Current GK

  मुंबई, कोटा दुनिया के सबसे भीड़ भरे शहरों में

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने संयुक्त राष्ट्र-आवास डेटा का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे भीड़-भाड़ वाले शहरों में ढाका शीर्ष स्थान पर है जबकि दो भारतीय शहरों - मुंबई और कोटा का नाम भी इसमें रखा गया है।

44,500 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व के साथ बांग्लादेश की राजधानी ढाका धरती पर सबसे भीड़ भराशहर है, इसके बाद भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई 31,700 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान का कोटा 12,100 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर के साथ सातवें स्थान पर रहा।

पहला महिला टीवी चैनल अफगानिस्तान में शुरू किया गया है| यह अफ़ग़ानिस्तान का पहला महिला टीवी चैनल है| इस चैनल में प्रेजेंटर से लेकर प्रोड्यूसर तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही है। चैनल का नाम “वूमन्स टीवी” रखा गया है। इस चैनल पर देश में रोजाना होनी वाली हिंसक घटनाओं के पीछे के फैक्ट्स और हाईलाइट्स को दिखाया जायेगा। इसके अलावा इस पर हेल्थ और म्यूजिक प्रोग्राम भी दिखाए जायेंगे।

हुगली नदी के नीचे चल रही भारत की पहली अंडरवाटर रेल सुरंग की बोरिंग जुलाई की निर्धारित समय सीमा से पहले खत्म हो गई है। सुरंग 16.6 किमी है, जिसमें से 10.8 किमी भूमिगत है। इस 10.8 किमी में से, 502 मीटर पानी के नीचे जो पश्चिम में हावड़ा और पूर्व में साल्ट लेक को जोड़ती है।

इसमें 12 स्टेशन होंगे और छह भूमिगत होंगे। संपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत 5,000 करोड़ रुपये है।

मैनचेस्टर एरिना इंग्लैंड का सबसे बड़ा सभागार है| इस ब्रिटिश एरिना भी कहा जाता है| इसमें एक साथ 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है| यह विश्व के सबसे व्यस्त सभागारों में से एक है| यह बॉक्सिंग और डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलिंग मुकाबलों के लिए प्रसिद्ध है| हाल ही में इस पर एक आतंकी हमला किया गया है, जिसमें 19 लोगों की मौत तथा 50 से अधिक लोग घायल हो गये है|

इंटेल साइंस पुरस्कार जमशेदपुर के प्रशांत रंगानाथन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार एनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जैविक खेती के प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है|

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नाडीज को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जैकलिन को यह पुरस्कार भारत और विश्व भर में उनके मानवतावादी कार्यों की वजह से दिया गया है|

ताजमहल शीर्ष 10 वैश्विक स्थलों में शामिल

प्रेम का शानदार स्मारक ताजमहल, सूची में पांचवां स्थान हासिल कर दुनिया के शीर्ष 10 स्थलों में शामिल हुआ है।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आश्चर्यों में से एक, आगरा-स्थित सफेद संगमरमर की संरचना ताजमहल एकमात्र भारतीय स्मारक है जो स्थलों के लिये दुनिया के शीर्ष 10 ट्रैवेलर्स चॉइस अवार्ड में सूचिबद्ध हुआ है।

सीम रीप (कंबोडिया) में अंगकोर वाट, अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में शेख ज़ैद ग्रैंड मस्जिद केंद्र, कॉर्डोबा (स्पेन) में मेज़किटा कैथेड्रल डी कॉर्डोबा और वेटिकन सिटी (इटली) में सेंट पीटर की बासीलीक शीर्ष चार पर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments