2018 के लिए 54वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया

अमिताव घोष
  • साहित्यकार अमिताव घोष को वर्ष 2018 के लिए 54वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया है। देश का सर्वोच्च सम्माान प्राप्त करने वाले वे पहले अंग्रेजी भाषा के लेखक है। 
  • अंग्रेजी को तीन वर्ष पहले ही इस पुरस्कार की भाषा के रूप में शामिल किया गया था। घोष को साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुके है। 
  • द शेडो लाइन, रिवर ऑफ स्मोक, द कलकत्ता क्रोमोसोम, द हंगरी टाइड आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
अरुणिमा सिन्हा

  • भारत की अरुणिमा सिन्हा अंटार्कटिका की 16050 फीट की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई। 
  • 30 साल की अरुणिमा 2013 में एवरेस्ट पर्वत फतह करने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला बनने की ख्याति अर्जित कर चुकी है।
आउटसोर्सिंग पर आईआईटी खड़गपुर में शॉर्ट कोर्स शुरू
  • इसमें आउटसोर्सिंग के नैतिक, कानूनी, श्रमिक सहित विभिन्न पक्षों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी जानें?

  • धोनी और बिंद्रा ने पहनी सेना की वर्दी
  • क्रिकेट विश्वकप 2011 जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों पर ले जाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और बीजिंग ओलंपिक में देश को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को 1 नवम्बर, 2011 को टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किय गया। 
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।



Post a Comment

0 Comments