Type Here to Get Search Results !

आईएएस श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की कृति "शेल्टर" का पेरिस के लॉवर संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए चयन Shelter's



राजस्थान कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती किरण सोनी गुप्ता के आर्टवर्क 'शेल्टर' को पेरिस की नेशनल बीओक्स आर्ट्स सोसाइटी द्वारा विश्व के सबसे बड़े व सबसे प्रसिद्ध लॉवर संग्रहालय, पेरिस में आगामी 7 से 10 दिसंबर, 2017 तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए चुना गया है।

श्रीमती गुप्ता ने इससे पहले भी यहां पुजाटाइम्स और नरेगा के अपने कामों को प्रदर्शित किया था। वह एकमात्र भारतीय कलाकार हैं ,जिन्होंने इस प्रकार का कीर्तिमान हासिल किया है।




पेरिस का लॉवर संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा कला संग्रहालय है, जहाँ प्रत्येक वर्ष 8 मिलियन आगंतुक आते हैं। संग्रहालय में  3,80,000 कला वस्तुओं का संग्रह है, जिसमें नारी सौन्दर्यता की प्रतीक मोनालिसा से लेकर वीनस के डी मिलो कला के क्लासिक काम संग्रहित हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती किरण सोनी गुप्ता एक प्रसिद्ध व निपुण कलाकार हैं। उनके आर्टवर्क  की प्रदर्शनियां देश-विदेश के कला संग्रहालयों में लगती रही हैं।

पेरिस के लॉवर संग्रहालय में 7 से 10 दिसंबर, 2017 तक लगने वाली उनकी कृति आर्टवर्क शेल्टर  (आश्रय) में मनुष्य की आवास और सुरक्षा की जरूरतों को दर्शाया गया है। साथ ही यह चित्रकारी भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर सुरक्षा और सुरक्षा की आवश्यकता के प्रतीक का प्रतिबिंब भी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Ad