन’ के नाम से जाना जाता है


1. किस भौतिक घटना के आधार पर एक सरल परिदर्शी (पेरिस्कोप) कार्य करता है?
- प्रकाश का परावर्तन
2. सिरके (विनेगर) का रासायनिक नाम क्या है?
- ऐसीटिक एसिड
3. किससे एनसेफ्लाइटिस रोग का संबंध है?
- मस्तिष्क
4. डूरंड रेखा किन दो देशों की सीमा तय करती है?
- पाकिस्तान और अफगानिस्तान
5. मनुष्यों में ‘चबाने वाले दांत’ क्या कहलाते हैं?
- चवर्णक (मोलर)
6. गैमेक्सीन का रासायनिक नाम क्या है?
- बेंजीन हेक्साक्लोराइड
7. किसके कारण मनुष्य का रक्त  लाल दिखाई देता है?
- हीमोग्लोबिन
8. हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊष्ण ग्रह कौनसा है?
- शुक्र
9. आलू का वैज्ञानिक नाम क्या है?
- सोलेनम ट्यूबरोसम
10. हमारे सौर परिवार में दो ग्रह ऐसे हैं जो पूर्व से पश्चिम की ओर घूर्णन करते हैं। ये ग्रह कौनसे हैं?
- शुक्र तथा यूरेनस
11. कौनसा पत्तन विश्व का ‘कहवा पत्तन’ के नाम से जाना जाता है?
- सैंटोस पत्तन
12. उत्तराखण्ड के किस राष्ट्रीय उद्यान को ‘विश्व विरासत का दर्जा’ प्रदान किया गया है?
- नंदादेवी तथा फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान,
13. हेमावती, अर्कावती तथा अमरावती किसकी सहायक नदियां हैं?
- कावेरी नदी की
14. पानी, स्टील, निर्वात तथा हवा में से किसमें ध्वनि संचरित नहीं हो सकती है?
- निर्वात
15. दिबांग किसकी सहायक नदी है?
- ब्रह्मपुत्र नदी
16. जिब्राल्टर जल संधि किसके बीच स्थित है?
- अफ्रीका तथा यूरोप के मध्य
17. वह कौनसी जल धारा है जिसे उसके गहरे नीले पानी के कारण ‘काली धारा’ भी कहा जाता है?
- क्यूरोशिवो की जल धारा
18. गाडविन ऑस्टिन (के-2) के बाद भारत में द्वितीय सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है?
- कंचनजंगा
19. कौनसा भारत का सबसे अधिक विस्तृत भू-आकृति प्रदेश है?
- दक्षिण का पठार

Post a Comment

0 Comments