Type Here to Get Search Results !

लियोनार्दो द विन्ची

लियोनार्दो द विन्ची 1452-1519 
  • फ्लोरेंस निवासी, प्रतिभा बहुमुखी
  • वह वैज्ञानिक, गणितज्ञ, इन्जीनियर, संगीतज्ञ, दार्शनिक व चित्रकार था
  • उसने अपने चित्रों को यथार्थ बनाने के लिए मानव शरीर का गहन अध्ययन किया।

सर्वश्रेष्ठ कृति

  • मोनालिसा एवं द लास्ट सपर है।
  • मोनालिसा विश्व कला जगत की एक अमूल्य निधि है। इस स्त्री के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान का जो अंकन किया गया है, वह रहस्यमयी दिखाई देती है।
  • मोनालिसा के चित्र की विशेषता उसके रहस्यमयी आकर्षण के अतिरिक्त भंगिमा की सुन्दरता या लावण्य, परिधान की शोभा एवं जल धाराओं कुण्डों तथा पथरीली चट्टानों से युक्त उसकी पृष्ठभूमि है।
  • नारी मुख पर रहस्यमयी मुस्कान, भाव भंगिमा, परिधान का सौन्दर्य एवं प्राकृतिक पृष्ठभूमि ‘मोनालिसा’ की पुमुख विशेषताएं है।
  • ‘द लास्ट सपर’ नामक चित्र में ईसा मसीह का अंतिम रात्रि भोज दिखाया गया है। इसमें ईसा के चेहरे पर शांति के भाव है। परन्तु उनके शिष्य हतप्रभ दिखाई देते हैं और एक शिष्य के चेहरे पर अपराध की झलक दिखाई देती है।
  • लियोलार्दो की चित्रकला की मुख्य विशेषताएं हैं- प्रकाश और छाया, रंगों का चयन तथा शारीरिक अंगों का सफल प्रदर्शन।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad