रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज हेनरी बेक्वेरल ने की थी। एक प्राकृतिक घटना है जिसमें अस्थिर परमाणु अपने नाभिक से स्वत: ही ऊर्जा और कण उत्सर्जित करते हैं, जिससे वे अधिक स्थिर हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को रेडियोधर्मी क्षय (radioactive decay) कहते हैं, और इस दौरान निकलने वाले विकिरण को अल्फा α, बीटा β और गामा γ किरणें कहा जाता है।
1896 में हेनरी बेक्वेरल Henri Becquerel) ने यूरेनियम लवण पर प्रयोग करते हुए यह गुण खोजा, इसलिए उन्हें रेडियोधर्मिता का खोजकर्ता माना जाता है। इसका SI मात्रक बेकरेल (Bq) है। मैरी क्यूरी Marie Curie) ने इसे रेडियोधर्मिता नाम दिया। साथ ही उन्होंने पोलोनियम व रेडियम जैसे तत्वों की खोज की।
वर्ष 1903 में हेनरी बेक्वेरल ने पियरे और मैरी क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार विजेता बनें।
अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने रेडियोधर्मी क्षय के गुणों का अध्ययन करते हुए कई प्रयोग किए, इसका अल्फा, बीटा और गामा कणों का नाम दिया और उन्हें पदार्थ को भेदने की उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत किया।
रेडॉन गैस से फेफड़ों के कैंसर का खतरा रहता है।
रेडियो सक्रिय परिवर्तन में परमाणु का नाभिक भाग लेता है।
रेडियो धर्मिता की इकाई क्यूरी है।
हाइड्रोजन बम अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया सिद्धांत पर कार्य करता है।
हाइड्रोजन बम की खोज एडवर्ड टेलर द्वारा की गई थी।
परमाणु बम की खोज ओट्टो हान द्वारा की गई थी।
परमाणु शक्ति संयंत्र विखंडन सिद्धांत पर कार्य करता है।
यूरोनियम विखंडन की सतत प्रक्रिया को जारी रखने के लिए न्यूट्रॉन कण की आवश्यकता होती है।
एक रेडियोधार्मिक पदार्थ की अर्ध आयु 4 महीने है, इस पदार्थ के तीन चौथाई भाग को खत्म होने में 8 महीने लगते हैं।
पृथ्वी की आयु की गणना यूरोनियम डेटिंग से की जाती है।
रेडियोधर्मी वस्तुओं को रखने के लिए Pb (सीसा) से बने पात्र की आवश्यकता होती है।
नाभिकीय संलयन सौर ऊर्जा का स्रोत है।
रेडियोधर्मिता गीगर–मुलर काउंटर से नापी जाती है।
रेडियोधर्मिता की खोज की थी?
1. मैडम क्यूरी
2. पियरे क्यूरी
3. हेनरी बेक्वेरल
4. रदरफोर्ड
उत्तर - 3
MP Police SI Official Paper 5 (Held on : 7 Sept 2016 Shift 1)
रेडियोसक्रियता किसका गुण है?
1. इलेक्ट्रॉन का
2. प्रोटॉन का
3. न्यूट्रॉन का
4. नाभिक का
उत्तर - 4